Selfie Addiction: 164 फीट की ऊंचाई पर सेल्फी ले रही थी लड़की,तभी फिसला पैर और फिर…

सेल्फी  की सनक फिर एक युवती  के लिए जानलेवा साबित हुई. 21 वर्षीय हैटिस नूर काराबुलुत  चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थीं, तभी संतुलन बिगड़ा और वो 164 फीट नीचे जा गिरीं.ये हादसा तब हुआ जब वे अपनी बहन मजलूम सोजेरी  के साथ करैसली जिले के हसीकिरी गांव के पास घूम रही थीं. दोनों बहनें यहां पर एक चट्टान पर खड़ी होकर सेल्फी लेने लगीं. इसी बीच हैटिस का संतुलन बिगड़ा और वो वहां से सीधा 164 फीट नीचे जा गिरीं. ये घटना तुर्की के अदाना प्रांत की है।

सेल्फी के चक्कर में एक्सिडेंट
The Sun की रिपोर्ट के मुताबि हैटिस नूर काराबुलुत  के साथ ये हादसा तब हुआ, जब वो एक परफेक्ट सेल्फी पाने के लिए खुद की सुरक्षा के बारे में भूल गईं. वे अपने बैकग्राउंड में मशहूर वर्दा वायाडक्ट  को कवर करने के चक्कर में पीछे खिसकती जा रही थीं और उनका पैर फिसल गया. उनकी बहन मजलूम भी उन्हें बचाने की कोशिश में हैटिस के साथ ही नीचे गिर गईं. हादसे में हैटिस की हालत ज्यादा खराब थी, लेकिन उनकी बहन गंभीर चोट के बाद भी बच गईं. रेस्क्यू टीम ने हैटिस की बहन को तो बचा लिया, लेकिन अस्पताल ले जाते हुए खुद हैटिस की मौत हो गई.

बेहद खतरनाक है सेल्फी प्वाइंट
हैटिस के साथ ये हादसा 11 अक्टूबर शाम साढ़े पांच बजे के आस-पास हुआ था. हैटिस नूर काराबुलुत ने हाल ही में एक रेस्टोरेंट में शेफ के तौर पर काम करना शुरू किया था. वे स्पेन से लौटी अपनी बहन मजलूम सोजेरी को आसपास के इलाके सैर कराने ले गई थीं. इसी बीच उन्हें सेल्फी लेने का ख्याल आया और अच्छी सेल्फी की सनक के चलते उनकी मौत हो गई. जहां ये हादसा हुआ, वहां हर साल सैकड़ों लोगों की मौत होती है. एक अनुमान के मुताबिक इस साल दुनियाभर में 330 लोगों की जान सेल्फी की सनक में जा चुकी है. सोशल मीडिया पर शो ऑफ के चक्कर में हर साल तमाम युवा अपनी जान सेल्फी लेते हुए दे बैठते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *