हैदराबाद में खौफनाक हिट एंड रन: ECIL में आधी रात मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 7 घायल; 3 की हालत गंभीर, CCTV में कैद हुआ हादसा, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

हैदराबाद से हिट एंड रन की एक खौफनाक घटना सामने आई है,  जहां सड़क पर पैदल चल रहे कुछ लोगों को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उड़ा दिया. कार चला रहा शख्स सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस लोगों पर उसने कार से रौंदा वे सभी मजदूर थे और काम से वापस लौट रहे थे. इस दर्दनाक हादसे में सात लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हैदराबाद में हिट एंड रन का खौफनाक सीसीटीवी सामने आया है.

सड़क पर चल रहे मजदूरों को उड़ाया

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो बहुत ही भयावह है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग समूह में एक साथ सड़क पर जा रहे हैं, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार आती है और बेकाबू होकर इन लोगों को उड़ा देती है. ये वीडियो डरा देने वाला है. ये घटना 29 सितंबर को देर रात करीब 12:30 बजे हैदराबाद के ECIL इलाके की है.

आधी रात तेज रफ्तार कार का कहर

देवी मोबाइल शॉप के सामने और न्यू चैतन्य कॉलेज के पास कुशैगुडा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कमला नगर में एक इंजीनियर ने पैदल चल रहे लोगों पर तेज रफ्तार कार से उड़ा दिया. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बिहार के रहने वाले मजदूर थे जो काम से घर लौट रहे थे. कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी और ड्राइवर मौके से भाग गया. हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए तुरंत  ECIL इलाके के अस्पतालों में ले जाया गया.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

पुलिस ने CCTV फुटेज और जांच के आधार पर ड्राइवर की पहचान कर 36 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को शक है कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था. उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए FSL भेजा गया है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या कार चलाते समय वह नशे में था. जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया.

कार की पहचान हुंडई वरना (AP 10 AU 1232) के तौर पर हुई. कुशैगुडा पुलिस ने पवन कुमार और कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *