
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास………………………………माघ
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी……………………………अष्टमी
दोप 01.30 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि………………………….उत्तरायण
सूर्योदय…………प्रातः 06.55.49 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.26.04 पर
सूर्य राशि………………………..कुम्भ
चन्द्र राशि……………………….वृषभ
गुरु राशी…………………………मकर
नक्षत्र…………………………..रोहिणी
दुसरे दिन प्रातः 08.43 पर्यंत पश्चात
योग………………………………वैधृति
दुसरे दिन प्रातः 05.04 पर्यंत पश्चात
करण………………………………बव
दोप 01.30 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………………….शिशिर
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
20 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………2
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.17 से 13.03 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.49 से 11.15 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
कुम्भ
06:33:49 08:07:13
मीन
08:07:13 09:38:38
मेष
09:38:38 11:19:21
वृषभ
11:19:21 13:17:58
मिथुन
13:17:58 15:31:39
कर्क
15:31:39 17:47:50
सिंह
17:47:50 19:59:39
कन्या
19:59:39 22:10:18
तुला
22:10:18 24:24:55
वृश्चिक
24:24:55 26:41:06
धनु
26:41:06 28:46:44
मकर
28:46:44 30:33:49
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.23 से 09.48 तक शुभ
दोप. 12.39 से 02.05 तक चर
दोप. 02.05 से 03.30 तक लाभ
दोप. 03.30 से 04.53 तक अमृत
संध्या 06.17 से 07.55 तक लाभ
रात्रि 09.30 से 11.04 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ सुचरिताय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
अन्यस्थाने कृतं पापं धर्मस्थाने विमुच्यते ।
धर्मस्थाने कृतं पापं वज्रलेपो भविष्यति ॥
अर्थात :
अन्य जगहों पे किये हुए पापों से धर्मस्थान में मुक्ति मिलती है, पर धर्मस्थान में किया हुआ पाप वज्रलेप बनता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
डायबिटीज कंट्रोल करने के आयुर्वेदिक उपाय –
4. तांबे के बर्तन में पानी –
तांबे के बर्तन में रखा पानी हमारे जीवन के लिए वरदान के सामान होता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी, स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है और इसके फायदों को साइंस भी मानता है। एक तांबे के बर्तन में संग्रहीत पानी को ‘ताम्र जल’ कहा जाता है और यह तीन दोषों को संतुलित करने में मदद करता है। इसके लिए आप रात में तांबे के गिलास में पानी रखिए और सुबह में पानी पीजिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। धनार्जन होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर सुधार होगा। समाज, परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश संभव है। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभरेगी। चापलूसों से सावधान रहें। अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रमाद न करें। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्छे समाचार मिलेंगे। विवाद से बचें। मान बढ़ेगा। कानूनी कार्रवाई, कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना चाहिए।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापार, कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी। धर्म में रुचि रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएँ दूर हो सकेंगी। मेहनत अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएँगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। पनी वस्तुओं को संभालकर रखें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रवास में सावधानी रखें। विरोधियों एवं शत्रुओं के कारण अशांति होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति व जल्दबाजी से बचें। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 20 फरवरी 2021 शनिवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 01:26 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:23 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र अगले दिन प्रातःकाल 08:39 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:47 से 11:12 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 01:00 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप आर्थिक मामलों और लेन – देन में सचेत रहे । विवाद से बचे अन्यथा परिवार के सदस्यों के साथ कलह होगा । खाने – पीने में सावधानी रखें वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है । आज समय से भोजन भी नहीं मिलेगा । व्यर्थ खर्च हो सकता है । घर में तथा अपने कार्यक्षेत्र में समझौते से भरा रवैया , आपके लिए लाभदायक साबित होगा ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन लाभ से भरा होगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थय रहेगें तथा ताजगी का अनुभव करेंगे । आप अपनी कलात्मकता और सृजनात्मकता का उपयोग कर पाएंगें । आर्थिक योजना बना सकेगें और धन लाभ की भी संभावना है । परिवार के साथ समय आनंदपूर्ण बीतेगा । आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।
मिथुन :~ आज आप अपने वाणी और व्यवहार में अधिक सावधानी रखे । आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी न हो , उसका ध्यान रखें । आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है इसका पूरा ध्यान रखें । आज खर्च का दिन है । मानसिक चिंता रहेगी । किसी भी अकस्मात से बचें ।
कर्क :~ आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा । नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियाँ होगीं । धन लाभ की संभावना है । मित्रो , विशेष कर स्त्री मित्रों से लाभ होगा । दोस्तों के साथ प्रवास पर जा सकते हैं । अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगें । आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरे होंगे । शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
सिंह :~ आप अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे । व्यवसाय में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी । नौकरी में पदोन्नति हो सकती हैं । उच्च पदाधिकारियों को काम से प्रभावित कर सकेंगे । पिता से लाभ होगा । सम्पति तथा वाहन सम्बंधी कार्य अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे । सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी । पारिवारिक सुख प्राप्त होगा ।
कन्या :~ आपका आज का दिन आनंददायक बीतेगा । आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे – सम्बंधियों के समाचार मिलेगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा मे खर्च करेगें । भाई – बहनों से लाभ हो सकता है । विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने के लिए अनुकूल अवसर मिलेगें ।
तुला :~ आज आप किसी भी नए काम का आरंभ नहीं करे । अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है , जिससे नुकसान हो सकता है । हित शत्रुओं से सावधान रहें । स्वास्थ का ध्यान रखें । गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा , साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है । काफी कोशिश के बाद मानसिक शांति को प्राप्त कर पाएंगें ।
वृश्चिक :~ अपने दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे । मित्रों के साथ प्रवास पर जा सकते हैं । उत्तम भोजन मिलेगा और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होगें जिससे काफी प्रसन्न रहेगें । व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा । सार्वजनिक मान – सम्मान बढ़ेगा । पत्नी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेगें ।
धनु :~ आज का दिन शुभ साबित होगा । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी । कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा । प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी । कार्यालाय में सहकर्मियों का का पूरा सहयोग मिलेगा । स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी । अधूरे कार्य पूरे होंगे । आर्थिक लाभ की संभावना है ।
मकर :~ आज आप मानसिक रुप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे । कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे जिससे तनाव मै रहेगें । आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें । भाग्य का साथ नहीं रहेगा जिससे काफी निराशा होगी । संतान से चिंतित रहेंगें । घर में बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है । शारीरिक अस्वथ्यता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद में न उतरना हितकर है ।
कुंभ :~ अधिक संवेदनशीलता के कारण आज आपको मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता रहेगी । जिससे जिद्दीपन आएगा । सार्वजनिक मानहानि न हो , ध्यान रखें । स्थाई संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें । सौंदर्य प्रसाधन , वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाएं खर्च करेगीं । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी ।
मीन :~ आज का दिन महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है । दृढ़ता के साथ कार्य अच्छी तरह से होंगे । सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी । दोस्तों या परिवारजनों के साथ प्रवास पर जा सकते हैं । भाई – बहनों से लाभ होगा । कार्य की सफलता आनंदित करेगी । सार्वजनिक मान – सम्मान मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।