दिवाली पर पाकिस्तान ने गालियां दीं, मैदान पर जवाब देना चाहते थे… ‘, यशवीर गौड़ ने खोला जोशीले जश्न का राज भारत के लिए यह खिताबी जीत इसलिए भी अहम रही, क्योंकि पिछले दो संस्करणों में टीम को निराशा हाथ लगी थी. 2023 में भारत सेमीफाइनल में बांग्लादेश से हारा था, जबकि 2024 और 2025 के फाइनल में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था.

इस बार पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराकर भारतीय युवाओं ने लंबे इंतजार का अंत किया. कैंसिल भारत ने एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से पराजित किया था. खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जश्न भी देखने लायक था. इस जीत में ट्रॉफी हासिल करने की खुशी के साथ ग्रुप स्टेज में मिली हार का हिसाब चुकता करने का जज्बा भी शामिल था.
भारतीय खिलाड़ी यशवीर गौड़ ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में मिली जीत उनके लिए इतनी खास क्यों थी. दरअसल, दिवाली के दिन ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी. उस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया था. भारतीय टीम ने अर्जुन राजपूत के शतक की मदद से 208 रन बनाए, लेकिन हमजा जरूर की शतकीय पारी ने पाकिस्तान को जीत दिला दी.
इस मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई और अपशब्दों का भी इस्तेमाल हुआ. हार के कारण भारतीय खिलाड़ी मैदान पर इसका जवाब नहीं दे सके. हम दिवाली पर मैच हार गए थे. हमारे बीच कुछ कहासुनी हुई थी, जिसमें गाली-गलौज भी शामिल था. वह मैच हारने के बाद हम कुछ नहीं कह सके.हम फाइनल का इंतजार कर रहे थे. हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे और दिखाना चाहते थे कि भारत क्या कर सकता है.
‘ ‘आप देश ही नहीं, मां-बाप के संस्कार भी… ‘, टीम इंडिया के जश्न पर भड़के यूसुफ, सचिन-अजहर का दिया उदाहरण यशवीर गौड़ ने जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न पर भी अपनी बात रखी. यशवीर के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ी उसी तरह प्रतिक्रिया दे रहे थे, जैसा उन्होंने पहले पाकिस्तान के खिलाड़ियों को करते देखा था. उन्होंने कहा,”हम वही कर रहे थे, जो उन्होंने किया था.
वे चुप थे और हम भी चुप थे. हमने भारतीय जर्सी पहन रखी थी. हम इस पल का इंतजार कर रहे थे. हर कोई भावुक था.’सर, मेरा बच्चा पकड़ लो… ‘, डेब्यू मैच में यश के साथ ये क्या हुआ? ‘क्रेडिट उसे जाता है..
नवंबर को हुए फाइनल में 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 252 रन पर आठ विकेट गंवा चुकी थी. ऐसे में मनल चौहान और मोहित उल्वा ने नौवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर मुकाबले का रुख बदल दिया. मनाल ने 47 रन बनाए, जबकि मोहित 26 गेंदों पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे.
आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए तीन रन चाहिए थे. मोहित ने चौका लगाकर टीम को चैंपियन बना दिया. इस तरह भारत ने पाकिस्तान को खिताब बचाने से रोक दिया और 2021 के बाद पहली बार अंडर-19 एशिया कप अपने नाम किया. टूर्नामेंट में आठ विकेट लेने वाले कव्य पटेल ने भी भारतीय टीम के लिए खेलने का लक्ष्य रखा है.
उन्होंने कहा कि इस सपने को पूरा करने के लिए उन्हें धैर्य के साथ हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. कव्या के मुताबिक, बड़े लक्ष्य के बजाय प्रक्रिया पर ध्यान देना और मिले हर मौके का पूरा फायदा उठाना जरूरी है.दिवाली पर पाकिस्तान ने गालियां दीं, मैदान पर जवाब देना चाहते थे…