कोरोना से ठीक होने के बाद आवश्यक है ये पाँच काम

पहले यह माना जा रहा था कि एक बार जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया, उसके शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है और वह दोबारा संक्रमित नहीं हो सकता, लेकिन हाल के दिनों में ऐसा देखने को मिला है कि लोग दोबारा भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में इस बात को लेकर अभी बहस जारी है कि आखिर एंटीबॉडी शरीर में कब तक रहती है। अब सच्चाई चाहे जो हो, लेकिन कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी चाहिए। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोने जैसे नियम का करें पालन
कोरोना से ठीक होने के बाद भी आपको मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोने जैसे नियम का पालन करना जरूरी है, क्योंकि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आप दोबारा संक्रमित नहीं हो सकते।

 

नियमित रूप से व्यायाम करें
चूंकि कोरोना वायरस शरीर को बिल्कुल कमजोर कर दे रहा है, जिससे व्यायाम करने में भी काफी दिक्कतें महसूस हो रही हैं। लेकिन आप इसे धीरे-धीरे करके अपनी दिनचर्या में शामिल करें, क्योंकि नियमित रूप से व्यायाम करने से आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फिट रहेंगे।

 

पौष्टिक आहार खाएं
कोरोना का संक्रमण शरीर को कई तरह की परेशानियां दे रहा है, जिसमें कमजोरी भी शामिल है। इसलिए कोरोना से ठीक होने के बाद ये जरूरी है कि आप अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक चीजों को शामिल करें। हरी सब्जियां और अंडा खाएं, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं। इससे आपकी सेहत में तेजी से सुधार होगा और आप जल्द ही पहले जैसा स्वस्थ महसूस करने लगेंगे।

 

ज्यादा से ज्यादा आराम करें
कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को ज्यादा से ज्यादा आराम करने की जरूरत है, ताकि शरीर पहले की तरह ही स्वस्थ बन सके और किसी तरह की शारीरिक या मानसिक परेशानी न आए।

 

ठीक होने के बाद के लक्षणों को न करें नजरअंदाज
कोरोना से ठीक होने के बाद भी अगर आपको सिरदर्द की समस्या हो या बहुत ज्यादा थकान महसूस हो रही हो तो इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करें बल्कि तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उन्हें लक्षणों के बारे में बताएं और उचित सलाह लें, क्योंकि ऐसा अक्सर देखने को मिल रहा है कि संक्रमण से ठीक होने के बाद भी लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *