दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों को एक बड़े सोने की तस्करी का मामला हाथ लगा है। दुबई से आ रहे बांग्लादेशी ट्रांजिट यात्री ने एयरपोर्ट के वॉशरूम के फ्लश बटन के अंदर 1.47 करोड़ रुपये मूल्य का सोना छिपा रखा था। कस्टम अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 26 जून को दुबई से दिल्ली पहुंचे और 27 जून को ट्रांजिट में थे। इन दिनों गोल्ड स्मगलर तरह-तरह के पैतरे आजमा रहे हैं।

कस्टम अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 26 जून को दुबई से दिल्ली पहुंचे और 27 जून को ट्रांजिट में थे। प्रतीकात्मक तस्वीर
संदिग्ध यात्री की ‘संदिग्ध ट्रांजिट ट्रैवल पैटर्न’ को देखते हुए उसे अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर एरिया में चिन्हित किया गया। उसके बाद उसे डिपार्चर एरिया के एक वॉशरूम के बाहर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान यात्री ने कबूल किया कि उसने तीन अंडाकार पीले रंग के पाउच एक गहरे नीले मोजे में लपेटकर वॉशरूम के फ्लश बटन के अंदर छिपा दिए थे।
अधिकारियों ने तीनों पाउच बरामद कर लिए। इन पाउच में सोने का पेस्ट था, जिससे 1,141.5 ग्राम शुद्ध सोना निकाला गया। बरामद सोने की कीमत करीब 1,46,64,211 रुपये (लगभग 1.47 करोड़ रुपये) बताई गई है।कस्टम विभाग ने इस सोने को कस्टम एक्ट 1962 के तहत जब्त कर लिया है। यात्री के खिलाफ सोने की तस्करी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।यह घटना एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था की चुस्ती को दिखाती है, साथ ही तस्करों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों को भी उजागर करती है।