इस्लाम जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा और 2035 तक ईसाई धर्म को पीछे छोड़ देगा. Pew रिसर्च सेंटर की नई स्टडी में मुस्लिम आबादी में संभावित रूप से बढ़ोतरी का आकलन किया गया है. स्टडी के मुताबिक, 2070 तक भारत की आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 79% से घटकर 76% रह जाएगी, जबकि मुसलमानों की हिस्सेदारी 15% से बढ़कर 20% हो जाएगी. प्यू का कहना है

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम!
कि अगर मौजूदा रुझान जारी रहे, तो 2070 तक दुनिया भर में मुसलमानों की तादाद 3.6 अरब से ज्यादा होगी, जबकि ईसाइयों की संख्या तीन अरब से थोड़ी कम होगी. वहीं, अमेरिका 2070 तक ईसाई बहुल देश नहीं रह जाएगा.इसके साथ ही, यह भी अनुमान लगाया गया है कि इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर पाकिस्तान दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा, और भारत दूसरे स्थान पर आ जाएगा. बांग्लादेश में भी मुस्लिम आबादी में बढ़ोतरी होने का अनुमान है.
अनुमान है कि 2020 से 2070 के बीच दुनिया की कुल आबादी में 29 फीसदी की बढ़ोतरी होगी, जिसमें ईसाइयों की तादाद में 30 फीसदी और मुसलमानों की तादाद में 80 फीसदी की बढ़ोतरी होगी.
प्यू (Pew) के अनुमानों के अनुसार, “प्रमुख धर्मों में नए सदस्यों के जुड़ने का सबसे बड़ा सोर्स वे वयस्क नहीं हैं, जो धर्म परिवर्तन करके इस धर्म को अपनाते हैं, बल्कि वे बच्चे हैं जिनका जन्म इन धार्मिक समूहों में होता है।”
किन धर्मों को स्टडी में शामिल किया गया?
प्यू रिसर्च सेंटर की स्टडी में 201 देशों और इलाकों पर रिसर्च की गई है, जिनमें दुनिया की 99.98 फीसदी आबादी शामिल है. इसमें 2020 से 2070 तक के दौरान सात धार्मिक समूहों- मुस्लिम, ईसाई, यहूदी, हिंदू, बौद्ध और अन्य के जियोग्राफिकल डिस्ट्रीब्यूशन और उनमें होने वाले संभावित बदलावों को शामिल किया गया है.
ये नतीजे ‘प्यू-टेम्पलटन ग्लोबल रिलीजियस फ्यूचर्स प्रोजेक्ट’ का हिस्सा हैं, जिसका मकसद धार्मिक बदलावों और दुनिया पर उनके असर पर रिसर्च करना है.
संस्था ने कहा है कि इन नतीजों का मकसद दुनिया में होने वाले हर तरह के बदलाव की भविष्यवाणी करना नहीं है. ऐसा इसलिए है क्योंकि कई अन्य ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जो किसी समूह की धार्मिक संबद्धता पर असर डाल सकती हैं, जैसे कि सामाजिक-आर्थिक हालात, प्राकृतिक आपदाएं और युद्ध जैसी घटनाएं.
बच्चों की संख्या में उछाल…
रिपोर्ट के मुताबिक, मुसलमानों में बच्चों की जन्म दर सबसे ज्यादा है. Pew रिसर्च सेंटर का कहना है कि यही एक बड़ी वजह है कि वे दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला धार्मिक समूह बन गए हैं.
प्यू के मुताबिक, 2020-2025 के दौरान मुसलमानों में प्रजनन दर प्रति महिला 3.1 बच्चे थी, जबकि ईसाइयों में यह दर 2.5 थी. अन्य सभी महिलाओं के लिए औसत प्रजनन दर 1.6 थी, जो 2.1 के उस स्तर से कम है, जिसे हर पीढ़ी के खुद को बनाए रखने के लिए जरूरी माना जाता है.
अगर मौजूदा डेमोग्राफिक्स रुझान जारी रहते हैं, तो 2020 और 2070 के बीच भारत में हिंदुओं की तादाद में 17.6 करोड़ की बढ़ोतरी होगी.
2020 में भारत की धार्मिक संरचना में मुसलमानों की हिस्सेदारी 15.2 फीसदी है और 2070 तक यह बढ़कर 19.6 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है. भारत के बाहर, हिंदुओं की तादाद में होने वाली बढ़ोतरी का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान (50 लाख से ज्यादा) और संयुक्त राज्य अमेरिका (40 लाख से ज्यादा) से आएगा.
प्यू (Pew) के अनुमानों के मुताबिक, अमेरिका में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी हिंदू आबादी होगी. नेपाल और भारत ही ऐसे दो देश बने रहेंगे, जहां हिंदुओं का बहुमत है.