Surat Wedding : 100 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियों के बीच बैलगाड़ी पर सवार होकर निकला दूल्हा – आप भी देखें वायरल वीडियो

सूरत शहर में भरत वाघसिया के बेटे की शादी में 100 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियाँ शामिल हुई , लेकिन दूल्हा बैलगाड़ी पर सवार होकर निकला । शानदार गाड़ियों के क़रीब दो किलोमीटर लम्बे क़ाफ़िले के बीच दूल्हा बैलगाड़ी पर सवार था । गुजरात में शायद पहली बार ऐसी बारात देखने को मिली जिस में दल बैलगाड़ी पर बैठा नज़र आया और उसके बाराती करोड़ों रुपए की महंगी करो में सवार थे ।

 

इस बारात में एक से बड़कर एक लग्जरी कार देखने को मिली । शायद सिर्फ़ फ़िल्म में ही ऐसा नजारा देखने को मिलता है । सूरत के वराछा इलाक़े में करोड़ों रुपए की क़रीब 100 से अधिक गाड़ियाँ देखकर लोग हैरान रह गए । एक के बाद एक करोड़ों रुपए की कारे निकल रही थी । दूल्हा करोड़ों की गाड़ी में नहीं , बल्कि बैलगाड़ी में बैठा नज़र आया ।

भरत वाघसिया ने डोनो बेटों की शादी अनोखे तारीकी से की । शहर के मोटा वराछा इलाक़े में कारों के क़रीब 2 किलोमीटर लम्बे क़ाफ़िले के देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी । शादी के इस अनोखे अंदाज़ को लेकर भरत वाघसिया ने कहा की उन्होंने बेटों की शादी में आधुनिक जीवनशैली के साथ सौराष्ट्र की परंपरा को भी दिखाने की कोशिश की है ।

वाघसिया ने कहा की सौराष्ट्र में जब बारात निकलती है तो दूल्हा बैलगाड़ी में ही जाता है । यह हमारी पुरानी परंपरा है , लेकिन मेरे दोनो बेटे इंम्पोर्टेड और महंगी कारों के शौक़ीन है । इसलिए हमने परंपरा निभाने के साथ – साथ 50 लाख से लेकर 5 करोड़ तक की करो को भी अपने शौक़ को पूरा करने के लिए बारात में शामिल किया । उन्होंने कहा की मेरे बेटे की शादी को याद रहे इसलिए ऐसा आयोजन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *