ताबीज में सिम और कान में ब्लूटूथ…MBBS की परीक्षा में पकड़े गए 10 मुन्ना भाई

आगरा में एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान हाइटेक मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। इनका नकल करने का जो तरीका था उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित फार्मेसी विभाग में एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल (पार्ट-वन) नेत्र विज्ञान की परीक्षा में मंगलवार सुबह की पाली में 10 नकलची पकड़े गए हैं। यह नकलची इलेक्ट्रोनिक उपकरणों से नकल कर रहे थे।
ताजनगरी आगरा की डॉ भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस फाइनल प्रफेशनल (पार्ट वन) की परीक्षा के दौरान हाईटेक मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। कान में छोटा सा ब्लूटूथ और सिम को ताबीज के अंदर छुपाकर ये छात्र नकल कर रहे थे। पकड़े गए मुन्ना भाइयों से पूछताछ की जा रही है, हालांकि उन्हें बोलकर उत्तर लिखवाने वाले मौके से फरार हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक डॉ भीमराव आम्बेडकर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रफेसर अशोक कुमार को नकल की सूचना मिली और उन्होंने कुलसचिव अंजनी मिश्रा के साथ अलग टीम बनाई और छापा मारा।इस दौरान सघन चेकिंग की गई तो दस छात्रों के कानों में डिवाइस मिली।

दो छात्रों के गले में ताबीज के अंदर सिम लगा था जो छोटे सेल के जरिए चल रहा था। इनमें धागे से तार जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि कैंपस के बाहर खड़े होकर कुछ सॉल्वर उन्हें फोन पर प्रश्नों के उत्तर लिखवा रहे थे। कुलपति की सूचना पर एएसपी सौरभ दीक्षित ने फोर्स के साथ आकर उन्हें हिरासत में ले लिया। आरोपी छात्रों से पूछताछ की जा रही है। एएसपी सौरभ दीक्षित के अनुसार पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *