आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ? ।।
??जय श्री राम??
 ? ? सुप्रभातम् ? ?
««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि………………………….उत्तरायण
मास……………………………….माघ
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी…………………………..चतुर्थी
रात्रि 03.39 पर्यंत पश्चात पंचमी
सूर्योदय…….प्रातः 06.59.29 पर
सूर्यास्त…….संध्या 06.23.34 पर
सूर्य राशि……………………….कुम्भ
चन्द्र राशि……………………….मीन
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र………………….उत्तराभाद्रपद
संध्या 06.22 पर्यंत पश्चात रेवती
योग……………………………..साध्य
रात्रि 01.12 पर्यंत पश्चात शुभ
करण………………………….वणिज
दोप 02.47 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु……………………………शिशिर
दिन…………………………..सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
15 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.18 से 01.03 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 08.27 से 09.५1 तक ।
उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
06:57:31 08:31:15
मीन
08:31:15 10:02:17
मेष
10:02:17 11:43:00
वृषभ
11:43:00 13:41:37
मिथुन
13:41:37 15:55:19
कर्क
15:55:19 18:11:29
सिंह
18:11:29 20:23:18
कन्या
20:23:18 22:33:57
तुला
22:33:57 24:48:35
वृश्चिक
24:48:35 27:04:45
धनु
27:04:45 29:10:23
मकर
29:10:23 30:57:31
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..6
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.01 से 08.26 तक अमृत
प्रात: 09.५0 से 11.15 तक शुभ
दोप. 02.04 से 03.29 तक चंचल
अप. 03.29 से 04.54 तक लाभ
सायं 04.54 से 06.18 तक अमृत
सायं 06.18 से 07.54 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ उदग्राय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
आहार निद्रा भय मैथुनं च
सामान्यमेतत् पशुभिर्नराणाम् ।
धर्मो हि तेषामधिको विशेष:
धर्मेण हीनाः पशुभिः समानाः ॥
अर्थात :-
आहार, निद्रा, भय और मैथुन – ये तो इन्सान और पशु में समान है । इन्सान में विशेष केवल धर्म है, अर्थात् बिना धर्म के लोग पशुतुल्य है ।
? आरोग्यं :-
जले हुए घाव के घरेलू उपचार :-
8. तिल –
आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर तिल नरम त्वचा को बढ़ावा देता है। तिल का तेल त्वचा के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह आपको चेहरे की झुर्रियां, शुष्क त्वचा की समस्याओं आदि से छुटकारा पाने में मदद करता है। जले हुए घाव का इलाज के लिए तिल का उपायोग राहत पहुंचाने में सहायक है। तिल को पीसकर जले हुए स्थान पर लगाने से जलन और दर्द नहीं होगा।
⚜ आज का राशिफल :-
राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापारिक प्रतियोगिता में आपकी विजय के आसार बनेंगे। लेनदारी वसूल होगी। शत्रु शांत रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। कुछ मामलों में स्वयं को साहस करना होगा। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कार्यकुशलता बढ़ा पाएँगे। आर्थिक विवाद समय पर सुलझा सकेंगे। पारिवारिक स्थितियाँ पक्षधर रहेंगी। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। लाभ में कमी रहेगी। संतान से असंतोष हो सकता है।
राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें। नौकरी, राज्यपक्ष में अपेक्षित सुधार होगा। लाभप्रद कार्य, स्थिति बनेगी। भरोसे में कार्य नहीं होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट का लाभ भविष्य में मिलेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आमदनी, लेनदेन के लिए दिन उत्तम रहेगा। अवसरों का लाभ लेने के योग हैं। पड़ोसी से कष्ट हो सकता है। मेहमानों पर खर्च होगा। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। खान-पान में लापरवाही नहीं बरतें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। लाभ होगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। सरकारी कार्यों से धन लाभ होने के योग हैं। मेहनत सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति कर पाएँगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
? राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय धीमा चलेगा। पिता से व्यावसायिक मामलों में अनबन हो सकती है। भागीदारी, जमानत के विवाद हो सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। बुरी सूचना मिलने से मन खिन्न रहेगा। दौड़धूप रहेगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। दूसरों के कार्यों में गलती न निकालें। नियमितता, जवाबदारी ही सहयोगात्मक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। लेनदेन, कर्ज की स्थिति सुधरेगी। कार्य-स्थिति में परिवर्तन से संतोष रहेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बेरोजगारी दूर होगी। काम में अपेक्षित सफलता मिलने के योग हैं। विचारपूर्वक निर्णय ले पाएँगे। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भूमि व भवन के मनचाहे सौदे होंगे। बड़ा लाभ हो सकता है। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
व्यापारिक मामलों में विश्वास बढ़ेगा। स्वभाव में शांति, संयम रखें। पारिवारिक उत्साह से प्रगति होगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। विवाद न करें। धनहानि संभव है। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यक्तित्व प्रभावशाली होने से विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। जल्दबाजी व लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में आशातीत सफलता के योग हैं। व्यापारिक तंत्र सुधरेगा। शत्रुपक्ष कमजोर होगा। कानूनी विवादों का निपटारा होगा। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। अपने खर्चों में कमी का प्रयास करें। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। भागीदारी के कार्यों के लिए दिन उत्तम रहने की संभावना है। कार्यपद्धति में सुधार होगा। नए अनुबंध होंगे। योजना फलीभूत होगी। अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 15 फरवरी 2021 सोमवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 03:37 बजे तक रहेगी पश्चात् पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:14 बजे होगा । उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र सायं 06:29 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:23 से 09:48 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:15 से 01:02 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज भद्रा दोपहर 02:48 से मध्य रात्रि पश्चात् 0:37 बजे रहेगी । मंगल कृतिका नक्षत्र मे अगले दिन प्रातःकाल 07:06 बजे , शुक्र घनिष्ठा नक्षत्र मे सायं 06:31 बजे से , विनायक चतुर्थी , तिल चौथ , वरद व कुंद चौथ , गंडमूल सायं 06:29 बजे से , पंचक ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । सर्दी , कफ , बुखार से परेशान रहेंगे । धर्म में धन खर्च होगा । खर्च बढ़ेगा । लुभावने ऑफरों में न पड़ें । जमीन , मकान आदि के दस्तावेजों में ठगाई हो सकती है । माता का स्वास्थ्य खराब होगा । अनिर्णय से दुविधा में रहेंगे । किसी का जमानतदार नही बने ।

वृषभ :~ आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग है । व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे । कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ हँसी – खुशी से पल बिताएंगे । प्रवास – पर्यटन का योग है । आज विशेषरूप से महिला वर्ग से लाभ होगा । जीवनसाथी के साथ प्रगाढ़ आत्मीयता रहेगी । भाई – बंधुओं से तथा बुजुर्ग लोगों से लाभ होंगे । शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

मिथुन :~ आज आपका हर कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे । घर , आफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता रहेगी । मान – सम्मान में वृद्धि होगी । उच्च पदाधिकारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा । सरकारी कार्यों के अवरोध दूर होंगे और मार्ग आसान बनेगा ।

कर्क :~ शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ – साथ भाग्यवृद्धि से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी । विदेश से शुभ समाचार मिलेगा । धार्मिक कार्य , देवदर्शन की मुलाकात से आनंद होगा । पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत कर सकेगें विदेश जाने के इच्छुक लोगों की संभावना के साथ नौकरी पेशावालों को भी लाभ होने की संभावना हैं ।

सिंह :~ स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे । बीमारी में खर्च करना पड़ेगा । क्रोध और वाणी को वश में रखे । पारिवारिक मनमुटाव होगा । बाहर खाने – पीने से स्वास्थ्य खराब होगा । आप पर नकारात्मक विचार हावी रहेंगे । अनैतिक कार्यों में शामिल न हों , इसका ध्यान रखें । इस समय आध्यात्मिकता का सहारा मन हो राहत देगा ।

कन्या :~ सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी । स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा । दांपत्यजीवन में परम सुख का अनुभव होगा । नए वस्त्रालंकारों की खरीदारी करेंगे तथा पहनने का अवसर भी आएगा । मैत्री स्थापित होगी । भागीदारी के लिए समय अनुकूल है । प्रवास – पर्यटन की संभावना है ।

तुला :~ आज नौकरी वालों के लिए लाभदायक दिन है । नौकरी वालों को उनके काम में यश और सफलता मिलेगी । पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा । प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी । आफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे । धन की योजना के लिए यह अच्छा दिन है । आपके परिश्रम प्रगति की तरफ ले जाएँगे ।

वृश्चिक :~ आज आपमें शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा । परिवार में क्लेश का वातावरण रहने से मन उदास रहेगा । अनिद्रा सताएगी । माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा । सार्वजनिक अपमानित होने का अवसर आएगा । धन की हानि होगी । स्त्रीवर्ग से हानि पहुँचेगी । नदी , तालाब तथा समुद्र जैसे जलाशयों से संभलकर रहें ।

धनु :~ आज का दिन सुखमय बीतेगा । अनुकूल परिस्थिति होने पर आप हर कार्य सरलतापूर्वक पूरा करेंगे । मन प्रसन्न रहेगा । व्यापार – धंधे में आर्थिक लाभ होगा । भागीदारी में लाभ होगा । भाई – बहनों के साथ अच्छी तरह समय बिताएंगे । नया कार्य आज शुरू कर सकते हैं । विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी ।

मकर :~ मन की दुविधाओं से आप में अनिर्णय की स्थिती रहेगी । परिणाम स्वरूप उलझन रहेगी । स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । वाणी पर संयम नहीं रहेगा और वादविवाद से स्वजनों के साथ मनमुटाव होगा । कार्य में कम सफलता मिलेगी । अनावश्यक खर्च और धनहानि का योग है ।

कुंभ :~ आज आपमे आनंद , उत्साह और प्रसन्नता रहेगी । नए कार्य की शुरुआत लाभदायक होगा । मित्रों , स्वजनों के साथ भोजन का आनंद लेंगे । यात्रा का योग है । लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । निर्धारित कार्य सफल होंगे । परिवार में शांति रहेगी ।

मीन :~ आनंद – उत्साह और तन – मन की प्रसन्नता आज आपमे चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे । नए कार्य में सफलता मिलेगी । धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएँगे । मन में दुविधा में निर्णय स्थगित रखे । परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *