शुभमन गिल ने किया ये बड़ा खुलासा

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया ने ना सिर्फ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती बल्कि उसे इस दौरान भविष्य के कुछ ऐसे सितारे भी मिले हैं जो अपने दम पर भारत को मैच जिता सकते हैं. उन्हीं में से एक खिलाड़ी हैं शुभमन गिल , जिन्होंने मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू किया था. शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जबर्दस्त बल्लेबाजी की और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया. गिल के बल्ले से 6 पारियों में 259 रन निकले और उनका औसत 51.8 रहा. शुभमन गिल ने ब्रिसबेन टेस्ट की दूसरी पारी में भी 91 रनों की जबर्दस्त पारी खेली, इसका फल उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज की स्क्वाड में शामिल होकर मिला।

 

गिल ने युवजार को दिया क्रेडिट:-ऑस्ट्रेलिया में अपने लाजवाब प्रदर्शन का श्रेय अब शुभमन गिल ने भारतीय पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को दिया है। गिल का कहना है कि आईपीएल से पहले उन्होंने युवी के साथ कैंप में जो प्रैक्टिस की वह उनके काफी काम आई।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में शुभमन गिल ने कहा, ‘आईपीएल से पहले मैंने युवराज सिंह के साथ काफी वक्त प्रैक्टिस कैंप में बिताया. कैंप के दौरान उन्होंने मुझे शॉर्ट बॉल खेलने की प्रैक्टिस कराई. उन्होंने मुझे खुद सैकड़ों शॉर्ट गेंद फेंकी और मुझे लगता है इसका बहुत फायदा मिला.’

 

युवराज ने करवाई थी शॉट बॉल की प्रैक्टिस:-इस युवा खिलाड़ी ने कहा “युवराज सिंह मुझे अलग-अलग एंगल से 100 से ज्यादा शॉट पिच गेंदें फेंकते थे और इससे मुझे काफी मदद मिली।”गिल ने इसी के साथ बताया कि डेब्यू मैच के दौरान वह थोड़ा नर्वस जरूर थे, लेकिन हर पारी के बाद उनमें आत्मविस्वास बढ़ता गया।गिल ने कहा,”भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करना मेरी लिए एक बड़ी बात है। मैं थोड़ा सा नर्वस था, लेकिन हर पारी के बाद मेरे अंदर आत्मविश्वास आता गया।”

शतक पूरा करना चाहते थे गिल:-गाबा टेस्ट में शतक से चूकने पर उन्होंने कहा “शतक बनाना मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि हो सकती थी। मैं क्रीज पर सेट हो चुका था और मुझे शतक पूरा करना चाहिए था, लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने टीम की जीत में योगदान दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *