83 Box Office Collection Day 1: इतने करोड़ के साथ खुला 83 का खाता, ‘सूर्यवंशी’ पछाड़ने में रहे नाकाम

रणवीर सिंह  की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83  शुक्रवार को रिलीज हो गई है. इस फिल्म की रिलीज का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे. पहले ये फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड की वजह से फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया. हालांकि अभी भी जब फिल्म पर्दे पर आई है तो कोविट के नए वेरिंट ओमीक्रोन की वजह से फिल्म को नुकसान जरुर होगा. बता दें कि 24 दिसंबर को भारत में फिल्म 83 करीब 3741 स्क्रीन पर फिल्म को रिलीज किया गया है. फिल्म की कहानी 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है. फिल्म की टक्कर पहले से रिलीज फिल्म ‘स्पाइडर-मैन’ और ‘पुष्पा’ के साथ अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म ‘अतरंगी रे’ से भी है. फिल्म की रिलीज के बाद लोगों की निगाहें इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हुई हैं. फिल्म से उम्मीद थी कि पहले दिन फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के रिकॉर्ड को पछाड़ देगी, लेकिन रणवीर सिंह ऐसा करने में कामयाब नहीं हुए.

क्रिसमस की छुट्टी का मिलेगा फायदा
फिल्म 83 के लेकर जैसा बज बना था, उसको देखकर लग रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड टूट सकता है, लेकिन इसका फायदा मेकर्स को वैसा नहीं मिला. मेट्रो शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और बंगलुरू में फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली है लेकिन इनकी अपेक्षा छोटे शहरों में 10 से 30 फीसदी की कमी देखी गई. अब माना जा रहा है कि फिल्म को क्रिसमस की छुट्टी का फायदा मिल सकता है.

पहले दिन रही ठीकठाक शुरुआत
बॉक्स ऑफिस की पहले दिन की कमाई की बात करें तो पहले दिन 83 ने 14-15 करोड़ की कमाई की हैं. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों स्पाइडर-मैन और पुष्पा छाए हुए हैं, ऐसे में 83 की शुरुआत ठीक मानी जा रही है. माना जा रहा है कि वीकेंड पर 83 बॉक्स ऑफिस पर छलांग लगाएगा. ‘सूर्यवंशी’ के बाद यह दूसरी फिल्म है जिसने बड़ी ओपनिंग ली है. ‘सूर्यवंशी’ ने पहले दिन फिल्म ने 26 करोड़ का कलेक्शन किया था.

’83’ 1983 के विश्व कप में भारत की विजय गाथा
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83’ 1983 के विश्व कप में भारत की विजय गाथा के ऊपर आधारित है. रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं तो दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में उसके अलावा चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, साहिल खट्टर जैसे अन्य कलाकार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *