हैदराबाद में बैडमिंटन खेलते वक्त 25 साल के युवक की मौत, शटल उठाते ही कोर्ट में गिरा—हार्ट अटैक से मौत, वीडियो वायरल

हैदराबाद के नागोले स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते वक्त एक 25 साल के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक राकेश हैदराबाद में एक निजी कंपनी में काम करता था। घटना रविवार रात की है।

घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राकेश बैडमिंटन खेलने के दौरान शटल कॉक उठाने के बाद अचानक गिर जाते हैं।

दोस्त तुरंत ही उसे नजदीक के हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

राकेश की मौत के तीन फोटोज

राकेश अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे।

शटल कॉक उठाया और सर्विस करने के लिए आगे बढ़े।

 

राकेश दो कदम चले और गिर पड़े।

खेल के दौरान अटैक आने के कुछ ऐसी ही अन्य घटनाएं…

हॉकी खेलते हुए खिलाड़ी को हार्ट अटैक आया, नेशनल गेम खेल चुका था: बैतूल के मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम में एक घटना सामने आई। हॉकी मैच के दौरान 30 वर्षीय खिलाड़ी शुभम यादव की मौत हो गई। शुभम मैदान में खड़े थे और किसी एक्टिव मूवमेंट में शामिल नहीं थे। अचानक वे पीछे की तरफ गिर पड़े और बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सीपीआर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *