कानपुर में 10 करोड़ की लेम्बोर्गिनी का कहर: ऑटो-बाइक को टक्कर से 6 घायल, तंबाकू किंग के बेटे शिवम पर नशे में ड्राइव का आरोप; आखिर क्या है हर महंगी कार पर एक ही नंबर 4018 का राज?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो ने ऑटो रिक्शा और फिर खड़ी रॉयल एनफील्ड को टक्कर मार दी. इस हादसे में छह लोग घायल हुए. कार की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Kanpur Lamborghini Accident: पुलिस जांच के बीच आखिर क्यों वायरल हो रहा है 4018?

हादसे की तस्वीरों में कार की नंबर प्लेट 4018 साफ दिख रही है. यही नंबर अब चर्चा में है. यह कार तंबाकू कारोबारी के के मिश्रा की बताई जा रही है और आरोप है कि गाड़ी उनके बेटे शिवम चला रहे थे.

क्यों खास है 4018 नंबर (Why Number Plate 4018 Is Special)

सोशल मीडिया यूजर्स ने जब पुरानी तस्वीरें खंगालीं, तो पता चला कि के के मिश्रा की दूसरी लग्जरी गाड़ियों पर भी यही नंबर प्लेट है. रोल्स रॉयस हो या फेरारी, हर जगह  अब सवाल उठने लगा कि आखिर इस नंबर में ऐसा क्या खास है. कोई जन्म साल या सालगिरह की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गूगल पर सर्च करने पर 4018 को एंजेल नंबर बताया जा रहा है.

एंजेल नंबर और हकीकत (Angel Number Meaning and Reality के मुताबिक 4 स्थिरता, 0 अनंत संभावना, 1 नई शुरुआत और 8 ताकत या दौलत का संकेत देता है, यानी मेहनत से बनी मजबूत नींव और सफलता. हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. यह सिर्फ आस्था और निजी विश्वास का मामला है.

पुलिस जांच और चश्मदीद की बात (Police Probe and Eyewitness Account)

चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में था. एक प्रत्यक्षदर्शी ने  बताया कि, कार के बाउंसर ड्राइवर को दूसरी गाड़ी में बैठाकर ले गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *