आज का राशिफल एवं पंचांग

  ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
   ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………………….फाल्गुन
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………….षष्ठी
रात्रि 10.02 पर्यंत पश्चात सप्तमी
रवि………………………..उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 06.45.09 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.31.13 पर
सूर्य राशि………………………कुम्भ
चन्द्र राशि………………………तुला
गुरु राशि………………………मकर
नक्षत्र……………………….विशाखा
रात्रि 11.54 पर्यंत पश्चात अनुराधा
योग…………………………व्याघात
रात्रि 11.32 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण………………………….गरज
प्रातः 11.10 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु………………………….शिशिर
दिन………………………….गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
04 मार्च सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.15 से 01.01 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 02.05 से 0३.33 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कुम्भ
05:46:34 07:23:52
मीन
07:23:52 08:51:19
मेष
08:51:19 10:32:02
वृषभ
10:32:02 12:30:39
मिथुन
12:30:39 14:44:21
कर्क
14:44:21 17:00:31
सिंह
17:00:31 19:12:20
कन्या
19:12:20 21:23:00
तुला
21:23:00 23:37:37
वृश्चिक
23:37:37 25:53:47
धनु
25:53:47 27:59:25
मकर
27:59:25 29:46:34
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..8
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 11.10 से 12.37 तक चंचल
दोप. 12.37 से 02.05 तक लाभ
दोप. 02.05 से 03.32 तक अमृत
सायं 04.59 से 06.27 तक शुभ
सायं 06.27 से 07.59 तक अमृत
रात्रि 07.59 से 09.32 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ महाहनवे नमः ।।
? सुभाषितानि :-
विद्या रुपं धनं शौर्यं कुलीनत्वमरोगता ।
राज्यं स्वर्गश्च मोक्षश्च सर्वं धर्मादवाप्यते ॥
अर्थात :-
विद्या, रुप, धन, शौर्य, कुलीनता, स्वस्थ शरीर, राज्य, स्वर्ग और मोक्ष – ये सब धर्म से पाये जा सकते हैं ।
? आरोग्यं :-
बुढ़ापा रोकने की औषधि –
5. बिलबेरी –
बिलबेरी एंटीऑक्सीडेंट का एक भंडार है। यह झुर्रियों को रोकने में मदद करता है और त्वचा पर धब्बे को कम करता है। इसके अलावा, यह सेल जेनरेशन को बढ़ाता है, खासतौर से रोडोप्सिन जो आपकी आंखों में मौजूद हल्के संवेदनशील कोशिकाएं हैं। रोडोप्सिन आंखों के लिए ऐसा प्रोटीन होता है जिससे रेटिना के रिसेप्टर में रोशनी को समाहित करने की शक्ति आती है। खराब आँखों की दृष्टि और झुर्रियां वृद्धावस्था में एक बड़ी चिंता है। बिलबेरी दोनों से लड़ने में मदद करता है। यह मोतियाबिंद को भी रोकता है और आपके बुजुर्ग शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 04 मार्च 2021 गुरुवार संवत् 2077 मास फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी रात्रि 09:59 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:28 बजे होगा । विशाखा नक्षत्र रात्रि 11:57 बजे तक रहेगा पश्चात् अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे सायं 06:20 बजे तक भ्रमण करते हुए वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:02 से 03:30 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
                  –:  विशेष  :–
आज भद्रा रात्रि 09:59 बजे से , सूर्य पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र मे सायं 06:00 बजे से , गुरु घनिष्ठा नक्षत्र मे मध्य रात्रि पश्चात् 02:01 बजे से ।।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
                  मो. नं.  9435491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद – प्रमोद में बीतेगा । सामाजिक मान – सन्मान प्राप्त होगा । परंतु मध्याहन पश्चात् हर प्रकार से संयमित व्यवहार करे । नए सम्बंध बनाने से पूर्व विचार करले । खर्च अधिक होगा । आपको नुकसान पहुंचाने वाले हितेषियों से सावधान रहें । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । वाणी और व्यवहार पर संयम रखे ।
          वृषभ :~ व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है । पारिवार मे सुखशांति रहेगी । प्रतिस्पर्धीयों पर विजय होंगे । व्यावसाय मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । मध्याहन पश्चात् मनोरंजन का आनंद लेंगे । छोटे प्रवास या पर्यटन होगा । भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करे ।
          मिथुन :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक है । नए कार्य का प्रारंभ न करे । बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहे । संतान की चिंता  रहेगी । मध्याहन के बाद घर का वातावरण सुखशांति प्रद रहेगा । स्वास्थ्य में सुधार होगा । व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा । आर्थिक लाभ होगा । कार्य में यश मिलेगा ।
          कर्क :~ आज आपकी हताशा मानसिक और शारीरिक से आप को व्यग्र बनाएगी । प्रवास को टाल दें । स्थाई संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित रखे । माता का स्वास्थ्य बिगडेगा । वैचारिक स्तर पर विचलित न हो । मध्याहन के बाद शारीरिक प्रसन्नता होगी । नए कार्यों में सफलता की संभावना कम है ।
          सिंह :~ आप आज नए कार्य का प्रारंभ कर पाएँगे । विदेश से लाभदायक समाचार मिल सकता है । पूंजी – निवेश के लिए समय लाभदायक रहेगा । मध्याहन के बाद अधिक भावनाशील बनेंगे । इसलिए मन में हताशा बड सकती है । स्वास्थ्य बिगड सकता है । स्थाई संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज के लिए आज अच्छा रहेगा । माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे ।
          कन्या :~ किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर न पहुंचने के कारण नए कार्य का प्रारंभ नही करे । आज मौन रहकर दिन बीताने में ही बुद्धिमानी है , नहीं तो किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद आप की स्थिति में परिवर्तन आएगा ।  पूंजी – निवेश आप के हित में रहेगा । भाग्यवृद्धि का दिन है ।
          तुला :~ समतोल और दृढ वैचारिकता के साथ आज के दिन का प्रारंभ होगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे । परंतु मध्याहन के बाद आप की मानसिक अनिर्णय की स्थिति रहेंगी । पारिवारिक मतभेद हुए हो उन्हें दूर करे । आवश्यक निर्णयों को आज टाले । अपने अहंभाव को महत्त्व दिए बिना अन्य लोगों के साथ समझौता करना उचित रहेगा ।
          वृश्चिक :~ मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखे। कोर्ट – कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चले । शारीरिक स्वास्थ्य बिगड सकता है । मध्याहन पश्चात कार्यपूर्ति होगी , साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे । आप के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । आनंद – प्रमोद या मनोरंजन मे खर्च होगा  ।
          धनु :~ आज आप की आय में वृद्धि और लाभ का है । सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा । मान – सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी । व्यापार से लाभ हो सकता है । अकस्मात से संभलकर चले । स्वास्थ्य बिगड सकता है । आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा । वाणी पर संयम बरते । किसी से तकरार न हो ध्यान रखे ।
          मकर :~ स्थाई संपत्ति का दस्तावेज करने हेतु आज का दिन अच्छा है । व्यावसाय में सफलता मिलेगी । ऊपरी अधिकारी वर्ग प्रोत्साहित करेंगे । पदोन्नति के योग हैं । परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा । सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा । मित्रों से भी लाभ हो सकता है ।
          कुंभ :~ आज के दिन व्यापारियों को संभलकर चलना चाहिए । ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखें । संतानों के आरोग्य की चिंता रहेगी । मध्याहन के बाद व्यावसाय मे वातावरण अनुकूल रहेगा । अधिकारीवर्ग आप के कार्य से प्रसन्न रहेंगे । व्यावसाय में सफल और शुभ दिन रहेगा ।
         मीन :~ किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करे । क्रोध पर संयम बरते । मध्याहन के बाद समय कुछ अनुकूल होगा । बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में सक्रिय रहेंगे । विदेशस्थित स्नेहीजनों के समाचार से मन प्रसन्न होगा । व्यावसाय मे संभलकर चले । अधिकारी वर्ग के साथ चर्चा और वाद – विवाद टाले । स्वास्थ्य बिगड सकता है ।
 ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *