फ्लाईदुबई के प्लेन को आतंकी साजिश के तहत हाईजैक करके क्रैश करने की प्लानिंग को विफल करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार इस समय इजरायली लोगों के लिए हीरो हैं. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से लेकर वहां के आम लोग तक कैप्टन स्मित को शुक्रिया कह रहे हैं, उनकी जज्बे को सलाम कर रहे हैं.
जब पिछले हफ्ते दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के को-पायलट हमाम अल-हम्ममी ने आतंकी हमले को अंजाम देने की कोशिश की थी तो कैप्टन स्मित ने ही कुल्हाड़ी के वार के बावजूद उसे सफल नहीं होने दिया था. अब इजरायल के कंटेंट क्रिएटर भी अपने अपने तरीकों से कैप्टन स्मित के लिए अपनी मुहब्बत दिखा रहे हैं. कोई बॉलीवुड का गाना डेडिकेट कर रहा है तो एक इजरायली सिंगर ऐसा भी है जिन्होंने कैप्टन स्मित के लिए हनुमान चालीसा गाया है.

इंडियन क्लासिकल म्यूजिक सीखने वाले इजरायली सिंगर बेन राइविट्ज ने हनुमान चालीसा गाया और कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की. इंस्टाग्राम पर हनुमान चालिसा के इस परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है और कई लोग इसे अलग-अलग संस्कृतियों के बीच एकजुटता और मुश्किल वक्त में एक दूसरे का साथ देने का संदेश बता रहे हैं. सम्मान दिखाने का यह तरीका ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और इजरायल ही नहीं, दुनिया भर के लोग कैप्टन स्मित के ठीक होने की कामना और प्रार्थना कर रहे हैं.
लिखे जाने तक बेन राइविट्ज के इंस्टाग्राम पर 10 हजार के करीब फॉलोअर्स थे. वह अपने इस पेज पर इंडियन क्लासिकल म्यूजिक पर अपने शानदार परफॉर्मेंस डालते रहते हैं.
कैप्टन स्मित की खोपड़ी में हुआ है फ्रैक्चरको सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओमानी को-पायलट के हमले में भारतीय पायलट है. हमले के दौरान मच्छार को ‘डिप्रेस्ड फ्रैक्चर’ हुआ था. सऊदी अरब में उनका इमरजेंसी इलाज हुआ, जहां डॉक्टरों ने उनकी खोपड़ी की सर्जरी की और उसके बाद उन्हें UAE ले जाया गया था.
मुश्किल वक्त में हनुमान चालिसा पर मच्छार ने किया था भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करते हुए पायलट स्मित मच्छार ने बताया था कि जब को-पायलट ने हमला किया, तब वह हनुमान चालीसा ही पढ़ते रहे, जिससे उन्हें काफी हिम्मत मिली. इस बारे में जब उनके पिता से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि ‘हमारे घर में एक सिस्टम है कि हम हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद ही सोते हैं और उठने के बाद भी घर के बच्चों को गोद में बिठाकर हनुमान चालीसा सुनाते हैं.’