

पाँच साल के अवनीश प्यासी ने दर्ज करवाया
बुक ओफ़ इंडिया में अपना नाम
सबसे कम समय में दिए महाभारत से सम्बंधित
100 प्रश्नों के जवाब
मात्र पाँच साल की उम्र में अवनीश प्यासी ने महाभारत से सम्बंधित 100 प्रश्नो के जवाब
7मिनट 48 सेकंड में देकर बुक ओफ़ इंडिया में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के रहने वाले अवनीश प्यासी पुत्र आशीष प्यासी व अपूर्वी प्यासी अपनी उम्र के पहले ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने इतनी कम उम्र में इतने कम समय में महाभारत से सम्बंधित प्रश्नों के जवाब सही दिए। अवनीश की माता जी अपूर्वी का कहना है कि अवनीश को बचपन से ही महाभारत ओर रामायण के बारे में जानकारी लेने में रूची है । लाक्डाउन में ये उत्साह ओर बढ़ गया ओर आज अवनीश ने अपनी समझ ओर रूची से बुक ओफ़ इंडिया में आपका नाम
दर्ज करवाया है। अवनीश के पिताजी आशीष प्यासी का कहना है कि अवनीश महाभारत गीता के श्लोकों का उच्चारण भी बेहतरीन तरीक़े से करता है।