टैंकर फटते ही पानी की तरह बही 50 हजार लीटर रेड वाइन-देखे विडीओ

स्पेन की वाइन फैक्ट्री का कंटेनर फटने से 50,000 लीटर रेड वाइन पानी की तरह सड़क पर बह गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रेड वाइन का फव्वारा साफ नजर आ रहा है। यह फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी।

फुटेज में स्पेन के बेडोगास विटिविनॉस वाइनरी में कई बड़े वाइन के कंटेनर नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक कंटेनर से रेड वाइन का फव्वारा निकलता दिखाई दे रहा है। इसके चलते पूरे एरिया में लाल रंग का समुद्र फैल जाता है। वाइनरी वर्कर्स बेबस होकर केवल यह नजारा देख रहे हैं। हजारों लीटर शराब धीरे-धीरे बहते हुए पास के खेत में चली जाती है।

बेडोगास विटिविनॉस की स्थापना 1969 में हुई थी। इसमें 60 लाख किलो अंगूर का उत्पादन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *