यूपी के औरैया में 75 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की ब्लॉगर से सगाई कर ली। वहीं, ब्रिटेन की एक संस्था अंटार्कटिका में पेंगुइन गिनने के लिए नौकरी दे रही है। उधर, वर्जिन ग्रुप छह महीने तक दुनिया घूमने के लिए ₹95 लाख देगी।
यूपी के अलीगढ़ में आईफोन फटने से एक शख्स की वेडिंग एल्बम डिलीट हो गई, जिसके बाद कपल को फिर से शादी करनी पड़ी। वहीं, स्पेन के एक शख्स ने स्केटबोर्ड पर 151.83 km/h की रफ्तार हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
