
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, २४ फरवरी २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:५८
सूर्यास्त: ? ०६:१३
चन्द्रोदय: ? १५:०५
चन्द्रास्त: ?२९:३१
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शिशिर
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? माघ
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? द्वादशी (१८:०५ तक)
नक्षत्र ? पुनर्वसु (१३:१७ तक)
योग ? सौभाग्य (२७:१०+ तक)
प्रथम करण ? बालव (१८:०५ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (२९:४७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कुम्भ
चंद्र ? कर्क
मंगल ? वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? १०:४९ से १२:२८
विजय मुहूर्त ? १४:२४ से १५:१०
गोधूलि मुहूर्त ? १८:०१ से १८:२५
निशिता मुहूर्त ? २४:०५+ से २४:५५+
राहुकाल ? १२:३० से १३:५६
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०८:१४ से ०९:३९
होमाहुति ? शनि
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? पश्चिम (उत्तर ०७:१० से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
प्रदोष व्रत, भीष्म द्वादशी आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १३:१७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुनर्वसु नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ह, ही) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (हू, हे, हो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ ३०:१५ से ०७:४३
मीन – ०७:४३ से ०९:०७
मेष – ०९:०७ से १०:४०
वृषभ – १०:४० से १२:३५
मिथुन – १२:३५ से १४:५०
कर्क – १४:५० से १७:१२
सिंह – १७:१२ से १९:३०
कन्या – १९:३० से २१:४८
तुला – २१:४८ से २४:०९+
वृश्चिक – २४:०९+ से २६:२९+
धनु – २६:२९+ से २८:३२+
मकर – २८:३२+ से ३०:१३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:४८ से ०७:४३
रोग पञ्चक – ०७:४३ से ०९:०७
चोर पञ्चक – ०९:०७ से १०:४०
शुभ मुहूर्त – १०:४० से १२:३५
रोग पञ्चक – १२:३५ से १३:१७
शुभ मुहूर्त – १३:१७ से १४:५०
मृत्यु पञ्चक – १४:५० से १७:१२
अग्नि पञ्चक – १७:१२ से १८:०५
शुभ मुहूर्त – १८:०५ से १९:३०
रज पञ्चक – १९:३० से २१:४८
शुभ मुहूर्त – २१:४८ से २४:०९+
चोर पञ्चक – २४:०९+ से २६:२९+
शुभ मुहूर्त – २६:२९+ से २८:३२+
रोग पञ्चक – २८:३२+ से ३०:१३+
शुभ मुहूर्त – ३०:१३+ से ३०:४७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन के आरम्भ में स्वभाव में नरमी रखने की आवश्यकता है। बेतुकी बाते कर के परिवार का वातावरण खराब करेंगे परिजन भी उकसाने वाला व्यवहार करेंगे लेकिन मौन रहकर दोपहर तक का समय बिताये इसके बाद स्थिति अपने आप शांत बनने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर भी मध्यान तक नरम व्यवहार रखें इसके बाद स्वतः ही अपनी गलतियों का आभास होगा जिससे विवेक जाग्रत होने पर दिन का बाकी भाग शान्ति से बीतेगा। धन लाभ की कामना पूर्ति के लिये आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा इसकी तुलना में सहयोग की कमी रहेगी। उधारी के व्यवहार स्वयं ही बढ़ाएंगे समय पर उगाही ना होने पर गुस्सा आयेगा। घर और सेहत की स्थिति आज सामान्य रहेगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन धैर्य धारण करने का लाभ आपको अवश्य ही किसी ना किसी रूप में मिल जाएगा। दिन के आरम्भ से ही कार्य पूर्ण करने में जल्दबाजी करेंगे व्यवसायी वर्ग भी ले देकर सौदे निपटाने के चक्कर में रहेंगे मध्यान तक का इंतजार करें लाभ में वृद्धि हो सकती है। धन की आमद आज निश्चित होगी लेकिन इंतजार करने के बाद ही। दोपहर बाद आपके प्रति लोगो के विचार बदलने लगेंगे कल तक जो आपसे नाराज चल रहे थे वे भी समर्थन करेंगे। पारिवारिक वातावरण में भी दोपहर बाद ही सुधार आएगा परिजन इच्छा पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे लेकिन स्त्री वर्ग को आज संतुष्ट रखना मुमकिन नही होगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन के आरम्भ में परिस्थितियां आपको लाभ से दूर रखने वाली रहेंगी आलस्य में पड़कर काम से दूर भागेंगे लेकिन धयान रखें प्रातः काल से मध्यान के बीच की गई मेहनत बाद में अवश्य संतोष प्रदान करेगी अन्यथा पश्चाताप रहेगा। कार्य व्यवसाय भी दिन के पूर्वार्ध में ही लाभ के अवसर प्रदान करेगा दोपहर बाद बाजार में उदासीनता आने से धन लाभ के लिये तरसना पड़ेगा। नौकरी वाले जातक आज संतोषजनक कार्य करने के बाद भी अधिकारियों से विशेष प्रयोजन सिद्ध ना कर पाने पर नाराज रहेंगे। परिवार में पूजा पाठ के आयोजन होने से वातावरण मंगलमय रहेगा लेकिन सदस्यों में कुछ ना कुछ मतभेद लगे रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्या आज कम ही रहेंगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा दिन के आरंभ में जिस कार्य को करने से डरेंगे दोपहर के बाद उसी में मन लगने लगेगा लाभ के अवसर भी मध्यान बाद से मिलने लगेंगे लेकिन स्वभाव में चंचलता आने से समय पर निर्णय लेने में परेशानी आएगी जिसके परिणाम स्वरूप सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। आज परिस्थितियां अनुकूल बन रही है मेहनत करने से पीछे ना हटे किसी भी कार्य से तुरंत लाभ नही होगा लेकिन निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान भी मिलेगा। धर का वातावरण आज अन्य दिनों की तुलना में आनदमय रहेगा अपनी बचकानी हरकतों से परिजनो का मनोरंजन करेंगे।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन के पूर्वार्ध को छोड़ शेष भाग कुछ ना कुछ हानि ही देकर जाएगा अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य समय रहते पूर्ण कर लें इसके बाद बनते कामो में विघ्न आने लगेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज संघर्ष के बाद भी अनुकूल लाभ ना मिलने से मन अनैतिक कार्यो की ओर अग्रसर होगा। आर्थिक मामले अंत समय मे उलझने के कारण व्यवसाय पर असर देखने को मिलेगा फिर भी आज खर्च निकलने लायक धन कही ना कही से मिल ही जायेगा। आज किसी जानने वाले कि बातो पर भी आंख बंद कर भरोषा ना करें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घटने से मनव्यथित होगा। सेहत सम्बंधित नई समस्या बनेगी। यात्रा स्थगित करें।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सामाजिक कार्यो में योगदान देने से सम्मान बढ़ायेगा। आज आप कार्यो में जल्दबाजी दिखाएंगे जिससे कोई भी कार्य पूर्ण तो जल्दी हो जाएगा लेकिन इससे संबंधित लाभ के लिये प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। सार्वजिक क्षेत्र पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे लेकिन इससे स्वभाव में अहंकार भी आएगा। कार्य व्यवसाय में आज उन्नति होगी भविष्य के लिये बचत के साथ नई योजनाओं पर भी काम कर सकेंगे। आज आपको कोई लालच देकर ठग सकता है प्रलोभन से बचे अन्यथा आज होने वाला लाभ आते ही व्यर्थ में खर्च हो जाएगा। गृहस्थी चलाने में थोड़ी कठिनाई आएगी फिर भी आपसी तालमेल से विजय पा लेंगे। स्वास्थ्य में छोटे मोटे कष्ट लगे रहेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी सार्वजनिक क्षेत्र पर भी मान बढेगा आज लापरवाहि से बचें अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते है। कार्य व्यवसाय की स्थिति पहके से बेहतर बनेगी फिर भी आज धन को लेकर अनिश्चितता के दौर से गुजरना पड़ेगा। अपने कार्य नियत समय से थोड़े विलम्ब से करेंगे सहयोग की आज कमी नही रहेगी लेकिन धन लाभ समय पर ना होने के कारण थोड़ी असुविधा बनेगी प्रतिस्पर्धा कम रहने का लाभ नही मिल सकेगा। गृहस्थ में छोटी मोटी नोकझोंक के बाद भी आत्मीयता बनी रहेगी। बुजुर्गो की सेहत संबंधित समस्या अनदेखी के कारण गंभीर हो सकती है।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के आरंभिक भाग में पूजा पाठ में सम्मिलित होने का असर दिन भर मानसिक रूप से शांत रखेंगा लेकिन इसके बाद दैनिक कार्यो की भागदौड़ में शरीर की भी सुध नही रहेगी खान पान में लापरवाही के कारण पुराना रोग फिर से उभरने की संभावना है। कार्य-व्यवसाय में लाभ की संभावना बनेगी लेकिन अंत समय मे कुछ ना कुछ बाधा आने से धन की प्राप्ति आगे के लिये टलेगी। नौकरशाहो के लिये दिन लाभदायक रहेगा अतिरिक्त आय बनाने के अवसर मिलेंगे लेकिन कम से संतोष करे अन्यथा मान भंग होने की स्थिति बन सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी वातावरण शांत रहेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी दान पुण्य पर खर्च करेंगे।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के आरंभिक भाग में आप किसी महात्त्वपूर्ण कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे लेकिन सेहत में धीरे धीरे नरमी आने से मन का उत्साह भी उदासीनता में बदल जायेगा। काम-धंधा अपेक्षा के अनुसार नही चलने से अतिरिक्त मानसिक बेचैनी रहेगी। अक्समात यात्रा के योग भी बनेंगे यथा सम्भव टालने का प्रयास करें। व्यवसायी वर्ग तुरंत लाभ पाने की कामना से निवेश ना करें अन्यथा निराश होना पड़ेगा धन की आमद आज निश्चित नही रहेगी फिर भी काम चलाने लायक हो ही जाएगी। परिवार में मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने से अव्यवस्था रहेगीं दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप दिन के पूर्वार्ध में उदासीनता से ग्रस्त रहेंगे सर पर दायित्व के कारण कार्य करने का मन करेगा लेकिन कही से कोई सहायता ना मिलने से मन मे नकारत्मक विचार आएंगे अनैतिक कार्यो की ओर मन आकर्षित होगा लेकिन थोड़ा धैर्य रखें मध्यान से स्थिति पक्ष में होने लगेगी आप जिस कार्य की योजना बनाएंगे उससे संबंधित सुविधाएं कही ना कही से स्वतः ही मिल जाएगी। आज जल्दबाजी से बचें अन्यथा निर्णय गलत ही सिद्ध होगा धैर्य से कार्य करने पर आशा जनक लाभ पा सकते है। धन की आमद दोपहर के बाद ही होगी लेकिन व्यवधानों के बाद ही। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। सेहत कुछ नरम रहेगी फिर भी इस ओर ध्यान नही देंगे।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज भी दिन के पूर्वार्ध में सेहत संबंधित शिकायत रहेगी। सर में भारीपन अनुभव करेंगे लेकिन मध्यान तक स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे पूजा पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यो में मन लगेगा एकाग्रता भी बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय से आज आशा कम ही रहेगी धनलाभ भी आशा के अनुरूप कम ही होगा। आज किसी नए कार्य को आरंभ करेंगे अथवा कार्य क्षेत्र पर नए प्रयोग करेंगे इनसे तुरंत लाभ की आशा ना रखें लेकिन निकट भविष्य में धीरे धीरे अवश्य फलदायक बनेंगे। महिलाये आज किसी ना किसी कारण से बेचैन ही रहेंगी लेकिन कार्यो में बाधा नही आने देंगी। लघु यात्रा में खर्च होगा फिर भी आनंद प्रदान करेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के पहले भाग में आप किसी कार्य को लेकर दुविधा में रहेंगे इसके कारण भाग दौड़ भी करनी पड़ेगी परन्तु लाभ होते होते हाथ से निकल जायेगा। भाग्य का साथ आज अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रहेगा। घर का शांत वातावरण आपसी तालमेल की कमी के कारण खराब रहेगा आज घर किसी भी सदस्य को काम के लिये कहना कलह कराएगा। महिलाये धर्य धारण करने का प्रयास करेंगी लेकिन बचते बचते भी कलह होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र पर लाभ के कम ही अवसर मिलेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन कही ना कही से मिल ही जायेगा नौकरी पेशाओ से गलत काम होने पर अधिकारी रुष्ट होंगे। स्वास्थ्य में भी थोड़ा बहुत विकार लगा रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 24 फरवरी 2021 बुधवार संवत् 2077 मास माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सायं 06:06 बजे रहेगी पश्चात् त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:56 एवं सूर्यास्त सायं 06:26 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 01:17 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे प्रातः 07:10 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:43 से 02:11 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो पिस्ता का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भीष्म द्वादशी , प्रदोष व्रत ,
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से आपका मन अशांत रहेगा । आज किसी से भी वाद – विवाद ना करे । स्वजनों , स्नेहीजनों से मनदुःख होगा । आपका मानभंग होने का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखे ।
वृषभ :~ आज मित्रों – शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद होगा । व्यावसायिक क्षेत्र में सहयोग का वातावरण रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पूंजी निवेश सावधानीपूर्वक करें । नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे ।
मिथुन :~ आज आप परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । खर्च अधिक न हो ध्यान रखे । आर्थिक लाभ होगा तो अवश्य परंतु मध्याहन के बाद धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा । पूंजी निवेश संभलकर करें ।
कर्क :~ आज आपकी आय और व्यय अधिक होगा । आंखो के दर्द से व्यग्रता होगी । साथ में मानसिक चिंता रहेगी । वाणी और व्यवहार में ध्यान रखे । भ्रांति न हो इसका भी ध्यान रखे । मध्याहन के बाद आपकी समस्या से परिवर्तन आएगा । आर्थिक लाभ होगा ।
सिंह :~ आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना से लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । मन में व्यग्रता रहेगी । परिवारजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है ।
कन्या :~ आपका आज का प्रातःकाल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा । व्यवसाय और व्यापार में लाभ होगा । सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा होगी । वसूली के पैसे आएँगे । परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में प्रतिकूलता रहेगी ।
तुला :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा । व्यापार में उत्साह से कार्य करेंगे । पदोन्नति होगी । सरकारी कार्य सरलतापूर्वक होंगे । सामाजिक मान – सन्मान बढे़गा । निवेश के लिए समय अनुकूल है ।
वृश्चिक :~ आज आप विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद में न पडें । व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी । संतानों से मतभेद हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद घर , कार्यालय या व्यावसाय मे उपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा ।
धनु :~ आज क्रोध से हानि हो संकती है । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे । व्यावसाय में ऊपरी कर्मचारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । संतानों की चिंता सताएगी ।
मकर :~ आज रुचिकर स्वजनों के साथ घूमने – फिरने का और खान – पान का प्रसंग उपस्थित होगा । वाहन – सुख तथा मान – सन्मान भी मिलेगा । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा । अधिक खर्च होगा । स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा ।
कुंभ :~ आज आपको कार्य – सफलता और यश – कीर्ति मिलेंगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । मध्याहन के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएँगे । जिसमे मित्रों , स्वजनों को भी शामिल करेंगे ।
मीन :~ कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढेगी । मित्रो की भेट से आनंद होगा । विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है । प्रियपात्र से भेंट आनंददायी होगी । घर में सुख – शांति रहेगी । मध्याहन के बाद आर्थिक लाभ हो सकता है । क्रोध अधिक रहेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।