🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 आज का पंचांग 🚩
🌤️ दिनांक – 25 अगस्त 2026
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – श्रावण*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – द्वादशी सुबह 06:20 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा रात्रि 10:51 तक तत्पश्चात श्रवण*
🌤️ *योग – आयुष्मान सुबह 07:41 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
🌤️*राहुकाल – शाम 03:51 से शाम 05:26 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:21*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:59*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण- भौमप्रदोष, मंगलागौरी पूजन*
💥*विशेष- द्वादशी को पूतिका (पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
हमारे चैनल से मिलने वाली खबरें यदि आपको समय पर अपडेट कर पा रही है तो आप भी हमारे इस चैनल को आगे बढ़ने में साथ दें।
🌷 *रक्षाबंधन के पर्व पर दस प्रकार का स्नान*
🙏🏻 *श्रावण महिने में रक्षाबंधन की पूर्णिमा 28 अगस्त 2026 शुक्रवार वाले दिन वेदों में दस प्रकार का स्नान बताया गया है |*
1⃣ *भस्म स्नान – उसके लिए यज्ञ की भस्म थोडीसी लेकर वो ललाट पर थोड़ी शरीर पर लगाकर स्नान किया जाता है | यज्ञ की भस्म अपने यहाँ तो है आश्रम में, पर समझो आप अपने घर पर किसी को बताना चाहें की यज्ञ की भस्म थोड़ी लगाकर श्रावणी पूर्णिमा को दसविद स्नान में पहले ये बताया है | तो वहाँ यज्ञ की भस्म कहाँ से आयेगी तो गौचंदन धूपबत्ती घरों में जलाते हैं साधक | शाम को गौचंदन धूपबत्ती जलाकर जप करें अपने इष्टमंत्र, गुरुमंत्र का तो वो जलते जलते उसकी भस्म तो बचेगी ना | तो जप भी एक यज्ञ है | तो गौचंदन की भस्म होगी यज्ञ की भस्म पवित्र मानी जाती है | वैसे गौचंदन है वो, देशी गाय के गोबर, जड़ीबूटी और देशी घी से बनती है | तो पहला भस्म स्नान बताया है |*
2⃣ *मृत्तिका स्नान*
3⃣ *गोमय स्नान – गोमय स्नान माना गौ गोबर उसमे थोडा गोझरण ये मिक्स हो उसका स्नान (उसका मतलब थोडा ले लिया और शरीर को लगा दिया ) क्यों वेद ने कहा इसलिए गौमाता के गोबर में (देशी गाय के) लक्ष्मी का वास माना गया है | गोमय वसते लक्ष्मी पवित्रा सर्व मंगला | स्नानार्थम सम संस्कृता देवी पापं हर्गो मय || तो हमारे भीतर भक्तिरूपी लक्ष्मी बढ़ती जाय, बढ़ती जाय जैसे गौ के गोबर में लक्ष्मी का वास वो हमने थोडा लगाकर स्नान किया, हमारे भीतर भक्तिरूपी संपदा बढती जाय | गीता में जो दैवी लक्षणों के २६ लक्षण बतायें हैं वो मेरे भीतर बढ़ते जायें | ये तीसरा गोमय स्नान |*
4⃣ *पंचगव्य स्नान – गौ का गोबर, गोमूत्र, गाय के दूध के दही, गाय का दूध और घी ये पंचगव्य | कई बार आपको पता है पंचगव्य पीते हैं | तो पंचगव्य स्नान थोड़ा सा ही बन जाये तो बहुत बढियाँ नहीं बने तो गौ का गोबरवाला तो है | माने पाँच तत्व से हमारा शरीर बना हुआ है वो स्वस्थ रहें, पुष्ट रहें, बलवान रहें ताकी सेवा और साधना करते रहे, भक्ति करते रहें |*
👉🏻 शेष कल……
🙏🏻
🚩 ~ *सनातन पंचांग* ~ 🚩
🌷 *रक्षाबंधन* 🌷
🌷 *मनु स्मृति* 🌷
🙏🏻 *भाई और बहन के लिए रक्षाबंधन एक महापर्व की तरह है। रक्षाबंधन भाई और बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भाई अपनी बहन को प्यार के साथ-साथ कई तरह के उपहार भी देता है। मनु स्मृति में तीन ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो घर की महिलाओं को देने से घर में शांति और उन्नति बनी रहती है।*
🌷 *श्लोक-*
*यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवताः।*
➡ *मनु स्मृति: बहन को जरूर दें ये 3 चीजें, हर काम में मिलेगी सफलता, होंगे लाभ*
1⃣ *वस्त्र*
*वस्त्र यानी कपड़े। सजना-सवरना, श्रृंगार करना ये सब महिलाओं को सबसे प्रिय होता है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर के पुरुष अपनी पत्नी, माता या बहन को अच्छे वस्त्र प्रदान करते हैं, उस घर पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ऐसे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और सभी कामों में सफलता मिलती है। स्त्री को घर की लक्ष्मी माना जाता है, अगर महिलाएं गंदे या मैले कपड़े पहन कर रहती हैं या घर के पुरुष अपनी पत्नी, मां या बहन को समय-समय पर अच्छे वस्त्र नहीं प्रदान करते तो ऐसे घर पर लक्ष्मी रूठ जाती है।*
2⃣ *आभूषण*
*आभूषण यानी गहने। गहने महिलाओं की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। जिस घर की महिलाएं खुश रहती हैं, वहां देवताओं का निवास माना जाता है। हर मनुष्य को अपने घर की महिलाओं को सुंदर गहने उपहार में देना चाहिए। जिस घर की महिलाएं अच्छे कपड़े और गहनों से श्रृंगार करती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं रहती। ऐसे घर में हमेशा खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है ।*
3⃣ *मधुर वचन*
*महिलाओं को पूजनीय माना जाता है। कई ग्रंथों और पुराणों में महिलाओं का सम्मान करने की बात कही गई है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर में महिलाओं से बुरी तरह से बात की जाती है या उनका सम्मान नहीं किया जाता, ऐसे घर में भगवान भी नहीं रहते। स्त्रियों का सम्मान न करने वाले मनुष्य को हर समय किसी न किसी परेशानी का सामान करना ही पड़ता है। इसलिए मनुष्य को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और अपने घर की स्त्रियों के साथ हर समय प्रेम और आदर से ही व्यवहार करना चाहिए।*
🚩 ~ *सनातन पंचांग* ~ 🚩
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2029
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।
मेष – पॉजिटिव- आज कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से बड़ी राहत मिल सकती है। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से उनका रास्ता निकल जाएगा। जरूरी कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। घर का माहौल भी शांत और सुकून देने वाला रहेगा। लंबे समय से जिस आर्थिक मामले को लेकर चिंता थी, उसमें सुधार होने से दूसरे कामों पर भी ध्यान देना आसान होगा। नेगेटिव- बड़े या वरिष्ठ लोगों से सम्मान पाने की बहुत ज्यादा उम्मीद न रखें। अपनी निजी और जरूरी बातें किसी अनजान व्यक्ति से शेयर करना नुकसान का कारण बन सकता है। जमीन-जायदाद या पैसों से जुड़ा मामला संभालते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसकी वजह से परिवार या रिश्तेदारों से संबंध खराब न हों। आर्थिक मामलों में बातचीत साफ और शांत तरीके से करें।
व्यवसाय- बिजनेस की मार्केटिंग में नई तकनीक का इस्तेमाल करना जरूरी होगा। मीडिया और इंटरनेट के जरिए अपने काम को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करें। ऑनलाइन माध्यम और विज्ञापन से फायदा मिल सकता है। बिजनेस की मौजूदा व्यवस्था को समय के मुताबिक बदलने की जरूरत होगी। नौकरी में कुछ परेशानियां रह सकती हैं, इसलिए काम और व्यवहार दोनों में सावधानी रखें। लव- परिवार के लोगों के बीच प्यार और अपनापन बना रहेगा। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे का साथ देंगे तो घर का माहौल और बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य तौर पर ठीक रहेगी। बदलते मौसम में लापरवाही करने से इंफेक्शन या मौसमी परेशानी हो सकती है। खानपान, सफाई और आराम का ध्यान रखें। लक्षण बढ़ें तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- किसी अनुभवी या जानकार व्यक्ति की मदद से आपका कोई खास काम सुलझ सकता है। काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। बच्चे और युवा अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान लगाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला किसी अधिकारी की मदद से सुलझने की संभावना है। लंबे समय से इस कारण बनी परेशानी कम हो सकती है। नेगेटिव- शादीशुदा लोगों का ससुराल पक्ष से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। ऐसी स्थिति में गुस्से के बजाय धैर्य से बात करें। जगह बदलने या ट्रांसफर जैसी किसी गतिविधि को लेकर भी तनाव रह सकता है। बिना पूरी जानकारी के कोई फैसला न लें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बेहतर नतीजों के लिए की गई मेहनत सफल हो सकती है। इस समय लिए गए आपके कई फैसले सही साबित होंगे। जरूरी फाइल और पेपरवर्क समय पर पूरा कर लें। देर करने से जुर्माना या दूसरे अतिरिक्त खर्च की स्थिति बन सकती है। दस्तावेजों की छोटी लापरवाही से बचें। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंध की वजह से घर में नाराजगी या तनाव पैदा हो सकता है। निजी रिश्ते में ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे पारिवारिक संबंध प्रभावित हों। स्वास्थ्य- एलर्जी या मौसम से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बहुत भीड़ वाली जगह पर जाते समय सामान्य सावधानी रखें। परेशानी ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन – पॉजिटिव- आज सामाजिक गतिविधियों में काफी समय बीत सकता है। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। अपने सिद्धांतों और उसूलों पर कायम रहने से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। लोगों के बीच आपकी बात और व्यवहार का असर दिखाई देगा। सही काम के लिए अपनी राय साफ रखने में संकोच न करें। नेगेटिव- दूसरे लोगों की समस्याओं में जरूरत से ज्यादा न उलझें, वरना आपके अपने काम प्रभावित हो सकते हैं। युवा मौज-मस्ती में समय खराब करने के बजाय करियर और पढ़ाई पर ध्यान दें। गलत संगत या ऐसे लोगों से दूरी रखें जिनकी गतिविधियां आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती हैं।
व्यवसाय- फोन पर हुई कोई महत्वपूर्ण बातचीत आपके लिए फायदेमंद स्थिति बना सकती है। काम का दबाव ज्यादा होने से कभी-कभी ऐसा लगेगा कि जिम्मेदारियों में फंस गए हैं। फिर भी आज की गई मेहनत आगे अच्छे नतीजे दे सकती है। जरूरी बातचीत और संपर्कों को हल्के में न लें। लव- पति-पत्नी के बीच अपनी-अपनी बात मनवाने के कारण टकराव हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति को घर के निजी मामलों में दखल न देने दें। आपसी बात दोनों मिलकर सुलझाएं। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। पर्याप्त आराम और गर्म तरल लें। कोई आयुर्वेदिक औषधि लेना चाहते हैं तो योग्य विशेषज्ञ की सलाह से लें। लक्षण ज्यादा हों तो डॉक्टर से संपर्क करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4
कर्क – पॉजिटिव- आत्मविश्वास और काम करने की क्षमता अच्छी रहेगी। किसी खास आयोजन या गेट-टुगेदर में आपकी राय को महत्व मिल सकता है। कुछ नया पाने या करने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। लोगों के बीच अपनी बात रखने का अच्छा मौका मिलेगा। सही समय पर लिया गया समझदारी वाला फैसला आपके पक्ष में रह सकता है। नेगेटिव- रिश्तों को खराब होने से बचाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। बच्चों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। किसी दोस्त या भाई के साथ छोटी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है, इसलिए समय रहते स्थिति संभालें। अपनी बात कहते समय शब्दों का ध्यान रखें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है। रोज के जरूरी कामों में लापरवाही न करें और उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आज किसी नई योजना या नए प्लान पर काम शुरू करना नुकसानदेह हो सकता है। फिलहाल मौजूदा जिम्मेदारियों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना भी बन रही है। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकी बनी रहेगी। घर के हर मामले में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। परिवार के लोग युवाओं के प्रेम संबंध को स्वीकार कर सकते हैं। इससे रिश्ते को आगे बढ़ाने की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। ज्यादा गुस्सा और तनाव शरीर पर असर डाल सकता है। दिनचर्या और आराम का ध्यान रखें। कोई परेशानी लगातार बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
सिंह – पॉजिटिव- आज आत्मविश्वास और हौसला मजबूत रहेगा। किस्मत के भरोसे बैठने के बजाय मेहनत पर विश्वास करना आपके लिए फायदेमंद होगा। फायदे के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की शादी से जुड़े कामों में भी व्यस्तता रह सकती है। घर में विवाह से जुड़ी तैयारियां या बातचीत आगे बढ़ सकती हैं। नेगेटिव- कभी-कभी निराशा या नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से बातचीत या कुछ समय शांत माहौल में बिताने से मन हल्का होगा। किसी विवाद में पड़ने से बचें। छोटी बात पर प्रतिक्रिया देकर रिश्ते खराब न करें।
व्यवसाय- बिजनेस की व्यवस्था बेहतर रखने के लिए कर्मचारियों के सुझाव भी सुनें। इससे किसी जरूरी फैसले में मदद मिल सकती है। टीम के अनुभव का फायदा लेना काम आसान करेगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं, इसलिए काम में किसी तरह की लापरवाही न करें। जिम्मेदारियां समय पर पूरी करना महत्वपूर्ण रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बनी रहेगी। पार्टनर के साथ बातचीत और समय बिताने से रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य तौर पर ठीक रहेगी। बदलते मौसम को देखते हुए लापरवाही न करें। खानपान और आराम नियमित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या – पॉजिटिव- घर की सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। किसी करीबी व्यक्ति से अचानक मुलाकात होने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी कोई परेशानी सुलझ सकती है। इससे उनका तनाव कम होगा और आगे की तैयारी पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसे शांति और गंभीरता से संभालें। जल्दबाजी या भावनाओं में लिया गया फैसला गलत हो सकता है। इस समय जगह बदलने की योजना भी टालना बेहतर रहेगा। पूरी स्थिति साफ होने के बाद ही आगे बढ़ें।
व्यवसाय- बिजनेस में काम की क्वालिटी पर खास ध्यान दें। दूर रहने वाली पार्टियों या ग्राहकों से संपर्क बढ़ाने से फायदा हो सकता है। बिजनेस के प्रचार की भी जरूरत महसूस होगी। नौकरीपेशा लोगों का कोई मन मुताबिक काम जल्द पूरा हो सकता है। इससे काम से जुड़ा तनाव कम होगा। लव- बिजनेस का तनाव घर के माहौल पर हावी न होने दें। घर में बच्चे के जन्म से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। इससे परिवार में खुशी बढ़ेगी। निजी और काम की परेशानियों को अलग रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। ज्यादा मानसिक काम के कारण सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है। बीच-बीच में ब्रेक और पर्याप्त नींद लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
तुला – पॉजिटिव- दिन मिले-जुले नतीजे वाला रहेगा। अपने लक्ष्य के लिए की गई कोशिशों में काफी हद तक सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपके लिए मुश्किल स्थिति पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन अपनी योग्यता और समझ से उन्हें हावी नहीं होने देंगे। अपने काम पर ध्यान बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी रहेगा। नेगेटिव- पड़ोसी से झगड़ा या अनबन होने की स्थिति बन सकती है। छोटी बातों को नजरअंदाज करके अपने काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी परेशानी होने के कारण तनाव रह सकता है। उनकी समस्या समझें और जरूरत हो तो मदद दिलाएं।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। फिलहाल कोई नया काम शुरू करने में रुचि न लें। किसी कर्मचारी की सेहत खराब होने से काम की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अनजान लोगों के साथ पैसों का लेन-देन करते समय खास सावधानी रखें। रकम या शर्तें बिना जांचे आगे न बढ़ें। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी विपरीत लिंग के दोस्त के साथ दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। भावनाओं को समझने के लिए थोड़ा समय लें। स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की परेशानी हो सकती है। पर्याप्त पानी और संतुलित भोजन रखें। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर भी चिंता हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी अच्छी घटना से हो सकती है। दोस्त या सहयोगी के साथ फोन पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत फायदेमंद साबित होगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई रुका हुआ मामला भी सुलझ सकता है। इससे लंबे समय से चली आ रही परेशानी कम होगी। नेगेटिव- दूसरे लोगों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। युवाओं को कुछ तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में खाली बैठकर ज्यादा सोचने के बजाय किसी सकारात्मक और उपयोगी काम में समय लगाएं।
व्यवसाय- कारोबार के सिलसिले में कोई खास यात्रा फायदेमंद हो सकती है। किसी बिजनेस फैसले में जोखिम लेने की स्थिति बन सकती है। जोखिम लेने से पहले संभावित नुकसान और अपनी आर्थिक क्षमता जरूर समझें। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नया विकल्प सामने आने पर उसकी शर्तें ठीक से देखें। लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी के कारण तकरार हो सकती है। छोटी बात को बढ़ाने से बचें। ऐसे प्रेम संबंधों से दूरी रखें जो निजी जीवन में परेशानी पैदा कर सकते हैं। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य तौर पर ठीक रहेगी। समय और मौसम के मुताबिक दिनचर्या व्यवस्थित रखें। नींद और खानपान में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1
धनु – पॉजिटिव- संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। इससे किसी पुराने तनाव से राहत मिल सकती है और दूसरे कामों पर ध्यान देना आसान होगा। कुछ समय अकेले शांत होकर सोचने से किसी जरूरी फैसले में मदद मिलेगी। भावनाओं के बजाय वास्तविक स्थिति देखकर फैसला करें। नेगेटिव- दूसरों की मदद करते-करते अपने जरूरी कामों को नुकसान न पहुंचाएं। भावनाओं में बहकर ऐसा फैसला न लें जिससे आपको आर्थिक या निजी नुकसान हो। कई बार अपनी जरूरतों को प्राथमिकता देना भी जरूरी होता है। नकारात्मक सोच को हावी न होने दें।
व्यवसाय- स्टाफ और कर्मचारियों के बीच आपसी राजनीति जैसा माहौल बन सकता है। इसका असर काम की अंदरूनी व्यवस्था पर भी पड़ेगा। आप स्थिति संभाल पाएंगे, लेकिन इसके लिए निष्पक्ष रहना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को आलस या लापरवाही से बचना चाहिए। जिम्मेदारी समय पर पूरी करें। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और अच्छा समय बीतेगा। करीबी रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर का कार्यक्रम बन सकता है। इससे रोज की भागदौड़ से कुछ राहत मिलेगी। स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों से दूरी रखें और वाहन सावधानी से चलाएं। जल्दबाजी या लापरवाही से चोट का खतरा बढ़ सकता है। अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- परिवार और काम से जुड़े मामलों में आपकी राय को महत्व मिलेगा। नई जानकारी सीखने में भी समय लगेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ा कोई नया मौका मिल सकता है, जो आगे उनके करियर के लिए फायदेमंद रहेगा। सीखने और नई चीजों को समझने की इच्छा बढ़ेगी। नेगेटिव- आर्थिक परेशानी आने पर गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत होकर समाधान निकालें। क्रोध और जल्द प्रतिक्रिया स्थिति खराब कर सकती है। मौजूदा परिस्थितियों के मुताबिक अपने काम और व्यवहार में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। पुराने तरीके पर अड़े रहने से परेशानी बढ़ सकती है।
व्यवसाय- कारोबार में काम ज्यादा रहेगा, लेकिन सही व्यवस्था और समझदारी से ज्यादातर जिम्मेदारियां समय पर पूरी हो जाएंगी। आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं और यह बदलाव फायदेमंद हो सकता है। काम की नई जगह या व्यवस्था आगे फायदा दे सकती है। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। घर का माहौल सुखद रहेगा। परिवार के साथ बिताया समय काम का तनाव कम करेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा काम से थकान हो सकती है। नियमित योग, एक्सरसाइज, संतुलित भोजन और पर्याप्त नींद शरीर को सक्रिय रखने में मदद करेंगे। थकान लगातार बनी रहे तो आराम को प्राथमिकता दें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें। भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन मिलने वाली सफलता से थकान कम महसूस होगी। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से नई और उपयोगी बातें सीखने को मिल सकती हैं। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- गैर जरूरी बहस से बचें। किसी करीबी दोस्त या भाई के साथ रिश्ते में तनाव हो सकता है। ज्यादा काम के कारण चिड़चिड़ापन भी बढ़ सकता है। प्रतिक्रिया देने से पहले कुछ समय लें और शांत तरीके से बात करें। छोटी बात को रिश्ते की बड़ी समस्या न बनने दें।
व्यवसाय- महत्वपूर्ण कारोबारी काम तय समय पर पूरे हो सकते हैं। जोखिम वाले काम में फिलहाल रुचि न लें। इनकम के साधन बढ़ने की संभावना है। नई कमाई का रास्ता सामने आ सकता है या मौजूदा काम से आमदनी बेहतर हो सकती है। ऑफिस में किसी से विवाद में न पड़ें। लव- घर की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। युवा अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर रहेंगे। रिश्ते के भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य- खानपान संतुलित रखें। लापरवाही से लिवर से जुड़ी परेशानी होने का संकेत है, इसलिए शराब और बहुत भारी भोजन से बचना बेहतर रहेगा। कोई लगातार परेशानी हो तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाना गलती से बचाएगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान भी मिल सकता है। घर में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है। किसी पुराने तनाव के कम होने से मन हल्का रहेगा। नेगेटिव- निजी जिंदगी में किसी तरह का जोखिम न लें। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं और ऐसा महसूस हो सकता है कि समय तेजी से निकल रहा है। ऐसे में जल्दबाजी के बजाय धैर्य रखें। महत्वपूर्ण फैसला भावनात्मक दबाव में न लें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ बदलाव हो सकते हैं। जल्दबाजी करने के बजाय समस्या का शांत तरीके से समाधान निकालें। मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से बिजनेस से जुड़ी नई जानकारी हासिल करना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई खास या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध को परिवार की सहमति से शादी में बदलने के अवसर बन सकते हैं। लंबे समय से रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात चल रही है तो परिवार से सकारात्मक बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य- अतिरिक्त काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। काम के बीच आराम के लिए भी समय निकालें। पर्याप्त नींद और नियमित भोजन रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*25 अगस्त 2026, मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके सभी काम बनेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिल सकता है। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
🌷आपका दिन मंगलमय हो🌷
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰