आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास……………………………..माघ
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी………………………….सप्तमी
दोप 12.08 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 07.05.50 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.17.19पर
सूर्य राशि………………………मकर
चन्द्र राशि………………………तुला
गुरु राशि………………………मकर
नक्षत्र…………………………स्वाति
संध्या 07.41 पर्यंत पश्चात विशाखा
योग……………………………..गंड
रात्रि 10.05 पर्यंत पश्चात वृद्धि
करण…………………………….बव
दोप 12.08 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………शिशिर
दिन……………………………गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
04 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.18 से 01.02 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 02.03 से 0३.26 तक ।
उदय लग्न मुहूर्त :-
मकर
05:49:49 07:21:39
कुम्भ
07:21:39 09:10:27
मीन
09:10:27 10:41:42
मेष
10:41:42 12:22:25
वृषभ
12:22:25 14:21:03
मिथुन
14:21:03 16:34:44
कर्क
16:34:44 18:50:54
सिंह
18:50:54 21:02:43
कन्या
21:02:43 23:13:23
तुला
23:13:23 25:28:00
वृश्चिक
25:28:00 27:44:11
धनु
27:44:11 29:49:49
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..2
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 11.16 से 12.39 तक चंचल
दोप. 12.39 से 02.03 तक लाभ
दोप. 02.03 से 03.26 तक अमृत
सायं 04.49 से 06.12 तक शुभ
सायं 06.12 से 07.49 तक अमृत
रात्रि 07.49 से 09.25 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ सहस्रमूर्तये नमः ।।
? सुभाषितानि :-
विलम्बो नैव कर्तव्यः आयुर्याति दिने दिने ।
न करोति यमः क्षान्तिं धर्मस्य त्वरिता गतिः ॥
अर्थात :-
विलंब करना ठीक नहि । दिन ब दिन आयुष्य कम होता है । यमराज रुकेंगे नहि, धर्म की (काल की) गति त्वरित है ।
? आरोग्यं :-
फ्लू से लड़ने के लिए आसान घरेलू उपचार –
3. लहसुन –
लहसुन अपने एंटी-बायोटीक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल, एंटी-ऑक्सीडेंट और यहां तक कि कोलेस्ट्रॉल-कम करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। लहसुन सर्दी-जुकाम से लड़ने में काफी मददगार होता है। फ्लू होने पर सुबह उठकर शहद और लहसुन का मिश्रण आपको सर्दी से निजात दिलाएगा।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी।  साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।
.??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगाधर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। । संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 04 फरवरी 2021 गुरुवार संवत् 2077 मास माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 12:08 बजे तक रहेगा पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:14 बजे होगा । स्वाति नक्षत्र सायं 07:45 बजे तक रहेगा पश्चात् विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:07 से 03:28 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से 01:04 बजे तक रहैगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ दिन भर मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे । पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा । साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन होगा । कोई खोई वस्तु मिल सकती है । फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश रखे । विदेशी व्यापार से सफलता और लाभ मिलेगा । विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाए ।

वृषभ :~ आज दिनभर आनंद रहेगा । अपने कार्य में व्यवस्थित बढेंगे और योजना के अनुसार कार्य भी करेंगे । अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक करेंगे । कार्यालय में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा । मानसिकरुप से आनंदित रहेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

मिथुन :~ आज का दिन मध्यम रहेगा । नए कार्य का प्रारंभ न करे । जीवनसाथी और संतान की चिंता रहेगी । जिससे मन में उद्वेग रहेगा । पेट में अजीर्णता से स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । खर्च कुछ अधिक रहेगा । फिर भी विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है । वाद – विवाद टाले , जिससे मनमुटाव न हो । अपमान अथवा मानभंग से संभले ।

कर्क :~ आज आप संभलकर चले । शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता के लिए आज कष्ट होगा । छाती में पीडा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट होगा । घर मे उग्र चर्चा या वाद – विवाद से भी मन में दुख रहेगा । अधिक खर्च होगा । सामाजिक मानहानि न हो ध्यान रखे । अनिद्रा सताएगी ।

सिंह :~ कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्नता रहेगी । भाई – बहनों के साथ संबंधो में मीठास रहेगी । मित्रो और स्नेहीजनो के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने – फिरने जा सकते है । आज आप का आरोग्य भी अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । मानसिक प्रसन्नता रहेंगी । भाग्यवृद्धि के संकेत है । नए कार्य के लिए आज का दिन शुभ है ।

कन्या :~ आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा । वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों मे अपनी सकारात्मक छाप छोड़ेंगे । पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा । फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद – विवाद कम हो सकता है । आर्थिक कार्य सुख पूर्वक होंगे । नकारात्मक विचारो से दूर रहे । मित्रो और स्नेहीजनों से भेंट होगी । छोटा प्रवास हो सकता है ।

तुला :~ आपके हर कार्य में आत्मविश्वास दिखेगा । आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बनेगी । शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता होगी । वस्त्राभूषण और आनंद – प्रमोद मे खर्च होगा । वैचारिक दृढता रहेगी । सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगेगा ।

वृश्चिक :~ आज मौज – शौक और मनोरंजन मे खर्च होगा । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । मन मे चिंता रहेगी । दुर्घटना से बचे । कुटुंबीजनों और सगे – सम्बंधियों मे गलतफहमी या अनबन होगी । कोर्ट – कचहरी के कार्यों में सावधानी रखें । संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेंगे ।

धनु :~ आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा से आप पारिवारिक जीवन में भी सुख – संतोष होगा । आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा । मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बितेगा । मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन होगा । अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे । पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ होगा ।

मकर :~ व्यवसाय में धन , मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ हो सकता है । उच्च पदाधिकारी खुश होने से पदोन्नति हो सकती है । सरकार , मित्र तथा सम्बंधियों से लाभ होंगे । गृहस्थ जीवन में आनंद होगा । संतान की प्रगति से संतोष होगा ।

कुंभ :~ शारीरिक अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता रहेगी । आज काम करने का उत्साह कम रहेगा । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहे । मौज – शौक तथा घूमने – फिरने मे खर्च होगा । संतान की चिंता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में न उतरें । विदेश से समाचार मिलेंगे ।

मीन :~ आपको आकस्मिक धनलाभ का योग हैं । मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है । सर्दी , सांस की तकलीफ , खाँसी औऱ पेट दर्द जोर पकड़ेंगे । खर्च में वृद्धि होगी । जलाशय से दूर रहे । विरासत सम्बंधी लाभ होंगे । अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें । ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार आपके कष्ट को कम करेंगे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *