Kapil Sharma से फैन ने पूछा ‘बेटे का नाम क्या रखा है?’ तो कॉमेडी किंग ने दिया यह जवाब

 

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के घर हाल ही एक बड़ी खुशी आई है। एक फरवरी को कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने अपने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकरी कपिल ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए साझा की थी। बस फिर क्या था कपिल के करीबियों ने और उनके चाहने वालों ने जमकर बधाईयां दी। अब उनके फैंस ने उनसे एक और मजेदार सवाल पूछ लिया है जो चर्चा कि विषय बना हुआ है।

कपिल के बेटे का नाम जानने के लिए उनके सभी फैंस काफी उत्सुक हैं। इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने कपिल से मजेदार सवाल पूछ डाला। इसपर कपिल का जवाब खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

कपिल शर्मा ने फैन के इस सवाल पर कहा, “धन्यवाद, अभी नामकरण नहीं हुआ है.” कपिल शर्मा ने बेटे के जन्म की जानकारी ट्वीट कर दी थी. उन्होंने लिखा: “नमस्कार, आज सुबह हमारे घर में बेटे ने जन्म लिया है.” कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ का यह दूसरा बेबी है. इससे पहले 2019 में दोनों के घर में बेटी ने जन्म लिया था, जिसका नाम अनायरा रखा गया.

कपिल शर्मा  के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगे. उन्होंने हाल ही में एक मजेदार वीडियो के साथ ये खबर भी शेयर की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *