विस्तारा की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस के चलते 8 यात्री घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

विस्तारा की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में लैंडिंग से पहले एयर टर्बुलेंस के चलते 8 यात्री घायल हो गए, जिसमें तीन की हाल गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कोलकाता के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुंबई से उड़ान भरने वाली UK775 फ्लाइट कोलकाता में लैंड होने से बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गई. पायलट की सूजबूझ के चलते विमान को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया. पायलट सहित अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. विस्तारा की ओर से जारी बयान के अनुसार, 7 जून को मुंबई-कोलकाता से ऑपरेटिंग उड़ान यूके775 को लैंडिंग से 15 मिनट पहले एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे कुछ यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें उड़ान के दौरान प्राथमिक उपचार दिया गया और कोलकाता पहुंचने पर चिकित्सा सहायता दी गई.

कोलकाता एयरपोर्ट डॉरेक्टर पंकज बिस्वास के अनुसार, विस्तारा की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट इस तरह की समस्या आने से आठ यात्री घायल हुए हैं, जिसमें से तीन की स्थिति गंभीर है. गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को कोलकाता के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. उनकी हालत स्थिर है. पायलट और एयर होस्टेस सहित अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं.

मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया:-बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग के कंधें में भारी चोट आई है, जबकि एक महिला यात्री के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया. तीसरे युवक ने सिर में चोट आई है. इनका इलाज किया जा रहा है. जिन लोगों को मामूली खरोंच आई थी, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *