
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले एकबार फिर तृणमूल कांग्रेस में उथल-पुथल की स्थिति मची हुई है। उत्तरपाड़ा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक प्रबीर घोषाल ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पार्टी के दो पदों से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह विधायक के पद पर बने रहेंगे।
घोषाल ने कहा कि उन्होंने हुगली जिला समिति के सदस्य और तृणमूल प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोग हैं जो मुझे मेरे निर्वाचन क्षेत्र में काम नहीं करने दे रहे हैं इसलिए मुझे यह निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा।
लोगों की जरूरतों को देखते हुए मैं विधायक के पद पर बना रहूंगा। घोषाल ने दावा किया कि अगर वह आगामी विधानसभा चुनाव में “उत्तरपाड़ा सीट से लड़ते हैं” तो उन्हें हराने की साजिश रची जा रही है।