इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला के घर काम करने वाले परिवार की 19 वर्षीय नेहा यादव ने की आत्महत्या, पोते/भतीजे के बच्चे की देखभाल करती थी युवती, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के 3 नंबर विधायक गोलू शुक्ला के पोते को संभालने का काम करने वाली युवती ने बुधवार को घर पर सुसाइड कर लिया। शाम को पिता जब घर पहुंचे तो बेटी को फंदे पर देखा। उसके माता-पिता गोलू शुक्ला के घर ही काम करते हैं। पुलिस को घर से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

नेहा बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के पोते की देखरेख करती थी।

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक नेहा (19) पुत्री रवि यादव, निवासी भगत सिंह नगर खारच्चा का शव उसके पिता ने बुधवार शाम को फंदे पर देखा था। नेहा विधायक गोलू शुक्ला के भतीजे यश के बच्चे को संभालने का काम करती थी।

माता-पिता भी विधायक के घर काम करते

बुधवार को तबीयत ठीक नहीं लगने के चलते वह बंगले पर नहीं गई थी। नेहा की मम्मी विधायक के यहां काम पर थीं। पुलिस के मुताबिक गोलू शुक्ला के फार्म हाउस पर नेहा के पिता भी काम करते हैं। वह काम से निपटने के बाद नगर निगम जोन पर थे। शाम को जब वह घर पहुंचे तो बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्हें घटना की जानकारी लगी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिस कमरे में नेहा ने सुसाइड किया, वहां की जांच की गई, लेकिन किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक नेहा की दो बड़ी बहनें भी हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *