INDvENG: दर्शकों के साथ हो सकती है T-20 सीरीज, टेस्ट श्रृंखला खाली स्टेडियम में होगी!

नया साल भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए नई खुशियां लेकर आया है। पहले तो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचा। अब खबर है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान दर्शकों को मैदान पर जाने की इजाजत दी जा सकती है। टेस्ट सीरीज के बाद 12 मार्च से अहमदाबाद से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में बीसीसीआई यह प्रयोग करने जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि अंतिम निर्णय अब भी सरकार को ही लेना है, लेकिन हम स्टेडियम में खाली पड़ी सीट्स को भरना चाहते हैं। हमारी कोशिश है कि कम से कम स्टेडियम क्षमता का 50 प्रतिशत हिस्सा टी-20 के रोमांच का साक्षी बने।बीसीसीआई की नजर में महामारी से बचाव और सुरक्षा, सबसे बड़ा मुद्दा है।

 

भारत बनाम इंग्लैंड 2021: जानिए पूरा शेड्युल:-पहला टेस्ट: 05-09 फरवरी, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, 09: 30 AM IST
दूसरा टेस्ट: 13-17 फरवरी, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, 09: 30 AM IST
तीसरा टेस्ट: 24-28 फरवरी, सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद, 02:30 PM IST [D / N टेस्ट]
चौथा टेस्ट: 04-08 मार्च, सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद, 09:30 AM IST

पहला टी 20: 12 मार्च, 07:00 PM IST, अहमदाबाद
दूसरा टी 20: आई, 14 मार्च, 07:00 PM IST, अहमदाबाद
तीसरा टी20: 16 मार्च, 07:00 PM IST, अहमदाबाद
चौथा टी20: 18 मार्च, 07:00 PM IST, अहमदाबाद
पांचवां टी20: 20 मार्च, 07:00 PM IST, अहमदाबाद

पहला ODI: 23 मार्च, 01:30 PM IST, पुणे
दूसरा ODI: 26 मार्च, 01:30 बजे IST, पुणे
तीसरा ODI: 28 मार्च, 01:30 PM IST, पुणे

खाली स्टेडियम में होंगे शुरुआती दो टेस्ट:-इंग्लैंड के भारत दौरे की शुरुआत 5 फरवरी से हो रही है, जिसके शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। कोविड-19 महामारी की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया है। बीसीसीआई निर्देश के अनुसार एहतियाती कदम के तौर पर पहले दो टेस्ट मैच पांच से 17 फरवरी के बीच एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। दो टेस्ट के बाद टीमें अहमदाबाद का रुख करेंगी, जहां 24-28 के बीच तीसरा और 4-8 के बीच चौथा टेस्ट खेला जाना है। अहमदाबाद में होने वाला तीसरा टेस्ट डे-नाइट होगा, जिसे पिंक बॉल से खेला जाएगा। 2020 की शुरुआत में पुनर्निर्माण के बाद अपने पहले मुकाबले के लिए मोटेरा स्टेडियम पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *