आज का राशिफल एवं पञ्चांग

        ।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ?
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास……………………………फाल्गुन
पक्ष……………………………….कृष्ण
तिथी………………………….प्रतिपदा
प्रातः 11.18 पर्यंत पश्चात द्वितीया
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय………….प्रातः 06.49.43 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.30.18 पर
सूर्य राशि………………………….कुम्भ
चन्द्र राशि………………………….सिंह
गुरु राशि………………………….मकर
नक्षत्र………………………पूर्वाफाल्गुनी
प्रातः 09.31 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग…………………………………धृति
दोप 04.17 पर्यंत पश्चात शूल
करण…………………………….कौलव
प्रातः 11.18 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु………………………………शिशिर
दिन………………………………रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
28 फरवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………1
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.16 से 01.02 तक ।
?‍? राहुकाल :-
संध्या 04.59 से 06.26 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
06:02:20 07:37:21
मीन
07:37:21 09:07:06
मेष
09:07:06 10:47:48
वृषभ
10:47:48 12:46:26
मिथुन
12:46:26 15:00:07
कर्क
15:00:07 17:16:17
सिंह
17:16:17 19:28:06
कन्या
19:28:06 21:38:46
तुला
21:38:46 23:53:23
वृश्चिक
23:53:23 26:09:33
धनु
26:09:33 28:15:12
मकर
28:15:12 30:02:20
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.18 से 09.45 तक चंचल
प्रात: 09.45 से 11.11 तक लाभ
प्रात: 11.11 से 12.28 तक अमृत
दोप. 02.05 से 03.31 तक शुभ
सायं 06.25 से 07.58 तक शुभ
संध्या 07.58 से 09.31 तक अमृत
रात्रि 09.31 से 11.04 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ हिरण्यगर्भाय नम:॥
 संस्कृत सुभाषितानि :-
सत्यसमार्जवमक्रोधमनसूयां दमं तपः ।
अहिंसा चानृशंस्यं च क्षमां चैवानुपालय ॥
अर्थात :-
सत्य, सरलता, अक्रोध, अनसूया, दम, तप, अहिंसा, कोमलता, क्षमा – इन सब का पालन कर ।
? आरोग्यं सलाह :-
बुढ़ापा रोकने की औषधि –
2. गोटू कोला –
भारत के आयुर्वेद चिकित्सा में प्राचीन काल से ही कई बूटियों का उपयोग चिकित्सकीय प्रयोजनों में किया जाता है। गोटू कोला एक औषधीय जड़ी बूटी है जो भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया और चीन जैसे देशों में पाया जाता है। इन देशों में, गोटू कोला को पारंपरिक रूप से एंटी-एजिंग गुणों के लिए उपयोग किया जाता है। यह कोशिकाओं को पुन: उत्पन्न करने में मदद करता है और स्वस्थ त्वचा को भी सुनिश्चित करता है। इस अद्भुत जड़ी बूटी ने कई मामलों में शरीर पर एंटी-स्ट्रेस अर्थात तनाव के खिलाफ प्रभाव को भी प्रदर्शित करता है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ मानसिक कमजोरी को दूर करने के लिए यह एक प्रभावी टॉनिक है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। संत-समागम होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। कुसंगति से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।
??‍♀️  राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 28 फरवरी 2021 रविवार संवत् 2077 मास फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रातः 11:22 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:27 बजे होगा । पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 09:42 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दोपहर 03:16 बजे भ्रमण करते हुए कन्या राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:57 से 06:27 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ साहित्य का सर्जन और कलात्मक अभिगम में वृद्धि करने के लिए आज का दिन शुभ है । स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आप प्रसन्न होंगे । मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा । शत्रु और प्रतिस्पर्धीयों की भावनाओं के साथ आप की भावनाओं का संघर्ष होगा । कार्यालय में तथा ऊपरी अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरते ।

वृषभ :~ आज माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करना टाले । नकारात्मक विचारों बचे । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा । विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है । सृजनात्मकता में वृद्धि होगी । आप के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा ।

मिथुन :~ आज कार्यसफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा । प्रतिस्पर्धी भी पराजित होंगे । परंतु मध्याहन के बाद घर में विसंवादिता का वातावरण बनेगा । परिवारजनों के साथ तूतू – मैंमैं हो सकती है और इससे ग्लानि बढेगी । माता का स्वास्थ्य बिगडे़गा । नकारात्मक विचार आपको हताशा में न धकेल दे इसका ध्यान रखे । मध्याहन से पूर्व भाग्यवृद्धि के संकेत है ।

कर्क :~ लंबे समय की योजनाओं के विषय में सोचते – सोचते आप दुविधापूर्ण मनःस्थिति में फँस जाएँगे । परिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा । निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी । मध्याहन के बाद समय अच्छा रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । भाई – बहनों से लाभ मिलेगा ।

सिंह :~ आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे । प्रत्येक कार्य दृढ निर्णयशक्ति से करेंगे । फिर भी क्रोध अधिक रहेगा , इसलिए मन शांत रखे । सरकारी कार्यों में लाभ होगा । परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा । आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा ।

कन्या :~ आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा । भावनाओं के प्रवाह में बहकर किसी अविचारी कार्य न कर बैठें इसके लिए सावधान रहे । चर्चा और विवाद से दूर रहे । फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है । फिर भी क्रोध पर संयम रखे ।

तुला :~ आजका दिन प्रवास – पर्यटन पर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलेगा । व्यापार में लाभ होगा । संतानों के साथ सम्बंध सुमधुर रहेंगे । परंतु मध्याहन के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा । उग्र चर्चा – विवाद से बचे । भ्रांति को दूर करे । कानूनी विषयो में निर्णय बहुत सोच – समझकर करे ।

वृश्चिक :~ व्यवसाय और व्यापार में भी आपकी बुद्धि – प्रतिभा को प्रशंसित किया जाएगा । उच्च अधिकारीगण आपकी कार्यवाही से आनंदित होंगे और पदोन्नति की भी संभावना बढेगी । पिता से सम्बंध सुमधुर रहेंगे और उन से लाभ होगा । मध्याहन के बाद आप का मन कुछ विचारो में फंसा रहेगा । व्यापार में आर्थिक लाभ होगा । मित्रों से लाभ होगा ।

धनु :~ आज आपका व्यवहार कुछ न्यायप्रिय रहेगा । हानिकर कार्यों से दूर रहे । क्रोध पर संयम रखे । लेकिन मध्याहन के बाद दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा । कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे । व्यवसाय में उच्च अधिकारीयो का प्रोत्साहन आनंददायी रहेगा । पदोन्नति होगी । गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी ।

मकर :~ आज आप स्वास्थ्य में लापरवाह न रहे और निषेधात्मक विचारों को अपने से दूर रखे । ऐसा होगा तभी आप बहुत सी हानियों में से बाहर निकल पाएँगे । आकस्मिक व्यय के लिए मानसिक रूप से तैयार रहे । फिर भी मध्याहन के बाद परिस्थिति में कुछ हल्कापन लगेगा । एक – दो धार्मिक स्थान की भेंट मन को शांति प्रदान करेगी । स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी , फिर भी उस पर संयम रखना होगा ।

कुंभ :~ सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा । अदालती कार्यवाही से संभलकर चले । सामाजिक अपमानित न होना पडे सावधानी बरते । नए कार्य का प्रारंभ न करे । शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा ।मानसिक तनाव रहेगा ।

मीन :~ आज आपका मन चिंतामुक्त रहेगा । शंका – कुशंकाओं के कारण प्रफुल्लितता नही रहेगी । कार्यो में विध्न आने से कार्य में विलंब होगा । सहकार्यकरों का सहयोग नहीं मिलेगा । व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहे । सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा । अदालती विषयों से दूर रहे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *