इंदौर में इंस्टाग्राम के जरिए दो नाबालिग छात्राओं को बनाया निशाना: अश्लील वीडियो-मैसेज भेजकर मिलने का दबाव, परिजनों ने अकाउंट चेक कर खोला राज; फिजियोथेरेपी छात्र पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस

इंदौर में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग छात्राओं को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। तिलक नगर थाना पुलिस ने दो नाबालिग छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर 25 वर्षीय युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

युवक ने इंस्टाग्राम पर दोनों छात्राओं से दोस्ती कर उन्हें अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे, आपत्तिजनक चैटिंग की तथा मिलने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बनाता रहा। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर अभिषेक निनामा के खिलाफ एफआईआर की है। पुलिस के मुताबिक शिकायत करने वाले व्यक्ति की बेटी 12 साल की है। जो पढ़ाई कर रही है।

छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाला आरोपी अभिषेक।

दूसरी नाबालिग की मां को फोन किया तब हुआ खुलासा

छात्रा की मां को अन्य छात्रा की मां ने कॉल किया और बताया कि उनकी बेटी के अकांउट पर किसी अभिषेक नाम के युवक ने अश्लील मेसेज किए हैं। उस पर अश्लील वीडियो भेजे गए हैं। वह बच्ची को संबध बनाने के लिए उकसा रहा है।

इसके बाद 12 साल की छात्रा का इंस्टाग्राम अंकाउट भी चेक किया गया। जिसमें पता चला कि उक्त लड़की को भी अभिषेक निनामा ने आपतिजनक फोटो भेजे थे।

वही बच्ची से दूसरे वीडियो फोटो भी बुलवाए थे। वही बार-बार उसे रूम पर बुलाने के लिए उकसा रहा था। इसके बाद दोनों के बीच कुछ अश्लील चेटिंग की गई। जो छात्रा ने डर के चलते डिलीट कर दी थी।

इसके बाद 12 साल की छात्रा की मां ने अपने पति को यह बात बताई। जब अभिषेक की आईडी से फोटो चेक किया तो पता चला कि वह कॉलोनी की पीछे वाली गली में रहता है। इसके बाद उसे पकड़ा गया। उसने दोनों सहेलियों को इस तरह के वीडियो और चेटिंग करने की बात कही।

इस तरह की तस्वीरें भी भेजता था अभिषेक।

फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रहा है आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी साल 2022 से इंदौर में है। वह किराए के लिए अलग-अलग इलाकों में रहता है और फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रहा है। उसके मोबाइल मे अन्य लड़कियों की भी वीडियो चेटिंग व फोटो मिली है।

पुलिस थाना तिलक नगर।

पिता टीचर,धर्म परिवर्तन भी किया

जानकारी के मुताबिक आरोपी अभिषेक के पिता पेशे से टीचर है। वह मूल रूप से झाबुआ के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले आरोपी ने क्रिश्चन धर्म अपनाया था।

नाबालिगों को निशाना बनाने के पहले भी आ चुके हैं मामले

  • 24 जून 2025, भोपालसोशल मीडिया के माध्यम से एक नाबालिग से अनुचित संपर्क करने की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
  • 29 मई 2026, इंदौरइंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग को अनुचित संदेश भेजने की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
  • 7 अप्रैल 2026, ग्वालियरसोशल मीडिया पर नाबालिग को परेशान करने और अनुचित ऑनलाइन संपर्क के आरोप में युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • 18 फरवरी 2026, जबलपुरऑनलाइन माध्यम से नाबालिग से अनुचित संपर्क की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *