INDvsENG : टीम इंडिया को लगा ये बड़ा झटका

चोटिल आलराउंडर रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत चेन्नई में पहला टेस्ट 227 रन से हारकर सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है। सीरीज का दूसरा टेस्ट चेन्नई में ही 13 फरवरी से शुरू होना है। जडेजा के अंगूठे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में फ्रैक्चर हो गया था जिससे वह ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट से बाहर हो गए थे। उन्हें सिडनी में एक्सपर्ट से विचार विमर्श के बाद बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में चोट के इलाज के लिए भेजा गया था।चेन्नई में होने वाले दोनों टेस्टों के लिए टीम घोषित कर दी गई थी और उम्मीद की जा रही थी कि जडेजा अहमदाबाद में तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए फिट हो जाएंगे,लेकिन अब पता चला है कि रविंद्र जडेजा पूरी टेस्‍ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार रविंद्र जडेजा को जो चोट लगी थी, वो अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है, इसलिए उन्‍हें वापसी के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा.

 

टीम इंडिया के ऑलराउंडर और अपने कई पारियों, गेंदबाजी और जबरदस्त फील्डिंग से मैच जिताने वाले रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया में चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में शामिल नहीं किया है. हालांक रवींद्र जडेजा के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा है क्योंकि फैंस का मानना है कि अगर जडेजा होते तो अपनी सटीक गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजो को मुसीबत में डाल देते हैं. लेकिन पहले दो टेस्‍ट के बाद अब जडेजा बाकी दो टेस्‍ट से भी बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि रविंद्र जडेजा के अंगूठे की चोट को सही होने में अधिक समय लग रहा है. अब वे पूरी टेस्‍ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़ पाएंगे. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के दौरान रविंद्र जडेजा को सिडनी टेस्‍ट में अंगूठे में चोट लगी थी, इसके बाद वे चौथा टेस्‍ट जो गाबा में खेला गया था, उसमें नहीं खेल पाए थे. डॉक्‍टरों ने उन्‍हें बेंगलुरु की राष्‍ट्रीय क्रिकेट अकादमी यानी एनसीए भेज दिया था. इसके बाद से वे वहीं पर हैं.

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरा टेस्‍ट भी चेन्‍नई में ही खेला जाएगा, जहां पहला मैच हुआ था. दूसरा मैच टीम इंडिया के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि अगर टीम इंडिया ये मैच हारी तो विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना भी खत्‍म हो जाएगी. अब भारतीय टीम को तीन में से एक भी मैच में हार मिली तो फिर टेस्‍ट चैंपियनशिप से बाहर होना तय है. ऐसे में अब रविंद्र जडेजा का आखिरी दो टेस्‍ट से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा आघात है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *