
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, ९ फरवरी २०२१?
सूर्योदय: ? ०७:१२
सूर्यास्त: ? ०६:०१
चन्द्रोदय: ? ०६:०४
चन्द्रास्त: ?१५:३१
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शिशिर
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? माघ
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? त्रयोदशी (०२:०५ तक)
नक्षत्र ? पूर्वाषाढा (१४:३९ तक)
योग ? वज्र (०९:११ तक)
प्रथम करण ? गर (१४:४० तक)
द्वितीय करण ? वणिज (०२:०५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मकर
चंद्र ? मकर (२०:२८ से)
मंगल ? मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मकर (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ? मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र ? मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? १२:०९ से १२:५३
अमृत काल ? ०९:५९ से ११:३३
विजय मुहूर्त ? १४:२१ से १५:०५
गोधूलि मुहूर्त ? १७:५० से १८:१४
निशिता मुहूर्त ? ००:०५ से ००:५७
राहुकाल ? १५:१६ से १६:३८
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०९:४७ से ११:०९
होमाहुति ? केतु
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी (०२:०५ तक)
भद्रावास ? पाताललोक
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण २०:३१ से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
भौमप्रदोष व्रत, मेरु त्रयोदशी (जैन), शनि पूर्व में उदित १२:४० से आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १४:३९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (फा, ढा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (भे, भो, ज) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मकर – ०५:३५ से ०७:१६
कुम्भ – ०७:१६ से ०८:४२
मीन – ०८:४२ से १०:०५
मेष – १०:०५ से ११:३९
वृषभ – ११:३९ से १३:३४
मिथुन – १३:३४ से १५:४९
कर्क – १५:४९ से १८:११
सिंह – १८:११ से २०:२९
कन्या – २०:२९ से २२:४७
तुला – २२:४७ से ०१:०८
वृश्चिक – ०१:०८ से ०३:२८
धनु – ०३:२८ से ०५:३१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:०२ से ०७:१६
रोग पञ्चक – ०७:१६ से ०८:४२
शुभ मुहूर्त – ०८:४२ से १०:०५
शुभ मुहूर्त – १०:०५ से ११:३९
रोग पञ्चक – ११:३९ से १३:३४
शुभ मुहूर्त – १३:३४ से १४:३९
मृत्यु पञ्चक – १४:३९ से १५:४९
अग्नि पञ्चक – १५:४९ से १८:११
शुभ मुहूर्त – १८:११ से २०:२९
रज पञ्चक – २०:२९ से २२:४७
शुभ मुहूर्त – २२:४७ से ०१:०८
चोर पञ्चक – ०१:०८ से ०२:०५
शुभ मुहूर्त – ०२:०५ से ०३:२८
रोग पञ्चक – ०३:२८ से ०५:३१
शुभ मुहूर्त – ०५:३१ से ०७:०१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बीते दिन की तुलना में मानसिक रूप से शांति वाला रहेगा। लेकिन आज भी काम धंदे को लेकर कोई आशा की किरण नजर नही आने से मन मे नकारात्मक भाव बढ़ेंगे। जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसी में व्यवधान आने से आरम्भ में ही निराश हो जाएंगे।सन्तानो के भविष्य को लेकर मन ही मन विचार बनाएंगे पर कोई हल नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज काम चलाऊ धन मिल जाएगा लेकिन सर पर कोई न कोई कर्ज रहने के कारण चिंतित ही रहेंगे। विरोधी पक्ष अथवा अन्य लोगो की उन्नति देख मन अधिक दुखी होगा। कार्य क्षेत्र पर लोगो से सहयोग के आश्वासन ही मिलेंगे मदद के समय सब अपनी समस्या बता कर दूर भागेंगे। घरेलू अथवा व्यावसायिक कारणों से किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। संध्या बाद से स्थिति में सुधार आएगा लेकिन सेहत नरम होने से इसका लाभ नही उठा पाएंगे। परिवार में किसी को लंबे रोग होने की आशंका है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज सेहत में पहले से सुधार रहेगा लेकिन फिर भी आलस्य करेंगे। कोई भी काम सर आने पर ही करेंगे जिससे घर और कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था पनपेगी। मध्यान तक दिन का कोई लक्ष्य ना होने के कारण व्यर्थ समय खराब होगा इसके बाद कार्य व्यवसाय में अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दबाजी में शरीर की अवहेलना करेंगे आज घरेलू कार्य भी एकसाथ आने से परेशानी होगी लेकिन किसी का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत भी मिलेगी। आज घर के सदस्य जिस सुख शांति की कामना करेंगे वह आप दे नही पाएंगे जिससे किसी न किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा कुछ न कुछ लोभ अथवा खर्च करने के बाद ही शांति स्थापित होगी। घर के बड़े बुजुर्ग भी आपकी लचर नीति से परेशान होंगे। लेकिन विद्या बुद्धि का प्रभाव सार्वजनिक क्षेत्र से वाहवाही दिलाएगा। संध्या बाद किसी से अकस्मात झगड़ा हो सकता है। थकान के कारण आलस्य भी बढ़ेगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप दिन भर खुश मिजाज रहेंगे लेकिन जल्दी से किसी काम को करने के लिये तैयार भी नही होंगे। मध्यान तक का समय आलस्य में बीतेगा कही पर्यटक स्थल अथवा रिश्तेदारी में जाने की योजना बनाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा समय नही दे पाएंगे फिर भी कम समय और परिश्रम की तुलना में अधिक लाभ मिल जाएगा धन की प्राप्ति आज विलंब से होने के कारण प्राप्ति पर उत्साह नही रहेगा। पति-पत्नी से आकस्मिक खुशी मिलेगी लेकिन किसी गलतफहमी अथवा कार्य शैली पसंद ना आने के कारण झगड़ा होने की भी संभावना है। पैतृक कारणों से समाज मे मान सम्मान बढेगा। नौकरी वाले लोग जब तक घरवालो से चार बाते नही सुनेगें तब तक घर मे आलस्य प्रमाद ही फैलाएंगे। काम की जगह मनोरंजन के लिये तत्पर रहेंगे। संध्या का समय उत्तम भोजन मनपसंद वस्तु मिलने से आनंद में बीतेगा। परिवार में किसी को अस्पताल ले जाना पड़ सकता है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे आरम्भ में आनाकानी करेंगे लेकिन एक बार हाथ मे लेने के बाद उसी में मगन हो जाएंगे अन्य लोगो की तुलना में आपका कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाएगा लेकिन आपकी मानसिकता अन्य लोगो की नीचा दिखाने की भी रहेगी जिसके फ़लस्वरू लाभ तो मिलेगा लेकिन सम्मान नही। आज के दिन आपको कुछ ऐसा अनुभव भी होगा जैसे कोई अनजानी शक्ति आपसे आपके जीवनशैली के विपरीत कुछ कराना चाह रही है। आप जितना भौतिक सुखों में रुचि लेंगे परिस्थितियां उसके विपरीत बनती चली जायेगी जिस वस्तु की कामना करेंगे वही दूर होने से मन निराश होगा। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे काम की जगह व्यर्थ के कार्यो पर अधिक खर्च होंगे। दाम्पत्य जीवन मे एक पल सुख अगले ही पल ऊबन अनुभव होगीं फिर भी शांति बनी रहेगीं। सेहत में थोड़ी बहुत दिक्कतें रहने के बाद भी कार्य बाधक नही बनेगीं।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप बाहर के कार्यो में अत्यंत रुचि लेंगे बुद्धि विवेक भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक इस्तेमाल करने से सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि परोपकारी भद्र इंसान जैसी बनेगी लेकिन घरेलु मामलो में इसके विपरीत आचरण करेंगे किसी परिजन से किया वादा टालने पर घर मे अशांति का माहौल बनेगा फिर भी इसे सुधारने की जगह दबाव डालकर शांत करने का प्रयास करेंगे जिसमें असफलता ही मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ के अवसर सजह मिलेंगे लेकिन अधिक आत्मविश्वास के कारण हाथ से निकल भी सकते है धन लाभ संचय करने लायक होगा इसके लिये आराम त्यागना पड़ेगा। बेरोजगारों को किसी वरिष्ठ परिजन के सहयोग से रोजगार की दिशा में आशा की किरण मिलेगी निकट भविष्य में शुभ समाचार भी मिल सकता है। विपरीत लिंगीय आकर्षण सार्वजनिक क्षेत्र पर मान हानि अथवा हास्य का कारण बन सकता है। कफ पित्त की समस्या बनेगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी पुरानी गलती को फिर से दोहराने पर मुश्किल में फंस सकते है इसका ध्यान अवश्य रखें। घर के सदस्य दिन के आरम्भ से ही किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगे सबको एक साथ संतुष्ट नही कर पाएंगे फिर भी कोशिश जरूर करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज जिस समय आशा नही रहेगी तभी अकस्मात कार्य आएगा सतर्क रहने की आवश्यकता है आज वैसे ही काम मे मन नही लगेगा ऊपर से धन लाभ के प्रसंग भी कुछ समय के लिये ही बनेंगे। मध्यान बाद के समय मन उटपटांग कार्यो की तरफ भागेगा। मित्र मंडली में बैठने पर अनैतिक कार्यो में अवश्य पड़ सकते है बाद में इसका परिणाम गंभीर हो सकता है इसलिये आज ज्यादा से ज्यादा समय परिजनों के साथ बिताने का प्रयास करें। मौज शौक के साथ घरेलू सुख सुविधा जुटाने पर अत्यधिक खर्च होगा। रक्त संचार में गड़बड़ी अथवा गिरने से चोटादि का भय है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा लेकिन आज आपके स्वभाव में अचानक लचीलापन आएगा। आप जहां भी रहेंगे वही आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। किसी भी कार्य को लेकर गंभीरता ना रहने के कारण घरवालो की आलोचना सुन्नी पड़ेगी। मध्यान बाद का समय ठीक ठाक रहेगा जिस भी कार्य को करेंगे उसे अन्य लोगो की अपेक्षा जल्दी पूर्ण कर लेने पर प्रशंशा होगी। कार्य व्यवसाय को लेकर भी आज ज्यादा सोच विचार नही करेंगे लेकिन किसी व्यावसायिक यात्रा की योजना मन मे लगी रहेगी लेकिन अंत समय टालनी पड़ेगी। धन की आमद की तुलना में आज खर्च अधिक होगा। धन अथवा सम्पति को लेकर माता अथवा किसी अन्य परिजन से खींचतान हो सकती हैं। घर के सदस्यों की किसी पुरानी फरमाइश को पूर्ण करने में धन व्यय होगा। संध्या के समय मनोकामना पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी अकस्मात से सावधान रहें। यात्रा में खर्च के बाद भी उद्देश्य पूर्ति नही हो सकेगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज प्रातः काल से ही आप संतोषि नजर आएंगे शरीर भी आलस्य से भरा रहेगा जिससे किसी भी प्रकार के जटिल कार्यो को करने से बचेंगे लेकिन घरेलू समस्याए आज चैन से आराम नही करने देंगे। परिवार का कोई न कोई सदस्य अपनी समस्याएं लेकर आता रहेगा। छोटी मोटी उलझनों को सुलझाने में ही मध्यान तक का समय निकल जायेगा। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा आशा नही रहेगी फिर भी अकस्मात लाभ होने से आश्चर्य में पड़ेंगे एक बार धन लाभ होने पर लोभ बढ़ेगा लेकिन आगे के लिए ज्यादा उम्मीद ना लगाए। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज पहले सम्मान मिलेगा लेकिन कुछ ही समय मे किसी से बहस बाजी हो सकती है इससे दूर रहे अन्यथा दुसरो के चक्कर मे अपना सम्मान खो देंगे। कंधे कमर में दर्द अथवा कही चोट लग सकती है।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा लेकिन स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी स्नेही जनो से संबंधों में खटास बढ़ाएगी। आज आप जिससे लाभ उठाने का विचार कर रहे है वह व्यक्ति स्वयं आपसे कोई न कोई काम निकालने के चक्कर मे रहेगा लेकिन मन की बात प्रकट ना करने पर असमंजस की स्थिति काम होने नही देगी धन लाभ प्रयास के बाद अल्प मात्रा में ही होगा। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य भर मिलेगा परन्तु कोई तिकडम लगाकर इससे बच निकलेंगे। मध्यान तक किसी न किसी कार्य से व्यस्तता रहने के कारण अपनी कामनाओ की पूर्ति ना होने पर क्रोध आएगा इसके बाद किसी भी कार्य को करने के लिये तैयार नही होंगे। संध्या का समय मित्र प्रियजन के साथ एकांत स्थान में आनंद से बिताएंगे। पेट एवं कमर दर्द की शिकायत रहेगी पतले दही का सेवन लाभ दे सकता है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप केवल अपने मन की ही सुनेगें और करेंगे भी वैसा ही। कोई आपके हित की बात भी कहे उसका आपको कोई फर्क नही पड़ेगा। मध्यान तक कि दिनचार्य व्यर्थ की बातों में खराब करेंगे स्वयं जो मन आये करेंगे लेकिन कोई अन्य खास कर घर के सदस्य छोटे भाई बहन की मामूली गलतियो को भी बढ़ाचढ़ा कर बोलेंगे। पति पत्नी के बीच अहम को लेकर नोकझोंक होगी कारण भी घरेलू सदस्य ही बनेंगे। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा आशा रखना व्यर्थ रहेगा मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा। किसी से पुरानी उगाही का पैसा पाने के लिये जोर जबरदस्ती का सहारा लेना पड़ेगा इसमे जितना लाभ नही होगा उतनी बदनामी हो सकती है। धार्मिक आस्थाओं में कल की तुलना में कमी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर हास्य के पात्र बन सकते है अपने विचारों को मन मे ही रखें। कुछ समय के लिए मनपसंद वातावरण मिलने से दिमागी शान्ति मिलेगी। गर्म सर्द होने से कष्ट होगा।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपने कार्य व्यवसाय की जगह घरेलू एवं सामाजिक मामलों को अधिक महत्त्व देंगे दिन के आरंभिक भाग में शारीरिक स्फूर्ति की कमी रहेगी दैनिक कार्यो में एक बार विलंब होने पर दिन के शेष कार्यो में भी विलंब होता जाएगा। व्यवसायी वर्ग आज कम समय मे अधिक लाभ पाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफलता नही मिलेगी फिर भी धन की आमद कम ही सही होगी जरूर। आज आपसे ज्यादा परिजन काम धंदे को लेकर चिंतित दिखेंगे सहयोग भी बिना मांगे मिल जायेगा लेकिन आप ज्यादा झंझट में पड़ना पसंद नही करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर सरकारी कार्यो को बनाने के लिये प्रयास करेंगे यहां आज पारिवारिक एवं स्वय की प्रतिष्ठा भी काम नही आएगी। घर की स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन सभी काम धीमी गति से चलने पर थोड़ी असुविधा अनुभव करेंगे। सर एवं कमर दर्द की शिकायत रहेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको पारिवारिक प्रतिष्ठा अथवा सहयोग से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आप जिस कार्य को झंझट वाला समझेंगे वही आगे धन लाभ कराएगा भागीदारी के कार्य से भविष्य में धन संचय हो सकेगा इसके लिये आपसी मतभेद भुला एक मत होकर कार्य करे आज भी धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी लेकिन धीमी गति से। आज आप जल्दी से किसी के लिये कुछ बोलेंगे नही लेकिन जो भी बोलेंगे वह सच हो सकता है इसलये सोच समझ कर ही शब्दों का उपयोग करे। माता एवं घरेलू सुख उत्तम रहेगा लेकिन इनको भोगने के लिये समय की कमी रहेगी। आप जो भी कार्य करे उससे तुरंत लाभ की आशा ना रखे वरना लाभ ना होता देख निर्णय बदलने पर बाद में मन मे ग्लानि होगी। कुटुम्बीजन की सेहत पर खर्च होगा। पेट छाती में जलन अपच की शिकायत हो सकती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 फरवरी 2021 मंगलवार संवत् 2077 मास माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 02:06 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:12 बजे होगा । पूर्वा षाढा नक्षत्र दोपहर 02:39 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे रात्रि 08:30 बजे तक भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:24 से 04:49 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:15 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप अपने गुस्से काबू में रखे । कोई भी कार्य या संबंध बिगाड़ने के पीछे ये गुस्से निमित्त बन सकते हैं । स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मानसिक अस्वस्थता में मन कोई कार्य के लिए प्रेरित नहीं होगा । नौकरी व्यवसाय तथा परिवार में मनमुटाव होगा ।
वृषभ :~ कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताश होंगे । अत्यधिक से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी । प्रवास में विघ्न आ सकते है । नए कार्य आरंभ न करे । खानपान में ध्यान रखें । योग्य ध्यान से मानसिक स्वस्थ्य रह सकते हैं ।
मिथुन :~ शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लित रहेंगे । कुटुंबीजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी होगी । मनोरंजन के लिए सभी सामग्री उपलब्ध होगी । सुंदर वस्त्र , उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा ।
कर्क :~ आज आपको खुशी और सफलता मिलेगी । पारिवार के साथ सुख – शांति से दिन बिताएंगे । नौकरी वालों को लाभ होगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । कार्य में यश मिलेगा । स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी । अपने अधीनस्थ व्यक्तियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
सिंह :~ लेखन , साहित्य में कुछ नए सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी । विद्यार्थी उत्तम प्रदर्शन करेंगे । प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों की मुलाकात मन हर्षित होगा । स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आप धार्मिक परोपकार का कार्य करके धन्यता का अनुभव करेंगे ।
कन्या :~ आज हरेक कार्य में प्रतिकूलता का रहेगी । स्वास्थ्य खराब होगा । मन चिंताग्रस्त रहेगा । पारिवारिक अनबन होने से परिवार में अशांति रहेगी । सार्वजनिक मानहानि हो सकती है । पानी से भय रहेगा । इसलिए जलाशय के । स्थायी संपत्ति , वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले विचार करे ।
तुला :~ शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास होगा । भाई – बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी । व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएँगे । विदेश से अच्छे समाचार आएँगे । नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं । धन लाभ है । पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । भाग्य वृद्धि होगी ।
वृश्चिक :~ पारिवारिक कलह न हो इसका ध्यान रखें । पारिवारिक गलतफहमियों से बचें । मन में नकारात्मक विचारों को दूर करे । विद्यार्थियों को अवरोध आयेंगे । अनावश्यक खर्च न हो , इसका ध्यान रखें । शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएगी ।
धनु :~ आज आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे । आर्थिक लाभ होगा । किसी तीर्थयात्रा पर जाएँगे । सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से प्रसन्नता रहेगी । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेंगे ।
मकर :~ आज आप सावधानी से चले । अधिक परिश्रम में कम सफलता से निराशा होगी । पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । दुर्घटना से बचें । व्यावसाय में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा । कोर्ट – कचहरी के कार्यों में संभलकर कदम उठाएं ।
कुंभ :~ आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बनाएंगे । नौकरी या व्यवसाय में लाभ होगा । स्त्री मित्र प्रगति में सहायक बनेगी । आर्थिक लाभ होगा । रमणीय स्थलों पर पर्यटन करेंगे । समाज में ख्याति बढ़ेगी । संतानों की प्रगति होगी । पत्नी तथा पुत्र से आनंद के समाचार मिलेंगे ।
मीन :~ नौकरी या व्यवसाय में सफलता से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे । व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी । पिता तथा बुजुर्गों से लाभ मिलेगा । आय बढ़ेगी । कौटुंबिक आनंदमय रहेगा । मान सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।