दिल्ली मेट्रो में रिजर्व सीट के विवाद में 48 वर्षीय पवन शर्मा की मौत, पूर्व IAS संजय प्रताप सिंह और वकील बेटे सिद्धार्थ सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली मेट्रो में हुई मारपीट में एक शख्स की मौत के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस घटना में एक पूर्व IAS और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है. घटना 8 अक्टूबर 2026 की शाम की है. जहां मंडी हाउस से सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच 48 साल के पवन शर्मा के साथ मारपीट में वह घायल हो गए थे, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

दिल्ली मेट्रो में बुजुर्ग की मौत के मामले में पूर्व IAS और बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके वकील बेटे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है की तीनों के बीच में रिजर्व सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद दोनों पर पवन शर्मा के साथ मारपीट का आरोप है.

दिल्ली मेट्रो में सीट पर हुआ था विवाद 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मेट्रो मंडी हाउस से सुप्रीम कोर्ट स्टेशन के बीच पूर्व IAS और उसके वकील बेटे का पवन शर्मा के साथ रिजर्व सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसमें कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने और धक्का दिए जाने के बाद 48 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में एक पूर्व IAS अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया गया है. घटना के दौरान पवन शर्मा की मां दुर्गा शर्मा भी उनके साथ मौजूद थी. पुलिस ने उनसे भी इस मामले में जानकारी ली है.

गाजियाबाद के रहने वाले थे पवन शर्मा

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में रहने वाले पवन शर्मा 8 अक्तूबर की शाम को 7 बजे अपनी मां के साथ दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहे थे.  मेट्रो जब मंडी हाउस स्टेशन से आगे बढ़ी तो उन्होंने सिद्धार्थ सिंह और उनके बेटे से सीनियर सिटिजन के लिए आरक्षित सीट पर अपनी मां बैठ जाने का अनुरोध किया था. इसी दौरान दोनों नाराज हो गए और बहस शुरू हो गई. बहस अचानक से झगड़े में बदल गई और दोनों ने पवन शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी. पवन को धक्का मारे जाने का आरोप है, जिससे वह नीचे गिर गए थे. इससे उनके सिर में चोट लगी थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल पहुंचाया था. लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज की कार्रवाई 

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू करते हुए मेट्रो में लगे सीसीटीवी से दोनों की पहचान की थी. फुटेज और सह-यात्रियों के बयानों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है. संजय प्रताप सिंह दिल्ली के पूर्व वरिष्ठ आईएएस हैं, जबकि उनका बेटा सिद्धार्थ सिंह सुप्रीम कोर्ट में वकील है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *