देशभर में बारिश का कहर: दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट, एयरपोर्ट पर जलभराव से उड़ानें प्रभावित; यूपी के 23 जिलों में बाढ़, 16 हजार का रेस्क्यू—MP में होमगार्ड्स की मोटरबोट डूबी

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार दोपहर से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

दोपहर में भारी बारिश से इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भर गया। बारिश के चलते उड़ानों पर भी असर पड़ा। अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से आने वाली उड़ानें देरी से दिल्ली पहुंचीं। एयरपोर्ट परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा होने से पैसेंजर्स को परेशानी हुई।उधर, उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वाराणसी और चित्रकूट सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अब तक 16 हजार से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है

मध्य प्रदेश में मंदाकिनी और नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मोरडूंगरी में एक युवक बह गया। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबलपुर के ग्वारीघाट में पेट्रोलिंग के लिए गई होमगार्ड्स की मोटरबोट डूब गई।बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

यूपी के बिजनौर में गंगा का पानी हाईवे के ऊपर से बह रहा है। बच्चे बैलगाड़ी से स्कूल जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मंडला में नर्मदा नदी छोटे पुल को छूती हुई बह रही

राजस्थान के धौलपुर में हुई तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया।

हिमाचल प्रदेश में धर्मपुर के जाबली में भारी बारिश के बाद दुकान के ऊपर से बहता हुआ पानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *