
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास……………………………….माघ
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी……………………………तृतीया
रात्रि 02.02 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
रवि………………………….उत्तरायण
सूर्योदय…………प्रातः 06.59.43 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.23.18 पर
सूर्य राशि………………………..कुम्भ
चन्द्र राशि……………………….कुम्भ
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र…………………….पूर्वाभाद्रपद
दोप 04.26 पर्यंत पश्चात उत्तराभाद्रपद
योग…………………………….सिद्ध
रात्रि 01.06 पर्यंत पश्चात साध्य
करण………………………….तैतिल
दोप 01.27 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु……………………………शिशिर
दिन……………………………रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
14 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक……………………….5
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.18 से 01.03 तक ।
?? राहुकाल :-
संध्या 04.54 से 06.18 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
06:57:31 08:31:15
मीन
08:31:15 10:02:17
मेष
10:02:17 11:43:00
वृषभ
11:43:00 13:41:37
मिथुन
13:41:37 15:55:19
कर्क
15:55:19 18:11:29
सिंह
18:11:29 20:23:18
कन्या
20:23:18 22:33:57
तुला
22:33:57 24:48:35
वृश्चिक
24:48:35 27:04:45
धनु
27:04:45 29:10:23
मकर
29:10:23 30:57:31
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.26 से 09.51 तक चंचल
प्रात: 09.51 से 11.15 तक लाभ
प्रात: 11.15 से 12.40 तक अमृत
दोप. 02.04 से 03.29 तक शुभ
सायं 06.18 से 07.53 तक शुभ
संध्या 07.53 से 09.29 तक अमृत
रात्रि 09.29 से 11.04 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ अनिमिषाय नम:॥
संस्कृत सुभाषितानि :-
यः प्राप्य मानुषं जन्म दुर्लभं भवकोटिभिः ।
धर्मं शर्मकरं कुर्यात् सफलं तस्य जीवितम् ॥
अर्थात :-
जो इन्सान करोडों जन्मों के बाद मिला हुआ मनुष्य जन्म प्राप्त करके, कल्याणकारी धर्म करे उसका जीवन सफल है ।
? आरोग्यं सलाह :-
जले हुए घाव के घरेलू उपचार :-
7. टूथपेस्ट –
टूथपेस्ट न केवल आपके दांत को साफ कर सकता है बल्कि कई घरेलू उपचारों में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। जल जाने पर टूथपेस्ट भी एक कारगर घरेलू उपचार है जिससे जलन तो कम होती ही है, साथ ही त्वचा पर फफोले भी नहीं पड़ते।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। साधारण मतभेद, चिड़चिड़ाहट रह सकती है। कुसंगति से बचें। यात्रादि में जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धैर्य रखें। दूसरों के कहने में नहीं रहें। व्यापार मध्यम रहेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें। व्यावसायिक स्थिति में सुधार संभव है। कामकाज में मन लगेगा। महत्वपूर्ण कार्यसिद्धि हो सकती है। मनोरंजक यात्रा होगी। निजी कार्यों में सावधानी, सतर्कता रखें। रुका पैसा प्राप्त होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सहयोग, मार्गदर्शन नहीं मिल पाएगा। अर्थ संबंधी विवाद हो सकते हैं। संतान की चिंता रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना होगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बेचैनी रहेगी। मान बढ़ेगा। झंझटों में न पड़ें। पारिवारिक कामकाज स्थगित रहेंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दूसरों के व्यवहार से लाभ होगा। पूर्व नियोजित योजनाओं का क्रियान्वयन संभव है। रुके कार्यों की चर्चा होगी। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। संतान के कामों से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। कामकाज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। व्यावहारिक परेशानियाँ रहेंगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। दु:खद समाचार मिल सकता है। छोटी-बड़ी तात्कालिक समस्याएँ विचलित रखेंगी। व्यापारिक असंतोष रहेगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आमदनी से अधिक व्यय न करें। चोट व रोग से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। अपने कामों के प्रति सजगता रखना आवश्यक है।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में अपने कार्य को महत्व देंगे। महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो पाएँगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त संभव है। नए कार्यों की योजना बनेगी। आशानुरूप लाभ होने के योग हैं।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रभावशाली व्यक्ति सहायता करेंगे। धनार्जन होगा। मानसिक-वैचारिक श्रेष्ठता रहेगी। आर्थिक स्थितियाँ विशेष लाभप्रद बन पाएँगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दांपत्य जीवन संतोषप्रद रहेगा। व्यर्थ लोभ-लालच नहीं रखें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। सोच-विचार के अनुरूप स्थितियाँ रह पाएँगी। व्यावसायिक प्रयास सफल होने के आसार हैं। जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार में धार्मिक, मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समस्याओं का हल ढूँढ सकेंगे। कर्ज लेने की प्रवृत्ति का त्याग करें। तीर्थदर्शन हो सकता है। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। क्रोध-चिड़चिड़ाहट से कार्य नहीं करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जीवनसाथी को सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण, पदोन्नति के योग हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा के अवसर आएँगे। आमदनी में सुधार होगा। व्यापारिक स्थायित्व बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। धनार्जन होगा। चोट व रोग से बचें। मांगलिक उत्सवों में भाग लेंगे।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 14 फरवरी 2021 रविवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मध्य रात्रि पश्चात 01:59 बजे रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:12 बजे एवं 06:13 बजे होगा । पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र सायं 04:33 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे प्रातः 10:09 बजे तक भ्रमण करते हुए मीन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:50 से 06:13 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि है । विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है । सामाजिक यश-कीर्ति होगी । व्यापार में लाभ होगा । पर्यटन होगा परंतु मध्याहन के बाद मानसिक एकाग्रता में कमी आएगी । स्वास्थ्य भी बिगड सकता है । स्वजनों से मतभेद होगा । अकस्मात से संभलकर चले । खर्च होगा ।
वृषभ :~ आज आप किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पारिवारिक सुख – संतोष रहेगा । व्यावसाय में यश मिलेगा । आपके कार्य की सराहना होगी और उपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । मध्याहन के बाद नए कार्य कर पाएँगे । व्यापार में लाभ होगा तथा पत्नी और पुत्र से भी लाभ होगा । सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
मिथुन :~ आज आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा । स्वास्थ्य कुछ नरम – गरम रहेगा । व्यावसाय मे उपरी अधिकारीगण अप्रसन्नता से आप व्यग्र रहेंगे । व्यय अधिक होगा । संतानों की चिंता सताएगी । मध्याहन के बाद कार्य में सफलता होने पर आप प्रसन्न होंगे । व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा । बडे – बूढ़ों के आशीर्वाद से आपका कार्य सुसंपन्न होगा । व्यवसाय में पदोन्नति के योग है । धन प्राप्ति होगी ।
कर्क :~ आज मनको शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम – स्मरण , आध्यात्मिक प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है । क्रोध वश में रखे । अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहे । आर्थिक तंगी रहेगी । फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक स्वस्थता और बाद में मानसिक स्वस्थता रहेगी । आनंद – प्रमोद मे व्यय होगा । व्यावसाय मे ऊपरी अधिकारी से संभलकर चले । विदेशवासी स्वजनों से समाचार प्राप्त होंगे । किसीके साथ वाद – विवाद या उग्र चर्चा से बचे ।
सिंह :~ आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे । मित्रों तथा संबंधियों के साथ आनंददायी प्रवास करेंगे । सामाजिक सम्मान होगा । भागीदारों से चर्चा सकारात्मक रहेगी । मध्याहन के बाद मानसिक शिथिलता रहेगी । क्रोध अधिक रहेगा । पारिवारिक वाद – विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बरते । अधिक खर्च से आर्थिक कष्ट होगा । आत्मिक शांति के लिए प्रभु भक्ति और आध्यात्मिकता सहायक होंगे ।
कन्या :~ आज आपके स्वभाव में अधिक संवेदनशीलता रहेगी । कार्य सफलता से मानसिक प्रसन्नता रहेंगी । यश – कीर्ति में वृद्धि होगी । मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे । पारिवार मे सुख – शांति रहेगी । प्रत्येक कार्य में मनोबल की दृढता और आत्मविश्वास रहेगा । प्रवास और पर्यटन होगा ।
तुला :~ अपनी बौद्धिकता से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मकता में आगे बढेंगे । विचारों मे शीघ्र परिवर्तन से आप मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । इसलिए संभवतः यात्रा टाले । आकस्मिक खर्च होगा । मध्याहन के बाद कार्य – सफलता मिलने से मानसिक प्रसन्नता रहेंगी । यश और कीर्ति प्राप्त होगी । व्यवसाय में सहकर्मियो का सहयोग प्राप्त करेंगे । परिवारिक वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है । स्वभाव में हठीलापन छोड़ेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण हो जाएगा । नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन मे अधिक खर्च होगा । आर्थिक योजना बनाना सरल होगा । मध्याहन के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी । नए कार्य का प्रारंभ करना आज हित में नहीं रहेगा ।
धनु :~ आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य रहेंगे । परिवारजनों के साथ प्रवास – पर्यटन होगा । मित्रों और स्वजनों के साथ समय का सदुपयोग होगा । मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक व्यग्रता रहेगी । सौंदर्य – प्रसाधन , घर की साज – सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीद पाएँगे । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज में हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरते ।
मकर :~ आज आप अधिक वाद – विवाद न करें , वही आप के हित में होगा । धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे खर्च हो सकता है । परिवारजनों से मनमुटाव न हो इसलिए वाणी संयमित रखे । मध्याहन पश्चात् मन प्रफुल्लत रहेगा । शारीरिक स्वस्थ रहेंगे । भाग्य वृद्धि हैं । छोटे प्रवास या पर्यटन होगा । प्रियजन से मेल – मिलाप मन को आनंदित करेगा ।
कुंभ :~ आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक की तरफ आप का झुकाव रहेगा । नकारात्मकता को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की कोशिश करे । शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता दिनभर रहेगी । मध्याहन के बाद धार्मिक कार्यों करेंगे । विद्यार्थियों को पढने – लिखने में अनुकूलता रहेगी । गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा । धन लाभ की संभावना है ।
मीन :~ आर्थिक लेन – देन , उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरते । किसी के कार्य में विध्न न डाले । कोर्ट कचहरी में संभलकर चले । वाणी और क्रोध पर संयम बरते । अकस्मात से संभले । मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा । विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों मे मन लगा रहेगा । मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे । पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।