आज का राशिफल एवं पञ्चांग

 
।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास……………………………….माघ
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी…………………………एकादशी
दुसरे दिन प्रातः 04.48 पर्यंत पश्चात द्वादशी
रवि………………………….उत्तरायण
सूर्योदय…………प्रातः 07.03.43 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.18.18 पर
सूर्य राशि………………………..मकर
चन्द्र राशि………………………वृश्चिक
गुरु राशि…………………………मकर
नक्षत्र…………………………….ज्येष्ठा
दोप 04.09 पर्यंत पश्चात मूल
योग……………………………व्याघात
दोप 01.56 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण………………………………बव
संध्या 05.37 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………………….शिशिर
दिन…………………………….रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
07 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक……………………..7
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.18 से 01.03 तक ।
?‍? राहुकाल :-
संध्या 04.51 से 06.14 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मकर
05:37:59 07:03:52
कुम्भ
07:03:52 08:58:45
मीन
08:58:45 10:29:53
मेष
10:29:53 12:10:36
वृषभ
12:10:36 14:09:13
मिथुन
14:09:13 16:22:54
कर्क
16:22:54 18:39:05
सिंह
18:39:05 20:50:54
कन्या
20:50:54 23:01:33
तुला
23:01:33 25:16:11
वृश्चिक
25:16:11 27:32:21
धनु
27:32:21 29:37:59
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.29 से 09.53 तक चंचल
प्रात: 09.53 से 11.16 तक लाभ
प्रात: 11.16 से 12.40 तक अमृत
दोप. 02.03 से 03.27 तक शुभ
सायं 06.14 से 07.50 तक शुभ
संध्या 07.50 से 09.26 तक अमृत
रात्रि 09.26 से 11.03 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ महानादाय नम:॥
 संस्कृत सुभाषितानि :-
सुखार्थं सर्वभूतानां मताः सर्वाः प्रवृत्तयः ।
सुखं नास्ति विना धर्मं तस्मात् धर्मपरो भव ॥
अर्थात :-
सब प्राणियों की प्रवृत्ति सुख के लिए होती है, (और) बिना धर्म के सुख मिलता नहि । इस लिए, तू धर्मपरायण बन ।
? आरोग्यं सलाह :-
जले हुए घाव के घरेलू उपचार :-
2. आलू का छिलका –
आलू ग्रह पर सबसे आम और महत्वपूर्ण खाद्य स्रोतों में से एक हैं। आलू के कई स्वास्थ्य और त्वचा संबंधित लाभ इस सब्जी को अधिक विशेष बनाते हैं। जले हुए घाव पर आलू या आलू का छिलका लगाने से जलन से राहत मिलेगी और ठंडक मिलेगी। इसके लिए आलू को दो भागों में काटकर उसे जख्म पर रखें। जलने के तुरंत बाद यह करना काफी लाभकारी होगा।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख – सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार – व्यवसाय अच्छा चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 07 फरवरी 2021 रविवार संवत् 2077 मास माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् एवं सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 04:51 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:11 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र अपरान्ह 04:11 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे अपरान्ह 04:11 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:47 से 06:11 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज रविवार को माघ बदी एकादशी 28:49 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , षटतिला एकादशी व्रत ( स्मार्त / गृहस्थी आदि ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 16:15 से सूर्योदय तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्री मन्मथनाथ गुप्त जयन्ती व श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल स्मृति दिवस ।_
कल सोमवार को माघ बदी द्वादशी 27:21 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , षटतिला एकादशी व्रत ( वैष्णव / साधु संन्यासी आदि ) , तिल द्वादशी , मूल संज्ञक नक्षत्र 15:21 तक , शुक्र पूर्व में अस्त 18:11 पर ( पंचांगभेद , माघ शुक्ल तृतीया का भी वर्णन ) , श्री शीतलनाथ जयन्ती ( जैन , माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी ) , डॉ. जाकिर हुसैन जयन्ती , मो. अजहरूद्दीन जन्म दिवस , श्री टीका राम पालीवाल स्मृति दिवस व महिला क्रान्तिकारी कल्पना दत्त स्मृति दिवस ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ नए कार्य करने की आपको सलाह हैं । गूढ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने – समझने का आज आप कोशिश करे । अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखने मे ही हित है । मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । व्यावसाय संभलकर चले । सहकर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । संतानों के विषय में दुविधा में रहेंगे ।

वृषभ :~ दिन का प्रारंभ आज आनंदप्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा । अन्य व्यक्ति भी जीवन में आ सकते हैं । पर्यटन या प्रवास हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद सावधानी बरते । अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो इसका ध्यान रखे , नहीं तो विवाद होगा । हितशत्रुओं से सावधान रहे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । आध्यात्मिक में गहन रस पडेगा ।

मिथुन :~ आज आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद लूटने का है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा । मित्रों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा । सुरुचिपूर्ण भोजन का अवसर मिलेगा ।

कर्क :~ प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो अग्रगामी होने के अवसर हैं । पेट के व्याधि की समस्या होगी । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी , परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी । स्वास्थ्य सुधर सकता है । मानसिक स्वस्थ रहेंगे । कार्यालय में सहयोग मिलेगा । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।

सिंह :~ आज ध्यान से चलने का दिन है । मानसिक तनाव रहेगा । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । साथ – साथ परिवारिक खटपट हो सकती है । ऐसे में संयम बरते । धन – कीर्ति की हानि होगी । संतानों की चिंता रहेगी । बौद्धिक चर्चा से दूर रहे । धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है ।

कन्या :~ आपको लाभ और भाग्यवृद्धि है । बंधु – स्वजनों से लाभ होगा । सम्बंधो में प्रेम और सन्मान रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । निजी सम्बंधियों के साथ मनदुःख का कोई प्रसंग बनेगा । माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है । जलाशय से संभलकर चले ।

तुला :~ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखे । नकारात्मक मानसिकता से दूर रहे । घर मे भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । मध्याहन के बाद आप के मन में ग्लानि दूर हो जाएगी , और आनंद का वातावरण रहेगा । नए कार्य करने के लिए तत्पर होंगे । प्रतिस्पर्धियों से विजय प्राप्त होगी ।

वृश्चिक :~ आज आपका दिन मध्यम रहेगा । सुख और संतोष होगा । परिवारजनों मे आनंदपूर्ण दिन बीतेगा । शुभ समाचार मिलेंगे । मध्याहन के बाद परिवार में झगडे का वातावरण रहेगा , इसलिए भ्रांति दूर करे । अनावश्यक खर्च पर संयम रखे । स्वास्थ्य बिगडेगा । विद्यार्थियों को अड़चने आएँगी ।

धनु :~ आज दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभलकर चले । आनंद – प्रमोद मे आप अधिक खर्च करेंगे । स्वभाव में उग्रता रहेगी । सम्बंधियों से भी अरुचिकर घटनाएँ होगी । मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थ रहेगे । मित्रों , स्वजनों के उपहार से दिन आनंददायी रहेगा । परिवारिक वातावरण प्रसन्नताभरा रहेगा ।

मकर :~ आजका दिन व्यापार – उद्योग के लिए लाभदायक है । पुत्र और पत्नी से लाभ होगा । सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन सुखी रहेगा । मध्याहन के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य अशांत कर देगा । बातचीत मे भ्रांति न हो ध्यान रखे । आनंद – प्रमोद मे खर्च होगा । फिर भी मान – हानि भी हो सकती है ।

कुंभ :~ आजका दिन लाभकारी है । व्यावसाय में आप को लाभ होगा । सन्मानित होंगे । व्यवसाय में पदोन्नति होगी । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । उगाही से आय बढेगी । मित्रों से भेंट होगी । पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा । संतानों की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा । सांसारीक जीवन में आनंद रहेगा ।

मीन :~ बौद्धिक तथा लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे । नए कार्य का आरंभ कर सकते है । लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं । दूर के मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल – जोल होगा । शरीर में उल्लास और थकान दोनों रहेगी । बिना किसी विघ्न के कार्य होंगे । धनलाभ का योग है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *