
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपनी बेटी और पति विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर की। इसमें अनुष्का बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, उसका चेहरा तस्वीर में नहीं दिख रहा है।फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बेटी का नाम भी फैन्स को बताया. अनुष्का शर्मा की यह पोस्ट वायरल हो रही है और फैन्स के कमेंट भी आ रहे हैं.
अनुष्का शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हम अपनी जिंदगी, प्यार और कृतज्ञता के साथ जी रहे थे, लेकिन जब से हमारे जीवन में यह छोटी वामिका आई है, तब से इसने हमारी जिंदगी को एक नया मोड़ दे दिया है. कभी-कभी केवल कुछ मिनटों में आंसू, हंसी, चिंता और आनंद जैसी भावनाएं अब अनुभव हो जाती हैं.”
अनुष्का शर्मा ने फैन्स का धन्यवाद देते हुए लिखा, “हालांकि, नींद अब मायावी लगती है, लेकिन हमारा दिल खुशियों से भर गया है. आप सब की दुआओं और अच्छी कामनाओं के लिए धन्यवाद.”