क्या Serum Institute को 10 लाख कोरोना वैक्सीन लौटाएगा साउथ अफ्रीका, स्वास्थ्य मंत्री ने बताई सच्चाई

साउथ अफ्रीका ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया  की तरफ से भेजी गई कोरोना वैक्सीन  की 10 लाख डोज को साउथ अफ्रीका वापस लौटाना चाहता है. साउथ अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ज्वेली मखिजे ने स्पष्ट किया कि हमने एस्ट्राजेनेका के टीके सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को नहीं लौटाए हैं.दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ज्वेली मखिजे  ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से भेजी गई कोरोना वैक्सीन की 10 लाख डोज को दक्षिण अफ्रीका वापस लौटाना चाहता है। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि हमने एस्ट्राजेनेक की कोविड वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को लौटाने के लिए बिल्कुल भी नहीं कहा है। हम वैक्सीन भारतीय कंपनी को नहीं लौटाएंगे।

अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में दी यह जानकारी  :-दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ज्वेली मखिजे ने संसद में कहा, ”मैं कुछ मीडिया रिपोर्टों का खंडन करना चाहूंगा, जिसमें दावा किया गया है कि हम भारत को कोरोना वायरस के टीके लौटा रहे हैं। हम एस्ट्राजेनेका के टीके भारत को नहीं लौटा रहे हैं। हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हमने एस्ट्राजेनेका से जो वैक्सीन  की डोज खरीदी थी, वो अफ्रीकी संघ (एयू) को दी जा चुकी हैं, जिसका हम भी हिस्सा हैं। एयू यह वैक्सीन डोज उन देशों को वितरित करेगा, जिन्होंने पहले ही स्टॉक हासिल करने में रुचि व्यक्त की है।”

सीरम इंस्टिट्यूट ने भेजीं 10 लाख डोज :-सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया एक मुख्य वैक्सीन सप्लायर के तौर पर उभरा है, जो ऑक्फोर्ड-एस्ट्राजेनका की वैक्सीन का प्रोडक्शन कर रहा है। पिछले हफ्ते ही दक्षिण अफ्रीका में सीरम की वैक्सीन की 10 लाख डोज की पहली खेप पहुंची थी। पांच लाख डोज अगले कुछ हफ्तों में वहां पहुंचने वाली है।

डब्ल्यूएचओ ने दी मंजूरी  :-विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविड वैक्सीन कोविशील्ड को दुनिया में कहीं भी इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका से वैक्सीन लौटाए जाने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई थी, जिसका दक्षिण अफ्रीकाई स्वास्थ्य मंत्री ने खंडन किया और इसे अफवाह करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *