बिहार : कोरोना वैक्सीन लेने के बाद नहीं बचा मेडिकल कॉलेज का छात्र, 15 और छात्र निकले पॉजिटिव

बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज में एक छात्र की कोरोना से मौत हो गई, इसमें चिंता करने वाली बात यह है कि कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद भी छात्र बच नहीं सका और कोविड-19 से उसकी मौत हो गई। बेगूसराय में 23 साल के शुभेंदु सुमन की मौत हो गई जबकि 22 दिन पहले उसने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की खुराक ली थी। अब इस मेडिकल कॉलेज के सभी छात्रों का RT-PCR टेस्ट कराया जा रहा है.

शुभेंदु सुमन ने 22 दिनों पहले ही वैक्सीन ली थी. उन्होंने फरवरी के पहले हफ्ते में वैक्सीन ली थी लेकिन 25 फरवरी को वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद वो अपने घर बेगुसराय चले गए, जहां 27 फरवरी को उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन सोमवार की शाम उनका निधन हो गया.

इस अस्पताल में अब तक 15 छात्र पॉजिटिव आ चुके हैं और इनमें से बहुत सारे छात्रों ने कुछ हफ्ते पहले ही वैक्सीन की पहली डोज ली थी.

बता दें कि देश में कोरोना के खिलाफ 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू किया गया है. पहले चरण में लाखों हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था. पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता दी गई थी. 1 मार्च से वैक्सीनेशन ड्राइव का दूसरा चरण शुरू हुआ है. इस चरण में 60 से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 से ऊपर की उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा.

अब तक कई नेता, सेलेब्रिटी और बिजनेसमैन टीका लगवा चुके हैं. आम जनता के लिए भी कोविन वेबसाइट और आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *