आरबीआई बैंक की अक्टूबर 2026 की छुट्टियों की सूची: गांधी जयंती से लेकर महालया, दशहरा और करवा चौथ तक, अक्टूबर में बैंक 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे। जानिए ये छुट्टियां कहां-कहां रहेंगी।

RBI Bank Holiday List October 2026: अक्टूबर से फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो रही है और ये महीना पर्व-त्योहारों और खास दिवसों से भरा रहने वाला है. गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा पूजा और करवा चौथ जैसे कई बड़े त्योहार इस महीने पड़ रहे हैं. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट पहले देख लेना जरूरी है.

RBI की हॉलिडे लिस्‍ट के मुताबिक, अक्टूबर में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियों के अलावा कई राज्यों में स्थानीय और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. अलग-अलग राज्यों और शहरों को मिलाकर अक्टूबर में कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा छुट्टियां

अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में बैंक की छुट्टियां ज्यादा रहेंगी. 19 अक्टूबर को दशहरा और दुर्गा पूजा के कारण अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची और शिलॉन्ग समेत कई जगह बैंक बंद रहेंगे.

20 अक्टूबर को गंगटोक और इंफाल में छुट्टी रहेगी. वहीं 21 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

सिक्किम के गंगटोक में दुर्गा पूजा के चलते 22 और 23 अक्टूबर को भी बैंक छुट्टी रहेगी. हालांकि, बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग हो सकती हैं.

तारीख 2 अक्टूबर
दिन शुक्रवार
छुट्टी/कारण महात्मा गांधी जयंती
तारीख 4 अक्टूबर
दिन रविवार
छुट्टी/कारण साप्ताहिक अवकाश
तारीख 10 अक्टूबर
दिन शनिवार
छुट्टी/कारण दूसरा शनिवार/महालया अमावस्या
तारीख 11 अक्टूबर
दिन रविवार
छुट्टी/कारण साप्ताहिक अवकाश
तारीख 17 अक्टूबर
दिन शनिवार
छुट्टी/कारण महा सप्तमी, कुछ राज्यों में
तारीख 18 अक्टूबर
दिन रविवार
छुट्टी/कारण साप्ताहिक अवकाश
तारीख 19 अक्टूबर
दिन सोमवार
छुट्टी/कारण दशहरा/महा अष्टमी-महानवमी
तारीख 20 अक्टूबर
दिन मंगलवार
छुट्टी/कारण दशहरा/विजयादशमी
तारीख 21 अक्टूबर
दिन बुधवार
छुट्टी/कारण दुर्गा पूजा की क्षेत्रीय छुट्टी
तारीख 22 अक्टूबर
दिन गुरुवार
छुट्टी/कारण दुर्गा पूजा/दर्शन, सिक्किम
तारीख 23 अक्टूबर
दिन शुक्रवार
छुट्टी/कारण दुर्गा पूजा, सिक्किम
तारीख 24 अक्टूबर
दिन शनिवार
छुट्टी/कारण चौथा शनिवार
तारीख 25 अक्टूबर
दिन रविवार
छुट्टी/कारण साप्ताहिक अवकाश
तारीख 26 अक्टूबर
दिन सोमवार
छुट्टी/कारण महर्षि वाल्मीकि जयंती/लक्ष्मी पूजा
तारीख 29 अक्टूबर
दिन गुरुवार
छुट्टी/कारण करवा चौथ, हिमाचल प्रदेश
तारीख 30 अक्टूबर
दिन शुक्रवार
छुट्टी/कारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *