देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को मनाया गया। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में ध्वजारोहण किया। उन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा- जो जैसा, उसके साथ वैसा ही हुआ।
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव स्वतंत्रता दिवस पर साइकिल से सिटी बस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ध्वजारोहण किया। रतलाम में विजय शाह ने झंडावंदन किया। शिवपुरी में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर झपकी लेते दिखे।
सागर के बीना में विधायक निर्मला सप्रे ध्वजारोहण के लिए आगे बढ़ीं, तो जनपद अध्यक्ष उषा राय ने झंडे की डोरी उनसे दूर कर दी। जनपद अध्यक्ष ने डोरी को इस तरह पकड़े रखा कि विधायक उसे खींच न सकें।
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर और राजेंद्र कुमार शुक्ल शहडोल में चीफ गेस्ट हैं। 31 जिलों में मंत्रियों के अलावा 24 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
एमपी में स्वतंत्रता दिवस की तस्वीरें…

भोपाल में लाल परेड ग्राउंड पर सीएम ने परेड का निरीक्षण किया।

भोपाल में बीजेपी कार्यालय में मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।

रतलाम में मंत्री विजय शाह ने ध्वजारोहण किया। यहां उनका विरोध हो रहा था।

इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह ने परेड कमांडरों से परिचय लिया।

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव साइकिल चलाकर ध्वजारोहण करने पहुंचे।

उज्जैन के सांदीपनी आश्रम में श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा को तिरंगा के रूप में सजाया गया।

बीना में जनपद अध्यक्ष और विधायक में ध्वजारोहण को लेकर खींचातानी हुई।

खंडवा में एक बच्चा पुलिस की वर्दी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पहुंचा।

शिवपुरी में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर झपकी लेते दिखे।

जबलपुर हाईकोर्ट भवन में चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने ध्वजारोहण किया।

चित्रकूट की मंदाकिनी नदी पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

मुख्यमंत्री के संबोधन के जरूरी पॉइंट्स…
- लाड़ली बहनाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे।
- किसानों को बिजली बिल से मुक्त करवाने का लक्ष्य रखा है।
- गोशालाओं को दी जाने वाली राशि बढ़ाई जाएगी
- स्वामित्व योजना में प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
- स्वदेशी का प्रचार करें। आत्मनिर्भर भारत पर काम किया जा रहा है।
- दो लाख से ज्यादा भर्ती की जाएंगी।
- खंडवा जल संचय में देश में प्रथम स्थान पर आया।
- जबलपुर और ग्वालियर भी मेट्रोपोलिटन शहर बनेंगे।
- नक्सली क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया।
- डायल 112 का शुभारंभ हुआ।
- कई जिलों में नए एयरपोर्ट का निर्माण हुआ।
- 55 जिलों में पीएम श्री स्कूल खोलने की कोशिश की गई।
- मध्यप्रदेश को ई गवर्नेंस में स्वर्ण पदक मिला।
- प्रदेश का प्रशासनिक और न्यायालय कार्य पेपर लेस हुआ।
- प्रदेश में 5 करोड़ों से ज्यादा पेड़ लगाए।
- पचमणी के जंगल को भभूतसिंह के नाम पर रखा जाएगा। यूनेस्को ने भोजपुर को जोड़ा।
- शिप्रा नदी के जल को साफ करने और घाट बनाने पर कार्य चल रहा है। 5 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर पाएंगे।