एंकर – इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो नाबालिग साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवाजी वाटिका के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीओ – दरअसल, यह घटना इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के शिवाजी वाटिका चौराहे की सोमवार देर रात करीब 3 बजे की है। जहां आदिल अपने दो नाबालिग साथियों अल्लू और अल्फाज के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सरवटे बस स्टैंड से चाय-नाश्ता करने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान शिवाजी वाटिका के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में 19 वर्षीय आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अल्लू और अल्फाज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक को टक्कर मारने के बाद फॉर्च्यूनर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी। जिसमें घटना के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फॉर्च्यूनर पर दमन-दीव का नंबर है और वाहन अशोक यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चालक की तलाश कर रही है।
बाइट -ओमप्रकाश एडिशनल डीसीपी