आज का राशिफल एवं  पञ्चांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं  पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास………………………………माघ
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी…………………………….नवमी
प्रातः 08.13 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय………….प्रातः 07.04.53 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.18.18 पर
सूर्य राशि…………………………मकर
चन्द्र राशि………………………वृश्चिक
गुरु राशी…………………………मकर
नक्षत्र………………………….अनुराधा
संध्या 05.12 पर्यंत पश्चात ज्येष्ठा
योग………………………………..ध्रुव
दोप 04.33 पर्यंत पश्चात व्याघात
करण…………………………….गरज
प्रातः 08.13 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु…………………………….शिशिर
दिन……………………………शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
06 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………6
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.18 से 13.03 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 09.54 से 11.17  तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मकर
05:41:56 07:09:04
कुम्भ
07:09:04 09:02:39
मीन
09:02:39 10:33:49
मेष
10:33:49 12:14:32
वृषभ
12:14:32 14:13:10
मिथुन
14:13:10 16:26:51
कर्क
16:26:51 18:43:01
सिंह
18:43:01 20:54:50
कन्या
20:54:50 23:05:30
तुला
23:05:30 25:20:07
वृश्चिक
25:20:07 27:36:17
धनु
27:36:17 29:41:56
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.30 से 09.53 तक शुभ
दोप. 12.40 से 02.03 तक चर
दोप. 02.03 से 03.26 तक लाभ
दोप. 03.26 से 04.50 तक अमृत
संध्या 06.13 से 07.50 तक लाभ
रात्रि 09.26 से 11.03 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ पिङ्गलाक्षाय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
अथाहिंसा क्षमा सत्यं ह्रीश्रद्धेन्द्रिय संयमाः ।
दानमिज्या तपो ध्यानं दशकं धर्म साधनम् ॥
अर्थात :-
अहिंसा, क्षमा, सत्य, लज्जा, श्रद्धा, इंद्रियसंयम, दान, यज्ञ, तप और ध्यान – ये दस धर्म के साधन है ।
? आरोग्यं सलाह :-
जले हुए घाव के घरेलू उपचार :-
1. हल्दी का पानी –
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी कई प्रकार की सूजन संबंधी स्थितियों के इलाज के लिए दशकों से जाना जाता है। शोध से पता चला है कि कर्क्यूमिन हल्दी का सबसे सक्रिय घटक है जलन और त्वचा के इलाज में बहुत उपयोगी हो सकता है। जले हुए स्थान पर तुरंत हल्दी का पानी लगाने से दर्द कम होता है और आराम मिलता है। इसलिए इसे प्राथमिक उपाचार के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं।कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लापरवाही से काम न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 06 फरवरी 2021 शनिवार संवत् 2077 मास माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि प्रातः 08:16 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । अनुराधा नक्षत्र सायं 05:15 बजे तक रहेगा पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:57 से 11:19 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:21 से 01:04 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पो.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप सांसारिक विषय किनारे रखकर आध्यात्मिकता मे रहेंगे । गहरे चिंतन – मनन से अलौकिक अनुभूति होगी । वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे । अचानक लाभ होगा । हितशत्रुओं से बचकर रहें । नए कार्यों का प्रारंभ न करे तथा स्त्री और पानी से संभले ।

वृषभ :~ पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन का अवसर मिलेगा । छोटे प्रवास की संभावना है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धन लाभ होगा । दूर बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार से खुशी होगी । भागीदारी में लाभ तथा सार्वजनिक मान- सम्मान प्राप्त होगा ।

मिथुन :~ आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी । घर में शांति और आनंद का वातावरण से प्रसन्नता रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । आफिस में संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है । इससे सावधान रहे ।

कर्क :~ दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा । साथ – साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी । नए कार्य शुरू नही करे । आकस्मिक खर्च होगा । प्रेममीजनों से वाद – विवाद होने से मनमुटाव या बोलाचाली होगी । यात्रा – प्रवास में कठिनाई आएगी ।

सिंह :~ नकारात्मक विचारों से हताशा होगी । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । घर में विसंवादिता का वातावरण रहेगा । माता – पिता के साथ मतभेद होगा अथवा स्वास्थ्य खराब होगा । जमीन , मकान तथा वाहन आदि दस्तावेज करने में सावधानी रखें । जलाशय से बचें भावनात्मकता के प्रवाह में न बहे ।

कन्या :~ आज कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचें । हालाकि कार्य में सफलता तो आपको मिलेगी ही । प्रतिस्पर्धी आप से परास्त होंगे । भाई बंधुओं और पड़ोसियों से अच्छे सम्बंध रहेंगे । आर्थिक लाभ भी होंगे । प्रियतमा का सहवास मिलेगा । सार्वजनिक मान – सम्मान मिलेगा । चित्त में प्रसन्नता रहेगी ।

तुला :~ आप जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानी व्यवहार रखे । अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव हो सकती है । दुविधा होने से कोई ठोस निर्णय पर नहीं होगा । महत्त्वपूर्ण निर्णय आज न ले । स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

वृश्चिक :~ तन – मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे । कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ भोजन , प्रवास या मिलन – मुलाकात का अवसर आएगा । जीवन साथी के साथ आत्मीयता बढेगी । आर्थिक लाभ होगा । शुभ अवसर पर बाहर जाएंगे । आनंददायक समाचार प्राप्त होगा ।

धनु :~ विचार से आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा । स्वास्थ्य खराब होगा । पारिवारिक नोकझोंक से मन दुःख होगा । परिणाम स्वरूप मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । क्रोध पर अंकुश रखे । दुर्घटना से बचें । कोर्ट – कचहरी के मामले में सावधानी रखें । अधिक खर्च होने से आर्थिक तंगी रहेगी ।

मकर :~ सामाजिक क्षेत्र में नौकरी – धंधा में और अन्य क्षेत्रों में आज का दिन लाभदायक रहेगा । मित्रों , सगे – सम्बंधियों के साथ बाहर जाएँगे । मागलिक प्रसंगों में उपस्थित होंगे । स्त्री मित्रों तथा पत्नी और पुत्र से लाभ होगा । प्रवास – पर्यटन होंगे ।

कुंभ :~ आपके हर कार्य निर्विघ्न होंगे , जिससे खुश रहेंगे । नौकरी – व्यवसाय मे अनुकूलता रहेगी और सफलता भी मिलेगी । बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि से आप मानसिक बोझ से मुक्त होंगे । धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है ।

मीन :~ मानसिक अस्वस्थता से आप परेशान रहेंगे । स्वास्थ्य शिकायत रहेगी । नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानी से कार्य करें । संतानों चिंतित रहेगी । प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में सफल होंगे । आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय ना ले ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *