सुहागरात के बाद ‘स्पाइडर’ की तरह ग्रिल से लटककर 23 फीट नीचे कूदी दुल्हन, गहने लेकर फरार; दूल्हा बोला—’मुझे मारकर टुकड़े-टुकड़े कर देगी’

ग्वालियर में नई-नवेली दुल्हन के सुहागरात के बाद घर से भागने के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। दूल्हे का घर दो मंजिला है और सुरक्षा के लिए पूरे घर में ताले लगे थे। इसके बावजूद दुल्हन ने भागने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं की।

जितेंद्र और नम्रता की शादी 29 जून को हुई थी। ग्वालियर जिले के जरगांव से मुरैना के झुंडपुरा बारात गई थी।

शादी के बाद ससुराल में सिर्फ एक रात बिताने के बाद 30 जून की सुबह करीब 4 बजे दुल्हन दूसरी मंजिल की छत पर पहुंची। वहां से वह करीब 23 फीट नीचे पड़ोसी की छत पर कूद गई। फिर एक मंजिला मकान की छत पर पहुंची और लोहे की ग्रिल से ‘स्पाइडर’ की तरह लटककर सड़क पर उतर गई। इसके बाद वह कुछ ही मिनटों में वहां से भाग निकली।

सुबह जब दूल्हे जितेंद्र की नींद खुली तो दुल्हन घर में नहीं मिली। पहले उसने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने परिजन को जानकारी दी। जांच के दौरान गांव के एक CCTV कैमरे में दुल्हन तेजी से जाती हुई दिखाई दी। घर से गहने भी गायब मिले।

इसके बाद दूल्हा अपने परिजनों के साथ विश्वविद्यालय थाने पहुंचा। पुलिस ने दुल्हन के पिता को बुलाया, जिसके बाद वे बेटी को लेकर थाने पहुंचे। बता दें कि जितेंद्र और नम्रता की शादी 29 जून को हुई थी। दूल्हा ग्वालियर जिले के जरगांव से मुरैना के झुंडपुरा निवासी नम्रता जोशी के घर बारात लेकर पहुंचा था।

थाने में साथ रहने की बात, लेकिन दूल्हे ने किया इनकार

थाने में दुल्हन के पिता हीरालाल जोशी और उसके भाई ने उसे समझाया। इसके बाद दुल्हन ने पति के साथ जाने की इच्छा जताई, लेकिन दूल्हा तैयार नहीं हुआ। लड़की के पिता और भाई ने भी दूल्हे पर नम्रता को साथ ले जाने का दबाव बनाया। इस दौरान थाने में काफी देर तक बहस हुई।

दूल्हे जितेंद्र ने साफ कहा कि जिसने शादी के कुछ घंटों बाद ही पूरे समाज में उसकी बदनामी कर दी और नकदी-जेवर लेकर छत से कूदकर भाग गई, वह आगे चलकर उसकी जान के लिए भी खतरा बन सकती है। इसलिए वह उसे अपने साथ नहीं ले जाएगा।

ताले बंद थे तो अपनाया ‘स्पाइडरमैन’ वाला रास्ता

पीड़ित जितेंद्र जोशी ने विश्वविद्यालय थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उसका आरोप है कि नम्रता और उसके मायके वाले पेशेवर अपराधियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं और वे उस पर या उसके परिवार पर हमला करवा सकते हैं।

जितेंद्र ने आवेदन में कहा है कि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी पत्नी नम्रता, उसके ससुर और साले जिम्मेदार होंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह वीडियो मायके से नम्रता की विदाई के वक्त का है।

दूल्हा बोला- मुझे कुछ हुआ तो ससुराल वाले जिम्मेदार

पीड़ित जितेंद्र जोशी ने विश्वविद्यालय थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। जितेंद्र का आरोप है कि नम्रता और उसके मायके वाले पेशेवर अपराधी की तरह बर्ताव कर रहे हैं। वे उस पर और उसके परिवार पर कोई भी जानलेवा हमला करवा सकते हैं।

पीड़ित ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके सीधे जिम्मेदार उसकी पत्नी नम्रता, ससुर और उसके साले होंगे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बारात में डांस करते हुए दूल्हे के दोस्त और परिजन।

बारात में जमकर नाचे थे दोस्त और रिश्तेदार

घटना के बाद शादी और विदाई के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें बारात में दूल्हा-दुल्हन, रिश्तेदार और दोस्त खुशी से नाचते नजर आ रहे हैं। विदाई के समय नम्रता रोते हुए मायके से ससुराल जाती दिखाई दे रही है। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि शादी के कुछ घंटों बाद ही मामला इस मोड़ पर पहुंच जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *