क्या अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली को Date कर रहे हैं जावेद जाफरी के बेटे मीजान? जावेद जाफरी ने दिया जवाब

इन दिनों जावेद जाफरी  के बेटे मीजान  और अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा  के रिलेशनशिप की खूब चर्चाएं हो रही हैं.मीजान जाफरी और नव्या नंदा अकसर एक दूसरे की फोटो पर कमेंट करते हुए भी नजर आते हैं. हाल ही में दोनों के डेटिंग को लेकर पिता जावेद जाफरी ने खुलासा किया है. ई-टाइम्स को दिये इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनकी बेटी व नव्या एक ही स्कूल में साथ पढ़ी हैं. इसके साथ ही जावेद जाफरी ने कहा कि मीजान और सारा अली खान भी अच्छे दोस्त हैं.

जावेद जाफरी ने अपने बेटे मीजान जाफरी  और नव्या नंदा के डेटिंग से जुड़ी खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा, “लोगों को बस  कन्टेंट चाहिए होता है. लोगों के साथ अच्छे दोस्त होना भी अलग ही संज्ञा में गिना जाता है. ये बच्चे साथ बड़े हुए हैं. मेरी बेटी और नव्या स्कूल के समय से ही दोस्त हैं. उनके दोस्तों का ग्रुप भी एक ही है. यहां तक कि सारा अली खान और मीजान भी एक ही स्कूल में थे. वे घर आया करते थे और रात के 3 बजे तक घूमा-फिरा करते थे. उन्हें एक साथ जोड़ना आसान है, क्योंकि वह अकसर एक साथ ही रहते हैं.”

बता दें कि नव्या नंदा  और मीजान जाफरी  की साथ में कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं, जिसे लेकर ऐसा माना जा रहा था कि वे दोनों डेट कर रहे हैं. इसके साथ ही मीजान जाफरी कई बार नव्या नंदा की तस्वीरों पर कमेंट भी कर चुके हैं. हालांकि, खुद मीजान जाफरी ने भी इस बात से साफ इंकार किया था कि वह और नव्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. मीजान जाफरी के करियर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में मीजान जाफरी के साथ शिल्पा शेट्टी और परेश रावल भी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *