100% इथेनॉल को मंजूरी, लेकिन E20 पेट्रोल पर उठे सवाल: जल्दी खराब हो रहा फ्यूल पंप, खड़ी गाड़ियों में जम रहा इथेनॉल? वीडियो में देखिए मैकेनिकों का दावा

केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 13 जून को नागपुर में इसकी जानकारी दी। वहीं, देश में E20, यानी 20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है।

लेकिन सवाल यह है कि क्या सड़क पर चल रही सभी गाड़ियां E20 के लिए पूरी तरह तैयार हैं?

भोपाल के कुछ ऑटो मैकेनिकों का दावा है कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने वाली कुछ गाड़ियों में फ्यूल पंप अपेक्षा से जल्दी खराब होने, लंबे समय तक गाड़ी खड़ी रहने पर फ्यूल सिस्टम में दिक्कत आने और मेंटेनेंस बढ़ने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि जिन फ्यूल पंपों को पहले गाड़ी के पूरे जीवनकाल में शायद ही बदलना पड़ता था, अब कुछ मामलों में उन्हें कई बार बदलना पड़ रहा है।

वीडियो में देखिए, मैकेनिकों ने E20 पेट्रोल के बारे में अपने अनुभव के आधार पर क्या बताया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *