आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, २२ फरवरी २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:००
सूर्यास्त: ? ०६:१२
चन्द्रोदय: ? १३:१४
चन्द्रास्त: ?२७:५०
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शिशिर
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? माघ
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? दशमी (१७:१६ तक)
नक्षत्र ? मृगशिरा (१०:५८ तक)
योग ? प्रीति (२९:२४ तक)
प्रथमकरण ? गर (१७:१६ तक)
द्वितीय करण ? वणिज (२९:४६ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कुम्भ
चंद्र ? मिथुन
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? १२:०८ से १२:५३
अमृत काल ? २५:५२+ से २७:३५+
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०६:५० से १०:५८
अमृतसिद्धि योग ? ०६:५० से १०:५८
रवियोग ? पूरे दिन
विजय मुहूर्त ? १४:२४ से १५:०९
गोधूलि मुहूर्त ? १७:५९ से १८:२३
निशिता मुहूर्त ? २४:०५+ से २४:५५+
राहुकाल ? ०८:१५ से ०९:४०
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? ११:०५ से १२:३०
होमाहुति ? शुक्र (१०:५८ तक)
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? आकाश
भद्रावास ? स्वर्ग (२९:४६ से)
चन्द्रवास ? पश्चिम
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
राष्ट्रीय फाल्गुन मास आरम्भ आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १०:५८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मृगशिरा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (की) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (कु, घ, ड़, छ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ ३०:२५ बजे से ०७:५१
मीन – ०७:५१ से ०९:१४
मेष – ०९:१४ से १०:४८
वृषभ – १०:४८ से १२:४३
मिथुन – १२:४३ से १४:५८
कर्क – १४:५८ से १७:१९
सिंह – १७:१९ से १९:३८
कन्या – १९:३८ से २१:५६
तुला – २१:५६ से २४:१७+
वृश्चिक – २४:१७+ से २६:३६+
धनु – २६:३६+ से २८:४०+
मकर – २८:४०+ से ३०:२१+
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०६:५० से ०७:५१
अग्नि पञ्चक – ०७:५१ से ०९:१४
शुभ मुहूर्त – ०९:१४ से १०:४८
मृत्यु पञ्चक – १०:४८ से १०:५८
अग्नि पञ्चक – १०:५८ से १२:४३
शुभ मुहूर्त – १२:४३ से १४:५८
रज पञ्चक – १४:५८ से १७:१६
शुभ मुहूर्त – १७:१६ से १७:१९
चोर पञ्चक – १७:१९ से १९:३८
शुभ मुहूर्त – १९:३८ से २१:५६
रोग पञ्चक – २१:५६ से २४:१७+
शुभ मुहूर्त – २४:१७+ से २६:३६+
मृत्यु पञ्चक – २६:३६+ से २८:४०+
अग्नि पञ्चक – २८:४०+ से ३०:२१+
शुभ मुहूर्त – ३०:२१+ से ३०:४९+
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप लापरवाहि ज्यादा करेंगे। छोटी-छोटी गलती भी आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है इसका विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी कार्य को दिमाग की जगह दिल से करने के कारण सफलता में संशय रहेगा। धन संबंधित उलझने दिन के आरंभ से ही खड़ी होंगी जो कि संध्या तक यथावत बनी रहेगी संध्या के आस-पास कही से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में ना पढ़ें अन्यथा छोटे लाभ से भी वंचित रहना पडेगा। मित्र रिश्तेदारों के आगे भी धन संबंधित कार्यो को लेकर शर्मिंदा होना पड़ सकता है। उधार किसी से भी ना करे चुकाने में परेशानी आएगी। सेहत में छोटी मोटी व्याधी लगी रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपके लिये आज का दिन आशा से कम लाभदायक लेकिन फिर भी संतोषजनक रहेगा। संतोषी प्रवृति रहने के कारण व्यर्थ की उलझनों से बचे रहेंगे। आज आपको आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा कार्य क्षेत्र अथवा घर मे कोई ना कोई आपके व्यवहार से असंतोष जतायेगा लेकिन आप जानकर भी अनजान बनेंगे। धार्मिक पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे परन्तु ध्यान एकाग्र नही रहने के कारण आध्यात्म लाभ नही मिल पायेगा। नौकरी वाले लोग आज कार्य भार कम रहने से शांति अनुभव करेंगे फिर भी अधिकारी वर्ग से आज कम ही बनेगी। बुजुर्गो का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप अपनी बात मनवाने के लिये सामने वाले पर नाजायज दबाव बनाएंगे जिससे आपसी संबंध खराब होने का भय रहेगा फिर भी देर अबेर अपना काम बना ही लेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के ऊपर आवश्यकता से अधिक विश्वासः करेंगे जिसका परिणाम आज निराश ही करेगा। व्यवसायी वर्ग धन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे उधारी के कारण कार्य क्षेत्र पर गरमा गरमी हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यो में भी समय निकाल सम्मिलित होंगे लेकिन आज मन अन्यत्र ही भटकेगा। बाहर घूमने की योजना अंत समय मे निरस्त करनी पड़ेगी। सुख सुविधा मिलने पर भी मानसिक रूप से अशान्त रहेंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन संघर्ष से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में ही कोई दुखद घटना से मन बेचैन रहेगा। दिनचार्य आज अस्त-व्यस्त ही रहेगी। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे अनिर्णय की स्थिति रहने के कारण विलम्ब होगा हानि के डर से आज कोई जोखिम लेने से बचेंगे केवल यही निर्णय आज सही रहेगा अन्य में कुछ ना कुछ उलझन ही बनेगी। अकस्मात धन क्षय के योग बन रहे है नए कार्यो में धन ना लगाए पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें अन्यथा निरस्त किये जा सकते है। पारिवारिक वातावरण में विवेक की कमी रहेगी छोटी-छोटी बात पर आपस में उलझेंगे। शारीरिक दृष्टिकोण से भी आज दिन प्रतिकूल रहेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपने अभिमानी स्वभाव के कारण घर मे बैठे बिठाये झगड़ा मोल लेंगे इसके विपरीत कार्य अथवा सामाजिक क्षेत्र पर ऐश्वर्य वृद्धि होगी। घर से ज्यादा बाहर का वातावरण भायेगा। कार्य व्यवसाय में सोची योजनाए धीमी गति से चलेंगी आज जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां की जगह अन्य साधनों से अक्समात होगा। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे लेकिन कामयाब नही हो पाएंगे फिर भी मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें। अधिकारी वर्ग से नोकझोंक होगी जिससे कागजी कार्य अधूरे रह सकते है। स्वास्थ्य मध्यान बाद नरम रहेगा भागदौड़ के कारण थकान बनेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके अनुकूल बना रहेगा लेकिन आज स्वभाव में थोड़ी तल्खी रहने से आपसी व्यवहारिकता में कमी आएगी। लोग आपसे अपेक्षाये लेकर आएंगे परन्तु निराश होना पड़ेगा। दैनिक कार्य के अतिरिक्त कार्य आने से कुछ समय के लिए असहजता बनेगी। व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण सामाजिक कार्यो में बेमन से भाग लेना पड़ेगा फिर भी सम्मान पाने के अधिकारी बनेंगे। काम-धंधे में सुधार आयेगा लेकिन रुके कार्य आज भी पूर्ण होने में संदेह रहेगा। नौकरी पेशाओ एवं महिलाओ का आस-पड़ोसियों से झगड़ा होने की संभावना है। परिवार में किसी से बीमार होने पर चिंता होगी धन खर्च के साथ अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप धार्मिक कार्यो के लिये अपने नियत कार्यक्रम को रद्द करेंगे जिससे बाद में अधिकांश कार्य अस्त-व्यस्त होंगे। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी लेकिन परोपकार के कार्य स्वार्थ पूर्ति के लिये ही करेंगे। दिन के आरम्भ में स्वास्थ्य संबंधित शिकायत रहेगी मध्यान तक धीरे धीरे सुधार आने लगेगा दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज आश्वासनों से ही काम चलाना पड़ेगा। नए अनुबंध हाथ लगेंगे लेकिन आज इनपर कार्य आरम्भ नही कर पाएंगे। गृहस्थ में आज शांति स्थापित होगी फिर भी बुजुर्गो को संतुष्ट रखना नामुमकिन होगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी प्रतिकूल रहेगा। शारीरिक रूप से असमर्थ रहने के कारण आवश्यक कार्यो में विलंब होगा स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन मे नकारत्मक भाव आएंगे किसी की हित मे कही बाते भी उल्टी लगेंगी। कार्य व्यवसाय में आज किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी वो भी समय पर नही मिलेगा। धन की आमद अनिश्चित रहेगी खर्च निकालने के लिये भी जोड़-तोड़ करना पड़ेगा। उधार के व्यवहार से बचे अन्यथा बाद में परेशानी होगी। पारिवारिक वातावरण में विरोधाभास लगा रहेगा घर के सदस्य एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करेंगे। घर के बुजुर्ग वर्ग दुखी होंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ी तेजी रहने के कारण किसी के मार्गदर्शन को भी अहम से जोड़ेंगे आज आप किसी अन्य के आधीन होकर काम करना पसंद नही करेंगे। मनमौजी व्यवहार अन्य लोगो के लिए परेशानी खड़ी करेगा लेकिन आपके लिये शांति दायक रहेगा। जिस कार्य को करेंगे उसमे ही विलम्ब होगा फिर भी अपनी सूझ बूझ से लाभ बना ही लेंगे। व्यवसायी वर्ग जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से लाभ कमाएंगे। नौकरी वाले लोग भी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। परिवार का वातावरण आपसी समझ की कमी के कारण कुछ समय के लिये गरम होगा। पित्त, कफ से परेशानी होगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण कर सकेंगे घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण सहयोगी रहेगा। महिलाये भी आज किसी का साथ मिलने से अधूरे कार्य पूर्ण कर लेंगी अस्त-व्यस्त कार्यो में भी सुव्यवस्थित करेंगी। सार्वजनिक कार्यो में सहभागिता देने पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। काम-धंधा मध्यान तक सामान्य रहेगा इसके बाद बढ़ोतरी होने पर व्यस्तता अधिक होगी लेकिन आज धन की आमद को लेकर मध्यान तक उदासी रहेगी संध्या के समय अकस्मात प्राप्ती होने पर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। घर के बुजुर्ग आज आपसे किसी बात पर असहमत हो सकते है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी भाग-दौड़ में बीतेगा। दिन के आरम्भ से ही किसी कार्य को करने के लिए व्यस्त हो जाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दबाजी रहेगी फिर भी समय से पूर्ण नही हो पाएंगे। व्यवसायी वर्ग धन सम्बन्धीत व्यवहार के कारण चिंतित रहेंगे समय पर कार्य पूर्ण ना होने कारण खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी। मध्यान बाद का समय राहत वाला रहेगा। धन संबंधित समस्या किसी की सहायता से सुलझेंगी लेकिज आज आर्थिक कारणों से किसी से पुराना संबंध टूटने की संभावना है। परिवार के बीच आप ज्यादा शांत एवं सुरक्षित अनुभव करेंगे। पेट खराब होने पर अन्य व्याधियां बनेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका स्वभाव बात-बात पर गरम होगा। किसी से किया वादा पूर्ण ना करने पर अपमानित होना पड़ेगा। जल्दबाजी में कार्य करेंगे त्रुटि होने पर बाद में अफसोस होगा। आज धन संबंधित व्यवहार अधिक आवश्यकता पडने पर ही लिख कर ही करें भूल होने की संभावना हैं। धन लाभ को लेकर मध्यान तक चिंतित रहेंगे मध्यान बाद आवश्यकता अनुसार होने से राहत मिलेगी। घर का वातावरण भी आपके रूखे व्यवहार से अशान्त रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की बात ना मानने पर कुछ ना कुछ हानि होगी। आज शांति बनाए रखने के लिये मौन रहना ही बेहतर रहेगा। सर-बदन दर्द रक्त चाप संबंधित परेशानी होगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 22 फरवरी 2021 सोमवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सायं 05:26 बजे रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:24 बजे होगा । मृगशीर नक्षत्र प्रातः 11:09 बजे तक रहेगा पश्चात् आद्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:41 से 10:06 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:16 से 01:02 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ दिन के प्रारंभ में आप मानसिक दुविधा में रहेंगे । अन्य लोगों के साथ आप जिद्दी व्यवहार छोड़ देंगे और समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे । अपनी मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे ।

वृषभ :~ आज दिवस के प्रारंभ में आपको शारीरिक तथा मानसिकरुप से स्फूर्ति और आनंद रहेगा । आपकी सर्जनात्मक तथा कलात्मक शक्तियों में वृद्धि हो सकती है । कार्य उत्साह और चौकसी से करेंगे ।

मिथुन :~ आज आप चिंतित रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । परिवार में भी मतभेद रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद सभी कार्यों में अनुकूलता रहेगी । परिणामस्वरूप कार्य करने में उत्साह होगा ।

कर्क :~ आप का दिन प्रातःकाल में पारिवारिक तथा व्यावसाय में लाभदायक है । स्त्रीवर्ग से लाभ हो सकता हैं । प्रियपात्र से भेंट होगी । मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएँ उठेगी ।

सिंह :~ आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा । व्यवसाय और व्यापार करनेवालों के लिए लाभदायक है । व्यापार में वृद्धि होगी । परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे ।

कन्या :~ आज आपके भीतर कुछ अधिक धार्मिकता और भष्मिमत्ता रहेगी । कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा । विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर की संभावना है । मध्याहन के बाद नए कार्य का आयोजन कर सकेंगे ।

तुला :~ दिन के दौरान नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है । अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता रहेगी । प्रवास लाभदायी नहीं है । परंतु मध्याहन के बाद आपको कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी । धार्मिक कार्य होंगे ।

वृश्चिक :~ परिवारजनों के साथ सामाजिक समारोह में शामिल होंगे । छोटा प्रवास होगा । मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मानसिकरुप से कुछ व्यग्रता रहेगी । मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करे ।

धनु :~ आज आप शरीर और मन से अस्वस्थता के बाद भी अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे । आर्थिक आयोजन बहुत अच्छी तरह से करेंगे । कार्यालय में सहकर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । परिवारजन और मित्रों की धनिष्ठता में वृद्धि होगी ।

मकर :~ आज आपकी वाणी की मधुरता नए संबंध बनाएंगी । आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से कर सकेंगे । पूरा दिन आनंद के साथ बितेगा । नौकरी में सहकार्यकरों का सहयोग मिलेगा ।

कुंभ :~ आज आप सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में सफलता मिलेगी । पैतृक संपत्ति से लाभ होगा । फिर भी वाहन , मकान आदि के पत्रो से संबंधित कार्य में सावधानी पूर्वक आगे बढे । आपकी वैचारिकता में वृद्धि होगी । मन में प्रसन्नता रहेगी ।

मीन :~ आज आपको चिंता के भारीपन की जगह हलकापन लगेगा । आनंद और उत्साह में वृद्धि होगी । आप कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे ।परंतु जमीन , मिलकत आदि विषयो के कार्य में सावधानी रखे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *