164
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास…………………………….माघ
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………चतुर्दशी
रात्रि 01.11 पर्यंत पश्चात अमावस्या
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 07.02.11 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.20.42 पर
सूर्य राशि………………………..मकर
चन्द्र राशि……………………….मकर
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र………………………उत्तराषाढ़ा
दोप 02.06 पर्यंत पश्चात श्रवण
योग…………………………व्यतिपात
दुसरे दिन प्रातः 05.02 पर्यंत पश्चात वरिघ
करण…………………………….विष्टि
दोप 01.३7 पर्यंत पश्चात शकुन
ऋतु…………………………….शिशिर
दिन…………………………….बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
10 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 12.४1 से 02.04 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मकर
05:26:10 06:55:45
कुम्भ
06:55:45 08:47:02
मीन
08:47:02 10:18:03
मेष
10:18:03 11:58:46
वृषभ
11:58:46 13:57:23
मिथुन
13:57:23 16:11:05
कर्क
16:11:05 18:27:15
सिंह
18:27:15 20:39:04
कन्या
20:39:04 22:49:44
तुला
22:49:44 25:04:21
वृश्चिक
25:04:21 27:20:31
धनु
27:20:31 29:26:10
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………………1
? शुभ रंग……………………..हरा
⚜️ चौघडिया :-
प्रात: 08.28 से 09.52 तक अमृत
प्रात: 11.16 से 12.40 तक शुभ
दोप 03.28 से 04.51 तक चंचल
सायं 04.51 से 06.15 तक लाभ
रात्रि 07.51 से 09.27 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ शूर्पकर्णाय नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
स धर्मो यो दयायुक्तः सर्वप्राणिहितप्रदः ।
स एवोत्तारेण शक्तो भवाम्भोधेः सुदुस्तरात् ॥
अर्थात :-
जो दयायुक्त और सब प्राणियों का हित करनेवाला हो वही धर्म है । वैसा धर्म ही सुदुस्तर भवसागर से पार ले जाने में शक्तिमान है ।
? आरोग्यं :-
जले हुए घाव के घरेलू उपचार :-
4. एलोवेरा –
एलोवेरा सनबर्न में इलाज के लिए इसके सुखदायक गुणों के लिए जाना जाता है। एलोवेरा को जलने पर घरेलू उपचार के तौर आप इस्तेमाल कर सकते हैं। जलने पर एलोवेरा काफी लाभ पहुंचाता है। आप इसके गूदे का प्रयोग जले हुए स्थान पर कर सकते हैं। इससे बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। पानी या दूध से घाव को धोने के बाद एलोवेरा को जले हुए स्थान पर लगाएं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम न लें। बड़े व्यक्तियों से भेंट का लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में समय सीमा का ध्यान रखें। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। व्यवहारकुशलता का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक श्रेष्ठता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। नियमित कर्ज, लेनदेन में कटौती करना होगी। योजनाओं पर चर्चा, कार्य के प्रति लगन रह पाएगी। मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। नौकरी, राज्यपक्ष में स्थायित्व की बात आएगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना होगा। प्रतिस्पर्धा, शत्रुता से परेशानी संभव है। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
चिंता रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। वाणी पर संयम रखना चाहिए। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है। अधीनस्थों से मदद मिलेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मनोविनोद के अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन भोजन का आनंद मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। बड़े व्यक्तियों से भेंट का लाभ मिलेगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। संतान संबंधी चिंता कम होगी। स्वाभाविक सोच में बदलाव आएगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। सामान्य प्रतिष्ठा, सम्मान से उत्साहित रहेंगे। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। राजकीय मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में विवेक से निर्णय लेने पर आशानुकूल लाभ के योग हैं।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। थकान रहेगी। कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता व संतोष रहेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समय। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में उन्नति होगी। नौकरी में संयत व्यवहार आवश्यक है।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
संतान, भाइयों से लाभ होगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ क्रय करेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। योजना फलीभूत होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रमाद न करें। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
जोखिम न लें। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। उच्चाधिकारियों से सम्मान एवं महत्व प्राप्त हो सकेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पूँजी निवेश लाभदायी रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संघर्ष, भागदौड़ के बाद रोजगार में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। आकस्मिक खर्च अधिक होगा। तनाव रहेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें। धैर्य रखें। परिवार, समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 10 फरवरी 2021 बुधवार संवत् 2077 मास माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 01:09 बजे तक रहेगी पश्चात् अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:08 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:19 बजे होगा । उत्तरा षाढा नक्षत्र दोपहर 02:12 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:39 से 02:02 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ घर , परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष होगा । आज आप सगे – सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे । व्यापार – धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा । व्यवसाय में आपको लाभ , मान और प्रतिष्ठा मिलेगी । नौकरी में पदोन्नति मिलेगी । आग , पानी और वाहन दुर्घटना से संभले । कार्यभार से थकान होगी ।
वृषभ :~ व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है । वे नये आयोजनों को हाथ में लेंगे । इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी होगा । विदेशी मित्रों या स्वजनों के समाचार आपको भावविभोर करेंगे । लंबी दूरी की यात्रा का योग है । तीर्थ यात्रा की मुलाकात हो सकती है । अत्यधिक काम के बोझ से थकान और ऊबन रहेगी ।
मिथुन :~ बेकाबू क्रोध पर लगाम रखे । बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहे । अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी रहेगी । पारिवार मे और आफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद होंगे , जिसके कारण मन खिन्न रहेगा । बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और आपरेशन न करवाए ।
कर्क :~ आज का दिन सामाजिक और व्यावसाय में आपके लिए लाभदायक होगा । मौजशौक के साधन , उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे । मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा । इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात होगी । भागीदारी में लाभ होगा । पर्यटन की संभावना है ।
सिंह :~ उदासीन वृत्ति और मन मे संदेह होने से मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । फिर भी घर में शांति होगी । दैनिक कार्यों में अवरोध आएगा । अधिक परिश्रम के बाद अधिकारियों से वाद- विवाद में न पड़ें ।
कन्या :~ चिंता , उद्वेगपूर्ण आज का दिन आपके मन में चिंता रहेगी । विशेष संतानों और स्वास्थ्य से चिंतित होंगे । पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी । विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयाँ आएँगी । आकस्मिक खर्च होगा । शेयर सट्टा से दूर रहे । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी ।
तुला :~ आज आप अत्यधिक भावनाशील होने से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । माता से सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य की चिंता होगी । यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है । कौटुंबिक और जमीन – जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखे । पानी से संभले ।
वृश्चिक :~ कार्य सफलता , आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है । नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं । भाई – बंधुओं का व्यवहार अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । प्रियव्यक्ति के साथ मिलन से मन आनंदित रहेगा । लघु यात्रा होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
धनु :~ दुविधाग्रस्त मनःस्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशान रहेंगे । निरर्थक खर्च होगा । विलंब से कार्य होंगे । महत्त्वपूर्ण निर्णय नही ले । पारिवारिक गलतफहमी टाले । दूर बसने वाले मित्र या स्नेही का सामना होगा । दूर बसनेवाले मित्र या स्नेही के समाचार या संदेश लाभदायक होंगे ।
मकर :~ ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा । धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे । गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा । आपके हर कार्य सरलता से होंगे । मित्रों , सगेसम्बंधियों से भेंट सौगात मिलेंगी , शारीरिक , मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूलता रहेगी । गिरने – चोट लगने से बचे ।
कुंभ :~ आज किसी का जमानती न होने तथा लेन – देन न करे । खर्च में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरेंगे । किसी गलतफहमी से झगड़ा होगा । क्रोध नियंत्रण में रखे । ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें । दुर्घटना से बचें ।
मीन :~ आज आपका लाभदायक दिन है । नौकरी व्यवसाय में आय वृद्धि होगी । बुजुर्ग और मित्रों से लाभ होगा । नए मित्र बनेंगे , जिनकी मित्रता लाभदायक होगी । माँगलिक अवसरों में जाएंगे । मित्रों के साथ प्रवास पर्यटन होगा । संतानों और पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे । आकस्मिक धनलाभ होगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।