इंदौर होटल में 24 साल की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंदौर के विजय नगर इलाके में स्कीम नंबर 54 की होटल डेस्टिनी में हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) की रहने वाली युवती ने फांसी लगा ली। युवती का नाम नल्ला पूजा (24) पुत्री एन गोपी कृष्णा है। वह 19 अप्रैल को यहां आकर रुकी थी। रविवार सुबह फ्लाइट से अहमदाबाद जाने वाली थी।
विजय नगर थाना प्रभारी सीबी सिंह का कहना है कि पूजा पहले इंदौर के कॉल सेंटर में जॉब करती थी। कुछ महीने पहले अपने माता-पिता के पास गई थी। इसके बाद उसकी जॉब अहमदाबाद की कंपनी में लग गई। इसके चलते वह दोस्तों से मिलने इंदौर आई थी। रविवार की सुबह फ्लाइट से उसे अहमदाबाद जाना था। पूजा हैदराबाद के पास श्री काकूला की रहने वाली थी।
पूजा की सहेली श्वेता ने हाल-चाल जानने के लिए रविवार सुबह कॉल किया। लेकिन पूजा ने फोन रिसीव नहीं किया। तो वह कुछ देर बाद होटल डेस्टिनी पहुंची। यहां पूजा के बारे में रिसेप्शन पर पूछा तो होटल स्टाफ ने रूम में होने की जानकारी दी।
इसके बाद श्वेता पूजा के कमरे में पहुंची। यहां डोर बेल बजाई और दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक पूजा ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद श्वेता ने होटल स्टाफ को बुलाया। स्टाफ ने मास्टर की से पूजा के कमरे का लॉक खोला। अंदर देखा तो पूजा का शव खिड़की में फंदे पर टंगा था।

नहीं मिला सुसाइड नोट

थाना प्रभारी सीबी सिंह के मुताबिक अभी मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पूजा के पिता से मोबाइल पर बात कर घटना की जानकारी दी। पिता ने किसी तरह का तनाव होने से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक पिता और परिवार को इंदौर आने के लिए कह दिया है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस ने पूजा का मोबाइल जब्त किया है। पूजा का भाई हैदराबाद में डिलीवरी बॉय है। वहीं पिता टी स्टॉल चलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *