शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस: ‘विमल इलायची’ विज्ञापन को बताया प्रतिबंधित पान मसाला का सरोगेट एड; महाराष्ट्र में 10 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान

महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला ब्रांड को बढ़ावा देने वालों पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है.

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को मिला नोटिस

नई दिल्ली : शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर मुसीबत आ गई है. उनका का मानना ​​है कि यह विज्ञापन ‘विमल पान मसाला’ ब्रांड के साथ जुड़ाव बनाता है और इसे ब्रांड का अप्रत्यक्ष प्रचार माना जा सकता है. ये नोटिस देवगन को उनके जुहू स्थित घर, खान को बांद्रा स्थित ‘मन्नत’ और श्रॉफ को उनके प्रोडक्शन हाउस ‘टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस LLP’ के जरिए भेजे गए थे, जिस पर अभी एक्टर्स की तरफ से जवाब या रिएक्शन नहीं आया है, महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड एक्टर्स अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को ‘शो-कॉज नोटिस’ यानी कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं. उनका आरोप है कि ‘विमल इलायची’ के लिए उनका विज्ञापन असल में ‘विमल पान मसाला’ का ‘सरोगेट एडवरटाइजिंग’ (अप्रत्यक्ष विज्ञापन) है, जो राज्य में प्रतिबंधित है. इसके चलते तीनों एक्टर्स FDA की जांच के दायरे में आने वाले नए लोग हैं.

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि FDA गुटखा और पान मसाला (जिनमें तंबाकू या निकोटीन होता है) के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रहा है. साथ ही, प्रतिबंधित उत्पादों का कारोबार करने वाले जुड़े नेटवर्क से जुड़े मामलों में पुलिस के साथ मिलकर ‘महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट’ (MCOCA) के तहत कार्रवाई की जा रही है. इसी के चलते जारी किए गए नोटिस में तीनों एक्टर्स से विज्ञापन में उनकी भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है

उनका का मानना ​​है कि यह विज्ञापन ‘विमल पान मसाला’ ब्रांड के साथ जुड़ाव बनाता है और इसे ब्रांड का अप्रत्यक्ष प्रचार माना जा सकता है. ये नोटिस देवगन को उनके जुहू स्थित घर, खान को बांद्रा स्थित ‘मन्नत’ और श्रॉफ को उनके प्रोडक्शन हाउस ‘टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस LLP’ के जरिए भेजे गए थे, जिस पर अभी एक्टर्स की तरफ से जवाब या रिएक्शन नहीं आया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *