मंदसौर: बलेनो कार धोते समय करंट लगने से दो बच्चों के पिता शमशेर की मौत, बचाने पहुंचे युवक को भी लगा झटका; हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में शुक्रवार दोपहर वॉशिंग सेंटर में कार धोते समय करंट लगने से 32 वर्षीय कर्मचारी शमशेर रंगरेज की मौत हो गई।

कार धोते समय करंट लगने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

वह सिल्वर रंग की बलेनो कार धो रहा था, तभी करंट लगने से नीचे गिर पड़ा। उसे बचाने पहुंचे युवक को भी करंट लगा।लोगों ने बिजली का स्विच बंद किया और शमशेर को बाइक से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया।

देखिए तस्वीरें

युवक शुक्रवार दोपहर कार धो रहा था

 

अचानक उसे करंट लगा।

झटका लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा।

बचाने पहुंचे युवक को भी झटका लगा।

शमशेर के दो बच्चे भी हैं।

शमशेर के पिता सलीम ने बताया बेटा वॉशिंग सेंटर में गाड़ी धोता था।

चार साल से काम कर रहा था शमशेर

नारायणगढ़ निवासी शमशेर, ओम गुर्जर और लोकेश उर्फ शेरू के वॉशिंग सेंटर में काम करता था। उसके पिता सलीम मोहम्मद रंगरेज ने बताया कि वह करीब चार साल से यहां काम कर रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे वह घर पर खाना खाने आया था। इसके बाद वापस सेंटर चला गया, जहां कार धोते समय हादसा हो गया।पिता सलीम मोहम्मद ने बताया कि करंट लगते ही शमशेर नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शमशेर के दो बच्चे हैं।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंपा शव

शुक्रवार रात शव नारायणगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।नारायणगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र पंवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *